Tuesday, July 14, 2026
Home Daily Diary News सादगी की मिसाल: IAS हरी कल्लिकट ने सरकारी गाड़ी छोड़ अपनाया पब्लिक...

सादगी की मिसाल: IAS हरी कल्लिकट ने सरकारी गाड़ी छोड़ अपनाया पब्लिक ट्रांसपोर्ट

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देशवासियों से की गई मितव्ययता, ईंधन बचत और सार्वजनिक परिवहन अपनाने की अपील अब जमीनी स्तर पर असर दिखाने लगी है। राजधानी दिल्ली में इसका एक उदाहरण उस समय देखने को मिला, जब दिल्ली वेस्ट के जिलाधिकारी आईएएस हरी कल्लिकट ने सरकारी गाड़ियों के बजाय मेट्रो से सफर कर कार्यालय पहुंचने का निर्णय लिया।

जानकारी के अनुसार, 2018 बैच के आईएएस अधिकारी हरी कल्लिकट अपने जीके-1 स्थित आवास से राजौरी गार्डन स्थित डीएम कार्यालय तक दिल्ली मेट्रो और e-रिक्शा से यात्रा करते नजर आए। इस दौरान उन्होंने आम यात्रियों के बीच सफर कर सार्वजनिक परिवहन को बढ़ावा देने और ईंधन बचत का संदेश दिया।

मीडिया से बातचीत में कलेक्टर हरी कल्लिकट ने कहा कि वर्तमान वैश्विक परिस्थितियों और ऊर्जा संकट को देखते हुए ईंधन बचत समय की आवश्यकता बन चुकी है। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक परिवहन न केवल सुविधाजनक है, बल्कि इससे ट्रैफिक और प्रदूषण कम करने में भी मदद मिलती है। उन्होंने लोगों से भी अधिक से अधिक मेट्रो और सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करने की अपील की।

यात्रियों और स्थानीय लोगों ने उनके इस कदम की सराहना करते हुए इसे सादगी, जिम्मेदारी और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में सकारात्मक पहल बताया। लोगों का कहना है कि यदि वरिष्ठ अधिकारी भी सार्वजनिक परिवहन को प्राथमिकता दें, तो इससे समाज में अच्छा संदेश जाएगा और ईंधन बचत के साथ ट्रैफिक कम करने में भी मदद मिलेगी।

मूलतः केरल राज्य से आने वाले हरी कल्लिकट की यह पहल प्रशासनिक सादगी, पर्यावरण संरक्षण और जिम्मेदार नागरिक व्यवहार का संदेश देने वाली मानी जा रही है। सोशल मीडिया पर भी लोग उनके इस कदम की प्रशंसा करते हुए इसे जनभागीदारी और जिम्मेदार प्रशासन का उदाहरण बता रहे हैं। इससे पूर्व चंडीगढ़ में अपनी तैनाती के दौरान अलग अलग पदों पर रहते हुए इन्होंने अपनी सादगी और सख़्त छवि से एक मजबूत छाप छोड़ी।

RELATED ARTICLES

Celebrating Chilean Kiwi with Creativity, Sustainability & Flavour

It was a privilege to lead an exclusive live culinary showcase at Food Stories ( Ambience mall vasantkunj ) celebrating the incredible versatility of...

The Blessed Ones का बिहार में बड़ा विस्तार, पटना में खुलेगा 9वां सेंटर

स्पेशल बच्चों के सशक्तिकरण की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुए The Blessed Ones बिहार की राजधानी पटना में अपना 9वां सेंटर शुरू...

आरजेएस परिवार 15 जुलाई को विश्व युवा कौशल दिवस और 17 जुलाई को भारत रत्न नेल्सन मंडेला डे मनाएगा

नई दिल्ली - राम जानकी संस्थान पॉजिटिव ब्रॉडकास्टिंग हाउस (आरजेएस पीबीएच) ने 11 जुलाई 2026 को अपना ऐतिहासिक 600वां सकारात्मक मीडिया कार्यक्रम आयोजित किया।...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Celebrating Chilean Kiwi with Creativity, Sustainability & Flavour

It was a privilege to lead an exclusive live culinary showcase at Food Stories ( Ambience mall vasantkunj ) celebrating the incredible versatility of...

The Blessed Ones का बिहार में बड़ा विस्तार, पटना में खुलेगा 9वां सेंटर

स्पेशल बच्चों के सशक्तिकरण की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुए The Blessed Ones बिहार की राजधानी पटना में अपना 9वां सेंटर शुरू...

आरजेएस परिवार 15 जुलाई को विश्व युवा कौशल दिवस और 17 जुलाई को भारत रत्न नेल्सन मंडेला डे मनाएगा

नई दिल्ली - राम जानकी संस्थान पॉजिटिव ब्रॉडकास्टिंग हाउस (आरजेएस पीबीएच) ने 11 जुलाई 2026 को अपना ऐतिहासिक 600वां सकारात्मक मीडिया कार्यक्रम आयोजित किया।...

आचार्य लोकेशजी ने विश्व शांति केंद्र गुरुग्राम में किया ‘अहिंसा आरोग्य केंद्र’ का उद्घाटन

गुरुग्राम । अहिंसा विश्व भारती के संस्थापक एवं विश्व शांतिदूत पूज्य आचार्य लोकेश जी ने विश्व शांति केंद्र, सेक्टर-39, गुरुग्राम में अत्याधुनिक सुविधाओं से...

Recent Comments