Sunday, August 9, 2026
Home Politics मोदी-ट्रंप मुलाकात पर थरूर का खुलासा, कांग्रेस की बढ़ी मुश्किलें

मोदी-ट्रंप मुलाकात पर थरूर का खुलासा, कांग्रेस की बढ़ी मुश्किलें

कांग्रेस सांसद शशि थरूर के बयान ने भारतीय राजनीति में नई बहस छेड़ दी है। भारतीय नाविकों की सुरक्षा के मुद्दे पर थरूर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रुख का समर्थन करते हुए कहा है कि पीएम मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के सामने भारत की चिंताओं को मजबूती से रखा।

जी-7 शिखर सम्मेलन के दौरान कांग्रेस ने प्रधानमंत्री मोदी पर इस संवेदनशील मुद्दे पर चुप रहने का आरोप लगाया था।

बता दें कि शशि थरूर ने कहा कि प्रधानमंत्री ने सार्वजनिक और निजी दोनों चर्चाओं में भारत का पक्ष मजबूती से रखा और भारतीय नाविकों की सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता जताई।

थरूर के मुताबिक, पीएम मोदी ने ट्रंप से कहा कि दुनिया भर में भारतीय ध्वज वाले जहाजों और अन्य देशों के जहाजों पर बड़ी संख्या में भारतीय नाविक कार्यरत हैं। ऐसे में किसी भी संघर्ष या नाकाबंदी के दौरान उनकी सुरक्षा सुनिश्चित की जानी चाहिए।

थरूर ने कहा कि यदि कोई जहाज नाकाबंदी का उल्लंघन करता है तो उसे रोकने के अन्य तरीके अपनाए जा सकते हैं, लेकिन निर्दोष नाविकों की जान नहीं जानी चाहिए। उन्होंने जोर देकर कहा कि युद्धकाल में वाणिज्यिक नाविकों को निशाना बनाना स्वीकार्य नहीं है।
शशि थरूर के इस बयान के बाद राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज हो गई है और भारतीय नाविकों की सुरक्षा का मुद्दा एक बार फिर सुर्खियों में आ गया है।

RELATED ARTICLES

व्यावहारिक प्रशिक्षण और एआई आधारित शिक्षा से युवाओं को उद्योग के लिए तैयार कर रहा है श्रेष्ठा आईटी : सागर श्रेष्ठा

नई दिल्ली। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और डेटा साइंस के बढ़ते प्रभाव के बीच युवाओं के लिए केवल सैद्धांतिक ज्ञान ही नहीं, बल्कि व्यावहारिक कौशल...

25 वर्षों के अनुभवी शिक्षकों के साथ NEET-JEE में सफलता की पहली पसंद बना Vidyam Classes

दिल्ली के जनकपुरी स्थित Vidyam Classes Pvt. Ltd. NEET और JEE की तैयारी के क्षेत्र में सफलता का पर्याय बन चुका है। यहां हर...

आरजेएस पीबीएच ने इंस्पायरिंग इंडियन वूमेन के सहयोग से जेन जेड और जेन अल्फा डायस्पोरा को सेनानियों के इतिहास से जोड़ा

नई दिल्ली -- 80वें आजादी पर्व अंतरराष्ट्रीय पखवाड़ा के चौथे दिन युवाओं के सांस्कृतिक अलगाव और पश्चिमी जीवन शैली के बढ़ते प्रभाव पर चिंताओं...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

व्यावहारिक प्रशिक्षण और एआई आधारित शिक्षा से युवाओं को उद्योग के लिए तैयार कर रहा है श्रेष्ठा आईटी : सागर श्रेष्ठा

नई दिल्ली। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और डेटा साइंस के बढ़ते प्रभाव के बीच युवाओं के लिए केवल सैद्धांतिक ज्ञान ही नहीं, बल्कि व्यावहारिक कौशल...

25 वर्षों के अनुभवी शिक्षकों के साथ NEET-JEE में सफलता की पहली पसंद बना Vidyam Classes

दिल्ली के जनकपुरी स्थित Vidyam Classes Pvt. Ltd. NEET और JEE की तैयारी के क्षेत्र में सफलता का पर्याय बन चुका है। यहां हर...

आरजेएस पीबीएच ने इंस्पायरिंग इंडियन वूमेन के सहयोग से जेन जेड और जेन अल्फा डायस्पोरा को सेनानियों के इतिहास से जोड़ा

नई दिल्ली -- 80वें आजादी पर्व अंतरराष्ट्रीय पखवाड़ा के चौथे दिन युवाओं के सांस्कृतिक अलगाव और पश्चिमी जीवन शैली के बढ़ते प्रभाव पर चिंताओं...

विशेष जरूरतों वाले बच्चों की सुरक्षा के लिए The Blessed Ones ने लॉन्च किया ‘SafeScan’

पुणे। विशेष जरूरतों वाले बच्चों के लिए कार्यरत संस्था The Blessed Ones (TBO) ने 'SafeScan' नामक एक नई पहचान और इमरजेंसी अलर्ट प्रणाली लॉन्च...

Recent Comments