Monday, June 15, 2026
Home Politics बंगाल में चुनाव के बाद हिंसा: पुलिस पर फायरिंग, थानेदार को लगी...

बंगाल में चुनाव के बाद हिंसा: पुलिस पर फायरिंग, थानेदार को लगी गोली, 5 जवान घायल

बंगाल में विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद हिंसा थमने का नाम नहीं ले रही है। मंगलवार देर रात उत्तर 24 परगना जिले के नैजाट इलाके में हालात अचानक बेकाबू हो गए, जहां दो गुटों के बीच झड़प ने हिंसक रूप ले लिया।
सूचना मिलते ही नैजाट थाने के प्रभारी भरत प्रसून कर अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे, लेकिन हालात संभालने पहुंची पुलिस टीम पर ही हमला कर दिया गया।
बताया जा रहा है कि एक घर के अंदर से अचानक फायरिंग शुरू कर दी गई, जिसमें थाना प्रभारी भरत प्रसून कर के पैर में गोली लग गई। वहीं एक अन्य कांस्टेबल भी गोली लगने से घायल हो गया।
इस हमले में कुल तीन पुलिसकर्मी और केंद्रीय बल के दो जवान जख्मी हुए हैं। सभी घायलों को कोलकाता के चित्तरंजन अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।
घटना के बाद पुलिस ने इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया, जिसमें साकेट बम बरामद किए गए और कई संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है।
फिलहाल पूरे इलाके में तनाव का माहौल है और मामले की जांच जारी है।

RELATED ARTICLES

R. माधवन का इमोशनल खुलासा: बेटे के लिए छोड़ा देश!

बॉलीवुड अभिनेता R. Madhavan ने हाल ही में अपनी पेरेंटिंग और बेटे के करियर को लेकर दिलचस्प खुलासा किया है। माधवन ने बताया कि वह...

सेजल पवार के विवादित बयान पर कॉलेज का बड़ा कदम

स्टैंड-अप कॉमेडी शो में किए गए विवादित मजाक के बाद MBBS छात्रा सेजल पवार पर कार्रवाई की गई है। KEM हॉस्पिटल और मेडिकल कॉलेज...

स्कूलों में शुरू होगा ‘कैच-अप शिक्षण’ अभियान, कमजोर छात्रों पर फोकस

सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों के लिए अच्छी खबर है। अब पढ़ाई में पीछे रह गए विद्यार्थियों को आगे लाने के लिए प्रदेश...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

R. माधवन का इमोशनल खुलासा: बेटे के लिए छोड़ा देश!

बॉलीवुड अभिनेता R. Madhavan ने हाल ही में अपनी पेरेंटिंग और बेटे के करियर को लेकर दिलचस्प खुलासा किया है। माधवन ने बताया कि वह...

सेजल पवार के विवादित बयान पर कॉलेज का बड़ा कदम

स्टैंड-अप कॉमेडी शो में किए गए विवादित मजाक के बाद MBBS छात्रा सेजल पवार पर कार्रवाई की गई है। KEM हॉस्पिटल और मेडिकल कॉलेज...

स्कूलों में शुरू होगा ‘कैच-अप शिक्षण’ अभियान, कमजोर छात्रों पर फोकस

सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों के लिए अच्छी खबर है। अब पढ़ाई में पीछे रह गए विद्यार्थियों को आगे लाने के लिए प्रदेश...

अखिलेश यादव का स्टाइलिश मेकओवर, सोशल मीडिया पर मची हलचल

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का एक नया अंदाज़ इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। सफेद कुर्ता-पायजामा...

Recent Comments