Monday, June 29, 2026
Home Daily Diary News सनफोर्ट वर्ल्ड स्कूल, बिल्डर्स एरिया ग्रेटर नोएडा के छात्र वैभव सोलंकी ने...

सनफोर्ट वर्ल्ड स्कूल, बिल्डर्स एरिया ग्रेटर नोएडा के छात्र वैभव सोलंकी ने किया स्कूल टॉप

CBSE सीनियर सेकेंडरी परीक्षा 2026 के घोषित परिणामों में सनफोर्ट वर्ल्ड स्कूल, बिल्डर्स एरिया ग्रेटर नोएडा के छात्र वैभव सोलंकी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय में टॉप कर अपने परिवार और स्कूल का नाम रोशन किया है।

वैभव सोलंकी, जो उत्तर प्रदेश पुलिस में सब इंस्पेक्टर पद पर तैनात दिनेश सोलंकी के पुत्र हैं, ने कुल 500 में से 473 अंक प्राप्त कर 94.6 प्रतिशत अंक हासिल किए। उन्होंने अंग्रेज़ी में 98, गणित में 94, फिजिक्स में 88, केमिस्ट्री में 95 तथा फिजिकल एजुकेशन में 98 अंक प्राप्त किए। सभी विषयों में उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन को देखते हुए उन्हें A1 ग्रेड प्राप्त हुआ।

वैभव की इस उपलब्धि से स्कूल में खुशी का माहौल है। विद्यालय प्रबंधन, शिक्षकों एवं सहपाठियों ने उन्हें इस शानदार सफलता पर बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। स्कूल प्रशासन ने कहा कि वैभव की मेहनत, अनुशासन और लगन अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है।

परिवार ने वैभव की इस सफलता का श्रेय उनकी कड़ी मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और माता-पिता के सहयोग को दिया। इस शानदार उपलब्धि पर क्षेत्र के लोगों ने भी वैभव और उनके परिवार को शुभकामनाएं दी हैं।

RELATED ARTICLES

Rising Achievers Awards 2026: देशभर की प्रतिभाओं का भव्य सम्मान समारोह

नई दिल्ली में आयोजित Rising Achievers Awards Ceremony 2026 सफलता और उत्कृष्टता का एक भव्य उत्सव बनकर सामने आया। इस प्रतिष्ठित समारोह में देश...

आरजेएस पीबीएच ने भारतीय संस्कृति के वैश्विक योगदान पर चर्चा की, 7 अगस्त को सातवीं पुस्तक का होगा लोकार्पण

नई दिल्ली -- राम जानकी संस्थान पॉजिटिव ब्रॉडकास्टिंग हाउस( आरजेएस पीबीएच) और आरजेएस पॉजिटिव मीडिया द्वारा आयोजित 588वें वेबिनार में दुनिया भर में भारत...

किसानों के बकाया पर सरकार सख्त, 81 शुगर मिलों को नोटिस जारी

देश में इन दिनों चीनी और इथेनॉल को लेकर चर्चा तेज है। केंद्र सरकार ने घरेलू बाजार में चीनी की उपलब्धता बनाए रखने और...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Rising Achievers Awards 2026: देशभर की प्रतिभाओं का भव्य सम्मान समारोह

नई दिल्ली में आयोजित Rising Achievers Awards Ceremony 2026 सफलता और उत्कृष्टता का एक भव्य उत्सव बनकर सामने आया। इस प्रतिष्ठित समारोह में देश...

आरजेएस पीबीएच ने भारतीय संस्कृति के वैश्विक योगदान पर चर्चा की, 7 अगस्त को सातवीं पुस्तक का होगा लोकार्पण

नई दिल्ली -- राम जानकी संस्थान पॉजिटिव ब्रॉडकास्टिंग हाउस( आरजेएस पीबीएच) और आरजेएस पॉजिटिव मीडिया द्वारा आयोजित 588वें वेबिनार में दुनिया भर में भारत...

किसानों के बकाया पर सरकार सख्त, 81 शुगर मिलों को नोटिस जारी

देश में इन दिनों चीनी और इथेनॉल को लेकर चर्चा तेज है। केंद्र सरकार ने घरेलू बाजार में चीनी की उपलब्धता बनाए रखने और...

देश के 6 वीर सपूतों को सलाम, ऑपरेशन सिंदूर के शहीदों के नाम सार्वजनिक

ऑपरेशन सिंदूर को लेकर सरकार ने पहली बार आधिकारिक तौर पर उन छह भारतीय सैनिकों के नाम सार्वजनिक किए हैं, जिन्होंने देश की रक्षा...

Recent Comments