Saturday, June 13, 2026
Home Daily Diary News स्काई टेक फेज-2 सोसाइटी में शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ एओए चुनाव,...

स्काई टेक फेज-2 सोसाइटी में शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ एओए चुनाव, टीम परिवर्तन के सभी उम्मीदवार भारी बहुमत से विजयी

क्रॉसिंग रिपब्लिक स्थित स्काई टेक फेज-2 सोसाइटी में रविवार को अपार्टमेंट ओनर्स एसोसिएशन (AOA) का चुनाव शांतिपूर्ण एवं उत्साहपूर्ण माहौल में सम्पन्न हुआ। चुनाव में टीम परिवर्तन के सभी 6 उम्मीदवारों ने भारी मतों से जीत दर्ज की।

जानकारी के अनुसार, एओए की 6 सीटों के लिए कुल 11 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया था, जिनमें से अंतिम रूप से 9 उम्मीदवार चुनाव मैदान में रहे। सोसाइटी निवासी अनुरंजन श्रीवास्तव ने बताया कि लगभग सात वर्षों बाद सोसाइटी में एओए सदस्यों का चयन चुनाव प्रक्रिया के माध्यम से हुआ है। इससे पहले अधिकांश चुनावों में सदस्य आम सभा (GBM) में सर्वसम्मति से चुने जाते थे।

इस बार चुनाव को लेकर रेजिडेंट्स में विशेष उत्साह देखने को मिला। सुबह से ही निवासी क्लब हाउस पहुंचकर बैलेट पेपर के माध्यम से मतदान करते रहे। चुनाव में लगभग 88 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। गाजियाबाद से बाहर रहने वाले निवासियों ने ईमेल के माध्यम से अपना मतदान किया।

चुनाव प्रक्रिया को नियमों के अनुरूप सफलतापूर्वक सम्पन्न कराने में दोनों रिटर्निंग ऑफिसर्स (RO) की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

चुनाव में श्री संजय लाभ, श्री नितिन गुप्ता, श्री कौस्तव पाण्डेय, श्री निशांत वर्मा, श्री निर्मल सिंह और श्री माधव कपूर भारी बहुमत से विजयी घोषित हुए। नव निर्वाचित सदस्य जल्द ही बैठक कर अपनी कार्यकारिणी का गठन करेंगे तथा सोसाइटी के रखरखाव एवं विकास की योजनाएं तैयार कर रेजिडेंट्स के साथ साझा करेंगे।
सोसाइटी के निवासियों को नई एओए टीम से बेहतर प्रबंधन और विकास कार्यों की उम्मीद है।

RELATED ARTICLES

R. माधवन का इमोशनल खुलासा: बेटे के लिए छोड़ा देश!

बॉलीवुड अभिनेता R. Madhavan ने हाल ही में अपनी पेरेंटिंग और बेटे के करियर को लेकर दिलचस्प खुलासा किया है। माधवन ने बताया कि वह...

सेजल पवार के विवादित बयान पर कॉलेज का बड़ा कदम

स्टैंड-अप कॉमेडी शो में किए गए विवादित मजाक के बाद MBBS छात्रा सेजल पवार पर कार्रवाई की गई है। KEM हॉस्पिटल और मेडिकल कॉलेज...

स्कूलों में शुरू होगा ‘कैच-अप शिक्षण’ अभियान, कमजोर छात्रों पर फोकस

सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों के लिए अच्छी खबर है। अब पढ़ाई में पीछे रह गए विद्यार्थियों को आगे लाने के लिए प्रदेश...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

R. माधवन का इमोशनल खुलासा: बेटे के लिए छोड़ा देश!

बॉलीवुड अभिनेता R. Madhavan ने हाल ही में अपनी पेरेंटिंग और बेटे के करियर को लेकर दिलचस्प खुलासा किया है। माधवन ने बताया कि वह...

सेजल पवार के विवादित बयान पर कॉलेज का बड़ा कदम

स्टैंड-अप कॉमेडी शो में किए गए विवादित मजाक के बाद MBBS छात्रा सेजल पवार पर कार्रवाई की गई है। KEM हॉस्पिटल और मेडिकल कॉलेज...

स्कूलों में शुरू होगा ‘कैच-अप शिक्षण’ अभियान, कमजोर छात्रों पर फोकस

सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों के लिए अच्छी खबर है। अब पढ़ाई में पीछे रह गए विद्यार्थियों को आगे लाने के लिए प्रदेश...

अखिलेश यादव का स्टाइलिश मेकओवर, सोशल मीडिया पर मची हलचल

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का एक नया अंदाज़ इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। सफेद कुर्ता-पायजामा...

Recent Comments