Monday, June 29, 2026
Home Delhi NCR CM रेखा गुप्ता का बड़ा फैसला! अब सरकारी दफ्तरों में बदलेगा काम...

CM रेखा गुप्ता का बड़ा फैसला! अब सरकारी दफ्तरों में बदलेगा काम करने का तरीका

प्रधानमंत्री Narendra Modi की अपील के बाद दिल्ली सरकार अब पूरी तरह एक्शन मोड में नजर आ रही है। इसी को लेकर दिल्ली की मुख्यमंत्री Rekha Gupta ने सभी मंत्रियों और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ हाई लेवल बैठक की, जिसमें कई बड़े और अहम फैसले लिए गए।

बैठक के बाद मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने घोषणा की कि दिल्ली के सभी सरकारी दफ्तरों में सप्ताह में दो दिन वर्क फ्रॉम होम लागू रहेगा। साथ ही प्राइवेट कंपनियों से भी अपील की जाएगी कि वे अपने कर्मचारियों को हफ्ते में दो दिन घर से काम करने की सुविधा दें।

बता दें कि मुख्यमंत्री ने खुद भी अपने काफिले में 60 प्रतिशत की कटौती कर दी है। अब उनके काफिले में केवल चार गाड़ियां रहेंगी, जिनमें से दो इलेक्ट्रिक वाहन यानी EV होंगी।

सीएम रेखा गुप्ता ने बताया कि सभी मंत्रियों के वाहनों में भी कटौती की जा रही है और जहां संभव होगा, वहां सार्वजनिक परिवहन का इस्तेमाल किया जाएगा। पेट्रोल लिमिट में भी बदलाव किया गया है। जिन अधिकारियों को पहले 200 लीटर पेट्रोल मिलता था, अब उन्हें 160 लीटर मिलेगा, जबकि 250 लीटर वालों की सीमा घटाकर 200 लीटर कर दी गई है।

दिल्ली सरकार ने ट्रैफिक और ईंधन बचत को ध्यान में रखते हुए ऑफिस टाइमिंग में भी बदलाव किया है। अब दिल्ली सरकार के कार्यालय सुबह 10:30 बजे से शाम 7 बजे तक खुलेंगे, जबकि दिल्ली नगर निगम के दफ्तर सुबह 8:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक काम करेंगे।

इसके अलावा हर सोमवार अधिकारियों और कर्मचारियों को ज्यादा से ज्यादा मेट्रो से सफर करने की सलाह दी गई है। सरकार ने यह भी तय किया है कि अब 50 प्रतिशत सरकारी बैठकें ऑनलाइन मोड में आयोजित की जाएंगी।

RELATED ARTICLES

Rising Achievers Awards 2026: देशभर की प्रतिभाओं का भव्य सम्मान समारोह

नई दिल्ली में आयोजित Rising Achievers Awards Ceremony 2026 सफलता और उत्कृष्टता का एक भव्य उत्सव बनकर सामने आया। इस प्रतिष्ठित समारोह में देश...

आरजेएस पीबीएच ने भारतीय संस्कृति के वैश्विक योगदान पर चर्चा की, 7 अगस्त को सातवीं पुस्तक का होगा लोकार्पण

नई दिल्ली -- राम जानकी संस्थान पॉजिटिव ब्रॉडकास्टिंग हाउस( आरजेएस पीबीएच) और आरजेएस पॉजिटिव मीडिया द्वारा आयोजित 588वें वेबिनार में दुनिया भर में भारत...

किसानों के बकाया पर सरकार सख्त, 81 शुगर मिलों को नोटिस जारी

देश में इन दिनों चीनी और इथेनॉल को लेकर चर्चा तेज है। केंद्र सरकार ने घरेलू बाजार में चीनी की उपलब्धता बनाए रखने और...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Rising Achievers Awards 2026: देशभर की प्रतिभाओं का भव्य सम्मान समारोह

नई दिल्ली में आयोजित Rising Achievers Awards Ceremony 2026 सफलता और उत्कृष्टता का एक भव्य उत्सव बनकर सामने आया। इस प्रतिष्ठित समारोह में देश...

आरजेएस पीबीएच ने भारतीय संस्कृति के वैश्विक योगदान पर चर्चा की, 7 अगस्त को सातवीं पुस्तक का होगा लोकार्पण

नई दिल्ली -- राम जानकी संस्थान पॉजिटिव ब्रॉडकास्टिंग हाउस( आरजेएस पीबीएच) और आरजेएस पॉजिटिव मीडिया द्वारा आयोजित 588वें वेबिनार में दुनिया भर में भारत...

किसानों के बकाया पर सरकार सख्त, 81 शुगर मिलों को नोटिस जारी

देश में इन दिनों चीनी और इथेनॉल को लेकर चर्चा तेज है। केंद्र सरकार ने घरेलू बाजार में चीनी की उपलब्धता बनाए रखने और...

देश के 6 वीर सपूतों को सलाम, ऑपरेशन सिंदूर के शहीदों के नाम सार्वजनिक

ऑपरेशन सिंदूर को लेकर सरकार ने पहली बार आधिकारिक तौर पर उन छह भारतीय सैनिकों के नाम सार्वजनिक किए हैं, जिन्होंने देश की रक्षा...

Recent Comments