Tuesday, August 11, 2026
Home National देश के 6 वीर सपूतों को सलाम, ऑपरेशन सिंदूर के शहीदों के...

देश के 6 वीर सपूतों को सलाम, ऑपरेशन सिंदूर के शहीदों के नाम सार्वजनिक

ऑपरेशन सिंदूर को लेकर सरकार ने पहली बार आधिकारिक तौर पर उन छह भारतीय सैनिकों के नाम सार्वजनिक किए हैं, जिन्होंने देश की रक्षा करते हुए सर्वोच्च बलिदान दिया। पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में आतंकी ठिकानों को निशाना बनाकर चलाए गए इस सैन्य अभियान के दौरान शहीद हुए जवानों के नाम अब राष्ट्रीय युद्ध स्मारक की वेबसाइट के “रोल ऑफ ऑनर” में दर्ज कर दिए गए हैं।

नई दिल्ली स्थित राष्ट्रीय युद्ध स्मारक में भी इन वीर सपूतों के नाम अंकित किए गए हैं। यह पहला अवसर है जब सरकार ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारतीय सशस्त्र बलों को हुए नुकसान को सार्वजनिक रूप से स्वीकार किया है।

बता दें कि इन शहीदों के नाम स्मारक की वॉल 3D पर वर्ष 2025 के खंड में उकेरे गए हैं, जो देश की सेवा में अपने प्राण न्योछावर करने वाले सैनिकों को समर्पित है।
देश के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले इन जांबाजों में मुख्यालय 10 इन्फैंट्री ब्रिगेड के सूबेदार मेजर पवन कुमार, 4 जम्मू-कश्मीर लाइट इन्फैंट्री के राइफलमैन सुनील कुमार (वीर चक्र), 5 फील्ड रेजिमेंट के लांस नायक दिनेश कुमार, 851 लाइट रेजिमेंट के एविएशन टेक्निशियन मूड मुरलीनायक, 237 फील्ड वर्कशॉप कंपनी के हवलदार सुनील कुमार सिंह और 39 विंग के सार्जेंट सुरेंद्र कुमार शामिल हैं, जिन्हें वायु सेना पदक से भी सम्मानित किया गया था।

RELATED ARTICLES

आचार्य लोकेशजी इंटरनेशनल आयकॅान अवॉर्ड से नवाजे गए

विनर्स बुक ऑफ वर्ल्ड रेकॉर्ड द्वारा पूज्य आचार्य लोकेशजी को शांति एवं सद्भाव का संदेश विश्व में फैलाने और मानवीय मूल्यों एवं सांप्रदायिक एकता...

आरजेएस पीबीएच के आजादी पर्व पखवाड़े में आधुनिक महिलाओं, बुजुर्गों की देखभाल और ऐतिहासिक वीरांगनाओं की विरासत पर हुआ वाद-संवाद

नई दिल्ली -- राम जानकी संस्थान (आरजेएस पीबीएच) के तत्वावधान में पॉजिटिव ब्रॉडकास्टिंग हाउस ने अपने 626वें राष्ट्रीय वेबिनार का आयोजन किया, जो आजादी...

ग्रेटर नोएडा के Future Estate में बकाया भुगतान पर बवाल, मजदूरों का जोरदार प्रदर्शन

फ्यूचर एस्टेट बिल्डर की निर्माणाधीन आवासीय सोसाइटी के बाहर मजदूरों और कंस्ट्रक्शन ठेकेदारों ने बकाया भुगतान को लेकर प्रदर्शन किया। मामला ग्रेटर नोएडा वेस्ट...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

आचार्य लोकेशजी इंटरनेशनल आयकॅान अवॉर्ड से नवाजे गए

विनर्स बुक ऑफ वर्ल्ड रेकॉर्ड द्वारा पूज्य आचार्य लोकेशजी को शांति एवं सद्भाव का संदेश विश्व में फैलाने और मानवीय मूल्यों एवं सांप्रदायिक एकता...

आरजेएस पीबीएच के आजादी पर्व पखवाड़े में आधुनिक महिलाओं, बुजुर्गों की देखभाल और ऐतिहासिक वीरांगनाओं की विरासत पर हुआ वाद-संवाद

नई दिल्ली -- राम जानकी संस्थान (आरजेएस पीबीएच) के तत्वावधान में पॉजिटिव ब्रॉडकास्टिंग हाउस ने अपने 626वें राष्ट्रीय वेबिनार का आयोजन किया, जो आजादी...

ग्रेटर नोएडा के Future Estate में बकाया भुगतान पर बवाल, मजदूरों का जोरदार प्रदर्शन

फ्यूचर एस्टेट बिल्डर की निर्माणाधीन आवासीय सोसाइटी के बाहर मजदूरों और कंस्ट्रक्शन ठेकेदारों ने बकाया भुगतान को लेकर प्रदर्शन किया। मामला ग्रेटर नोएडा वेस्ट...

Marwah Studios में ‘रामायणी सम्मान-2026 ‘ की घोषणा, 28 हस्तियां होंगी सम्मानित

नोएडा स्थित मारवाह स्टूडियोज में ‘रामायणी सम्मान-2026’ को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया, जिसमें सम्मान के लिए चयनित 28 विशिष्ट हस्तियों के...

Recent Comments