Saturday, June 13, 2026
Home Politics लखनऊ में ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ को लेकर महिला आक्रोश मार्च, विपक्ष...

लखनऊ में ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ को लेकर महिला आक्रोश मार्च, विपक्ष पर BJP का बड़ा हमला

राजधानी लखनऊ में मंगलवार को ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ को लेकर सियासी माहौल गरमा गया, जब महिलाओं ने विपक्ष के रवैये के खिलाफ ‘जन आक्रोश महिला पद यात्रा’ निकाली। यह पद यात्रा मुख्यमंत्री आवास से शुरू होकर विधानभवन तक पहुंची, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं ने हिस्सा लिया।

इस पद यात्रा में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी शामिल हुए और यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
इस दौरान डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने विपक्ष पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि आज महिलाएं सड़कों पर उतरने को मजबूर हैं और इसके लिए विपक्ष जिम्मेदार है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा— “देख सपाई बिटिया घबराई”।
वहीं डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि सपा और कांग्रेस के खिलाफ महिलाओं में भारी आक्रोश है। उन्होंने साफ चेतावनी दी कि अगर महिलाओं को आरक्षण नहीं मिला, तो विपक्ष को वोट भी नहीं मिलेगा।

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने भी विपक्ष पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि विपक्ष ने न सिर्फ इस अधिनियम को गिराया, बल्कि सदन में इसका जश्न भी मनाया, जो बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने संबोधन में कहा कि सपा, कांग्रेस, टीएमसी और डीएमके का महिला विरोधी चेहरा अब देश के सामने आ चुका है। लखनऊ की यह पद यात्रा देशभर में महिलाओं के आक्रोश का प्रतीक बनेगी ।

RELATED ARTICLES

R. माधवन का इमोशनल खुलासा: बेटे के लिए छोड़ा देश!

बॉलीवुड अभिनेता R. Madhavan ने हाल ही में अपनी पेरेंटिंग और बेटे के करियर को लेकर दिलचस्प खुलासा किया है। माधवन ने बताया कि वह...

सेजल पवार के विवादित बयान पर कॉलेज का बड़ा कदम

स्टैंड-अप कॉमेडी शो में किए गए विवादित मजाक के बाद MBBS छात्रा सेजल पवार पर कार्रवाई की गई है। KEM हॉस्पिटल और मेडिकल कॉलेज...

स्कूलों में शुरू होगा ‘कैच-अप शिक्षण’ अभियान, कमजोर छात्रों पर फोकस

सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों के लिए अच्छी खबर है। अब पढ़ाई में पीछे रह गए विद्यार्थियों को आगे लाने के लिए प्रदेश...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

R. माधवन का इमोशनल खुलासा: बेटे के लिए छोड़ा देश!

बॉलीवुड अभिनेता R. Madhavan ने हाल ही में अपनी पेरेंटिंग और बेटे के करियर को लेकर दिलचस्प खुलासा किया है। माधवन ने बताया कि वह...

सेजल पवार के विवादित बयान पर कॉलेज का बड़ा कदम

स्टैंड-अप कॉमेडी शो में किए गए विवादित मजाक के बाद MBBS छात्रा सेजल पवार पर कार्रवाई की गई है। KEM हॉस्पिटल और मेडिकल कॉलेज...

स्कूलों में शुरू होगा ‘कैच-अप शिक्षण’ अभियान, कमजोर छात्रों पर फोकस

सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों के लिए अच्छी खबर है। अब पढ़ाई में पीछे रह गए विद्यार्थियों को आगे लाने के लिए प्रदेश...

अखिलेश यादव का स्टाइलिश मेकओवर, सोशल मीडिया पर मची हलचल

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का एक नया अंदाज़ इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। सफेद कुर्ता-पायजामा...

Recent Comments