Monday, July 13, 2026
Home Daily Diary News कलकत्ता पहुंचने पर जैन आचार्य लोकेशजी का मंत्री दिलीप घोष ने भावपूर्ण...

कलकत्ता पहुंचने पर जैन आचार्य लोकेशजी का मंत्री दिलीप घोष ने भावपूर्ण स्वागत किया

23 मई 2026 चैम्पियन ऑफ़ पीस एंड जस्टिस अवार्ड से सम्मानित होकर पश्चिम बंगाल पहुंचने पर जैन आचार्य लोकेशजी का वरिष्ठ मंत्री श्री दिलीप घोष ने भावपूर्ण स्वागत किया इस अवसर पर अहिंसा विश्व भारती तथा विश्व शांति केंद्र के संस्थापक जैन आचार्य लोकेशजी के मध्य खड़गपुर में सौहार्दपूर्ण एवं सार्थक भेंटवार्ता सम्पन्न हुई। इस अवसर पर राष्ट्रीय महत्व के विविध विषयों, सामाजिक समरसता, नैतिक मूल्यों, आध्यात्मिक जागरण, विश्व शांति आदि मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की

पश्चिम बंगाल के वरिष्ठ मंत्री श्री दिलीप घोष ने आचार्य लोकेशजी के वैश्विक स्तर पर किए जा रहे शांति, अहिंसा और सद्भावना के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि आचार्य लोकेशजी आज विश्व शांति और मानवीय एकता के प्रेरणास्रोत बन चुके हैं। उन्होंने कहा कि राजनीति और अध्यात्म का समन्वय एक भ्रष्टाचार-मुक्त, नैतिक एवं जनकल्याणकारी शासन व्यवस्था के निर्माण के लिए अत्यंत आवश्यक है।

जैन आचार्य लोकेशजी ने मंत्री श्री दिलीप घोष को अहिंसा विश्व भारती एवं विश्व शांति केंद्र द्वारा संचालित विभिन्न राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रमों, अभियानों तथा सामाजिक पहलों की जानकारी प्रदान की। उन्होंने बताया कि अहिंसा, सद्भावना, नैतिक शिक्षा और मानव मूल्यों के प्रसार हेतु शीघ्र ही पश्चिम बंगाल में अहिंसा विश्व भारती की नई शाखा का उद्घाटन किया जाएगा, जो राज्य में सामाजिक जागरूकता, युवा सशक्तिकरण और शांति स्थापना के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

आचार्य लोकेशजी ने विश्वास व्यक्त किया कि पश्चिम बंगाल की नई सरकार के नेतृत्व में पश्चिम बंगाल विकास, सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक चेतना के नए आयाम स्थापित करेगा तथा राज्य देश के लिए सुशासन और प्रगति का प्रेरणादायी उदाहरण बनेगा।

RELATED ARTICLES

Celebrating Chilean Kiwi with Creativity, Sustainability & Flavour

It was a privilege to lead an exclusive live culinary showcase at Food Stories ( Ambience mall vasantkunj ) celebrating the incredible versatility of...

The Blessed Ones का बिहार में बड़ा विस्तार, पटना में खुलेगा 9वां सेंटर

स्पेशल बच्चों के सशक्तिकरण की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुए The Blessed Ones बिहार की राजधानी पटना में अपना 9वां सेंटर शुरू...

आरजेएस परिवार 15 जुलाई को विश्व युवा कौशल दिवस और 17 जुलाई को भारत रत्न नेल्सन मंडेला डे मनाएगा

नई दिल्ली - राम जानकी संस्थान पॉजिटिव ब्रॉडकास्टिंग हाउस (आरजेएस पीबीएच) ने 11 जुलाई 2026 को अपना ऐतिहासिक 600वां सकारात्मक मीडिया कार्यक्रम आयोजित किया।...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Celebrating Chilean Kiwi with Creativity, Sustainability & Flavour

It was a privilege to lead an exclusive live culinary showcase at Food Stories ( Ambience mall vasantkunj ) celebrating the incredible versatility of...

The Blessed Ones का बिहार में बड़ा विस्तार, पटना में खुलेगा 9वां सेंटर

स्पेशल बच्चों के सशक्तिकरण की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुए The Blessed Ones बिहार की राजधानी पटना में अपना 9वां सेंटर शुरू...

आरजेएस परिवार 15 जुलाई को विश्व युवा कौशल दिवस और 17 जुलाई को भारत रत्न नेल्सन मंडेला डे मनाएगा

नई दिल्ली - राम जानकी संस्थान पॉजिटिव ब्रॉडकास्टिंग हाउस (आरजेएस पीबीएच) ने 11 जुलाई 2026 को अपना ऐतिहासिक 600वां सकारात्मक मीडिया कार्यक्रम आयोजित किया।...

आचार्य लोकेशजी ने विश्व शांति केंद्र गुरुग्राम में किया ‘अहिंसा आरोग्य केंद्र’ का उद्घाटन

गुरुग्राम । अहिंसा विश्व भारती के संस्थापक एवं विश्व शांतिदूत पूज्य आचार्य लोकेश जी ने विश्व शांति केंद्र, सेक्टर-39, गुरुग्राम में अत्याधुनिक सुविधाओं से...

Recent Comments