Tuesday, July 14, 2026
Home Delhi NCR छात्राओं को राहत: DU गर्ल्स हॉस्टल में जल्द शुरू होंगी टक शॉप...

छात्राओं को राहत: DU गर्ल्स हॉस्टल में जल्द शुरू होंगी टक शॉप और कपड़े धोने की सुविधा

दिल्ली विश्वविद्यालय के अंडर ग्रेजुएट हॉस्टल फॉर गर्ल्स (यूजीएचजी), ढाका हॉस्टल कॉम्प्लेक्स, मुखर्जी नगर में रहने वाली छात्राओं के लिए बड़ी राहत की खबर है। हॉस्टल प्रशासन जल्द ही छात्राओं के लिए टक शॉप और लॉन्ड्री सुविधा शुरू करने जा रहा है।
इन सुविधाओं के शुरू होने के बाद छात्राओं को रोजमर्रा की जरूरतों के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा और उन्हें हॉस्टल परिसर के भीतर ही जरूरी सामान और कपड़े धुलवाने की सुविधा मिल सकेगी।
हॉस्टल प्रशासन के मुताबिक, टक शॉप में स्टेशनरी, स्नैक्स, दैनिक उपयोग की वस्तुएं और अन्य जरूरी सामान उपलब्ध कराया जाएगा, जिससे छात्राओं का समय और मेहनत दोनों बचेंगे।
वहीं, लॉन्ड्री सुविधा को छात्राओं के लिए सबसे उपयोगी कदम माना जा रहा है। हॉस्टल में रहने वाली लगभग 500 से 600 छात्राओं को हर महीने दो लॉन्ड्री स्लॉट दिए जाएंगे। प्रत्येक स्लॉट में अधिकतम पांच किलोग्राम कपड़े धुलवाए जा सकेंगे।
इस सुविधा के तहत चार टी-शर्ट, दो जींस, तीन शर्ट, दो शॉर्ट्स, सात अंत:वस्त्र, छह जोड़ी मोजे, एक तौलिया और एक सिंगल बेडशीट धुलवाई जा सकेगी। खास बात यह है कि यदि किसी छात्रा का स्लॉट किसी महीने उपयोग नहीं हो पाता, तो उसे अगले महीने के लिए आगे बढ़ाया जा सकेगा।
छात्राओं का मानना है कि इन नई सुविधाओं से हॉस्टल जीवन पहले से ज्यादा सुविधाजनक और व्यवस्थित हो जाएगा।

RELATED ARTICLES

Celebrating Chilean Kiwi with Creativity, Sustainability & Flavour

It was a privilege to lead an exclusive live culinary showcase at Food Stories ( Ambience mall vasantkunj ) celebrating the incredible versatility of...

The Blessed Ones का बिहार में बड़ा विस्तार, पटना में खुलेगा 9वां सेंटर

स्पेशल बच्चों के सशक्तिकरण की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुए The Blessed Ones बिहार की राजधानी पटना में अपना 9वां सेंटर शुरू...

आरजेएस परिवार 15 जुलाई को विश्व युवा कौशल दिवस और 17 जुलाई को भारत रत्न नेल्सन मंडेला डे मनाएगा

नई दिल्ली - राम जानकी संस्थान पॉजिटिव ब्रॉडकास्टिंग हाउस (आरजेएस पीबीएच) ने 11 जुलाई 2026 को अपना ऐतिहासिक 600वां सकारात्मक मीडिया कार्यक्रम आयोजित किया।...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Celebrating Chilean Kiwi with Creativity, Sustainability & Flavour

It was a privilege to lead an exclusive live culinary showcase at Food Stories ( Ambience mall vasantkunj ) celebrating the incredible versatility of...

The Blessed Ones का बिहार में बड़ा विस्तार, पटना में खुलेगा 9वां सेंटर

स्पेशल बच्चों के सशक्तिकरण की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुए The Blessed Ones बिहार की राजधानी पटना में अपना 9वां सेंटर शुरू...

आरजेएस परिवार 15 जुलाई को विश्व युवा कौशल दिवस और 17 जुलाई को भारत रत्न नेल्सन मंडेला डे मनाएगा

नई दिल्ली - राम जानकी संस्थान पॉजिटिव ब्रॉडकास्टिंग हाउस (आरजेएस पीबीएच) ने 11 जुलाई 2026 को अपना ऐतिहासिक 600वां सकारात्मक मीडिया कार्यक्रम आयोजित किया।...

आचार्य लोकेशजी ने विश्व शांति केंद्र गुरुग्राम में किया ‘अहिंसा आरोग्य केंद्र’ का उद्घाटन

गुरुग्राम । अहिंसा विश्व भारती के संस्थापक एवं विश्व शांतिदूत पूज्य आचार्य लोकेश जी ने विश्व शांति केंद्र, सेक्टर-39, गुरुग्राम में अत्याधुनिक सुविधाओं से...

Recent Comments