Wednesday, July 15, 2026
Home Daily Diary News नई दिल्ली में आयोजित हुआ ‘इन्क्लूसिव इंडिया समिट 2026’, दिव्यांगजन सशक्तिकरण पर...

नई दिल्ली में आयोजित हुआ ‘इन्क्लूसिव इंडिया समिट 2026’, दिव्यांगजन सशक्तिकरण पर हुआ मंथन

नई दिल्ली: वैश्विक सुगम्यता जागरूकता दिवस के अवसर पर NAB Delhi द्वारा इंडिया हैबिटेट सेंटर के सिल्वर ओक हॉल में “इन्क्लूसिव इंडिया समिट 2026” का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सरकार, कॉर्पोरेट जगत, तकनीकी विशेषज्ञों, सामाजिक संगठनों और दिव्यांगजनों ने भाग लेकर सुगम्यता, डिजिटल समावेशन और सहायक तकनीकों पर चर्चा की।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री Ramdas Athawale रहे। उन्होंने कहा कि दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर और सम्मानजनक जीवन जीने के लिए समान अवसर, संसाधन और सुगम सुविधाएं मिलनी चाहिए। सरकार शिक्षा, कौशल विकास, सहायक तकनीक और समावेशन को बढ़ावा देने के लिए लगातार कार्य कर रही है।

यह समिट भारत सरकार के दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग, HCL Technologies, HCL Foundation और United Way of Delhi के सहयोग से आयोजित किया गया। कार्यक्रम में Microsoft, Google, Kohler, HCL Technologies सहित कई बड़ी संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

समिट में डिजिटल एक्सेसिबिलिटी, समावेशी तकनीक, नीति क्रियान्वयन, कॉर्पोरेट भागीदारी और दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण जैसे विषयों पर विशेष चर्चा हुई।

NAB Delhi के अध्यक्ष टी.डी. धरियाल ने कहा कि यह समिट दिव्यांगजनों के सम्मान, स्वतंत्रता और समान भागीदारी की दिशा में एक सामूहिक आंदोलन है। महासचिव प्रशांत रंजन वर्मा ने कहा कि एक्सेसिबिलिटी को चर्चा से आगे बढ़ाकर हर स्तर पर लागू करना जरूरी है। वहीं NAB Delhi की डायरेक्टर कम्युनिकेशंस भावना सहाय ने कहा कि एक्सेसिबिलिटी किसी विशेष वर्ग का अधिकार नहीं, बल्कि सभी का मूल अधिकार है।

कार्यक्रम के दौरान “Inclusive India Awards” के माध्यम से दिव्यांगजनों के लिए उत्कृष्ट कार्य करने वाले संस्थानों, सेवा प्रदाताओं और व्यक्तियों को सम्मानित भी किया गया।

RELATED ARTICLES

केतन अग्रवाल हत्याकांड: इंसाफ के लिए मां की पीएम मोदी से भावुक अपील

महाराष्ट्र के पुणे में रियल एस्टेट कारोबारी केतन अग्रवाल की हत्या के मामले में उनकी मां राखी अग्रवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ई-मेल...

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी डॉ. केशव पांडे के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर आधारित पुस्तक “सफलता के साक्षी” का भव्य विमोचन

ग्वालियर। वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी डॉ. केशव पांडे के समाजहित में किए गए उल्लेखनीय कार्यों, पत्रकारिता में उनके योगदान तथा सामाजिक सरोकारों पर आधारित...

Celebrating Chilean Kiwi with Creativity, Sustainability & Flavour

It was a privilege to lead an exclusive live culinary showcase at Food Stories ( Ambience mall vasantkunj ) celebrating the incredible versatility of...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

केतन अग्रवाल हत्याकांड: इंसाफ के लिए मां की पीएम मोदी से भावुक अपील

महाराष्ट्र के पुणे में रियल एस्टेट कारोबारी केतन अग्रवाल की हत्या के मामले में उनकी मां राखी अग्रवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ई-मेल...

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी डॉ. केशव पांडे के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर आधारित पुस्तक “सफलता के साक्षी” का भव्य विमोचन

ग्वालियर। वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी डॉ. केशव पांडे के समाजहित में किए गए उल्लेखनीय कार्यों, पत्रकारिता में उनके योगदान तथा सामाजिक सरोकारों पर आधारित...

Celebrating Chilean Kiwi with Creativity, Sustainability & Flavour

It was a privilege to lead an exclusive live culinary showcase at Food Stories ( Ambience mall vasantkunj ) celebrating the incredible versatility of...

The Blessed Ones का बिहार में बड़ा विस्तार, पटना में खुलेगा 9वां सेंटर

स्पेशल बच्चों के सशक्तिकरण की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुए The Blessed Ones बिहार की राजधानी पटना में अपना 9वां सेंटर शुरू...

Recent Comments