Sunday, June 21, 2026
Home Daily Diary News 1000 से अधिक बच्चों ने UCMAS Delhi की 20वीं राज्य स्तरीय अबैकस...

1000 से अधिक बच्चों ने UCMAS Delhi की 20वीं राज्य स्तरीय अबैकस और मेंटल अर्थमैटिक प्रतियोगिता में दिखाया अद्भुत प्रदर्शन

कहा जाता हैं शिक्षा सिर्फ किताबों तक सीमित नहीं होती, बल्कि सही दिशा और अभ्यास से बच्चों की छुपी प्रतिभा को निखारने का माध्यम बनती है , इसी कड़ी में UCMAS नई दिल्ली द्वारा नवा हिंद गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल में 20वीं राज्य स्तरीय अबैकस और मेंटल अर्थमैटिक प्रतियोगिता 2026 का आयोजन किया, जिसमें 1000 से अधिक बच्चों ने हिस्सा लिया।

इस प्रतियोगिता में बच्चों को महज़ 8 मिनट में 200 गणितीय प्रश्न हल करने की चुनौती दी गई। प्रतिभागियों ने बिना किसी इलेक्ट्रॉनिक उपकरण के तेज़ी और सटीकता के साथ सवाल हल कर अपनी मानसिक गणना क्षमता और एकाग्रता का बेहतरीन प्रदर्शन किया।

बता दें कि 5 से 13 वर्ष के बच्चों के लिए आयोजित इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य अबैकस के माध्यम से उनके मस्तिष्क विकास, मैमरी और कैलकुलेशन की गति को बढ़ाना है। यह पद्धति बच्चों को न सिर्फ गणित में मजबूत बनाती है, बल्कि उनकी सोचने और निर्णय लेने की क्षमता को भी विकसित करती है।

कार्यक्रम के दौरान यूसीमास दिल्ली के मैनेजिंग डायरेक्टर राजीव गर्ग ने बच्चों के उत्साह और प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताएं शिक्षा को रोचक बनाने के साथ-साथ बच्चों के आत्मविश्वास को भी बढ़ाती हैं। उन्होंने कहा कि यहां मौजूद ये नन्हीं प्रतिभाएं ही देश का उज्ज्वल भविष्य हैं।

RELATED ARTICLES

Marwah Studios में AAFT के 129वें बैच का भव्य आगाज़, देश-विदेश के दिग्गजों ने किया मार्गदर्शन

नई प्रतिभाओं को मंच देने और रचनात्मक सपनों को नई दिशा प्रदान करने के उद्देश्य से नोएडा स्थित मारवाह स्टूडियों में AAFT के 129वें...

मोदी-ट्रंप मुलाकात पर थरूर का खुलासा, कांग्रेस की बढ़ी मुश्किलें

कांग्रेस सांसद शशि थरूर के बयान ने भारतीय राजनीति में नई बहस छेड़ दी है। भारतीय नाविकों की सुरक्षा के मुद्दे पर थरूर ने...

दवा नहीं, योग करेगा कमाल! AIIMS के शोध में बड़ा दावा

बार-बार चक्कर आना या अचानक बेहोश हो जाना अब सिर्फ दवाओं तक सीमित इलाज का विषय नहीं रह गया है। एक नए शोध में...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Marwah Studios में AAFT के 129वें बैच का भव्य आगाज़, देश-विदेश के दिग्गजों ने किया मार्गदर्शन

नई प्रतिभाओं को मंच देने और रचनात्मक सपनों को नई दिशा प्रदान करने के उद्देश्य से नोएडा स्थित मारवाह स्टूडियों में AAFT के 129वें...

मोदी-ट्रंप मुलाकात पर थरूर का खुलासा, कांग्रेस की बढ़ी मुश्किलें

कांग्रेस सांसद शशि थरूर के बयान ने भारतीय राजनीति में नई बहस छेड़ दी है। भारतीय नाविकों की सुरक्षा के मुद्दे पर थरूर ने...

दवा नहीं, योग करेगा कमाल! AIIMS के शोध में बड़ा दावा

बार-बार चक्कर आना या अचानक बेहोश हो जाना अब सिर्फ दवाओं तक सीमित इलाज का विषय नहीं रह गया है। एक नए शोध में...

AAFT Noida में ‘Display Design Project 2026’ का भव्य आयोजन

नोएडा स्थित AAFT स्कूल ऑफ फैशन एंड डिज़ाइन में AAFT स्कूल ऑफ इंटीरियर डिज़ाइन द्वारा आयोजित ‘डिस्प्ले डिज़ाइन प्रोजेक्ट’ में स्टूडेंट्स की रचनात्मकता और...

Recent Comments