Monday, July 13, 2026
Home Uttar Pradesh हम मिलें न मिलें, गुरुदेव हमेशा साथ रहेंगे, संत प्रेमानंद ने मौन...

हम मिलें न मिलें, गुरुदेव हमेशा साथ रहेंगे, संत प्रेमानंद ने मौन धारण कर शुरू किया एकांतवास

वृंदावन के प्रसिद्ध संत संत प्रेमानंद ने अपने भक्तों के लिए भावुक संदेश जारी करते हुए मौन धारण कर एकांतवास शुरू कर दिया है। स्वास्थ्य कारणों के चलते उनकी पदयात्रा, एकांतिक दर्शन और एकांतिक वार्ता अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी गई है।
रविवार शाम श्रीराधा केलिकुंज आश्रम द्वारा इंटरनेट मीडिया प्लेटफॉर्म पर जारी वीडियो में संत प्रेमानंद ने अपने भक्तों से कहा,
“बिल्कुल चिंता मत करो… हम मिलें न मिलें, बोलें न बोलें, आप सबको बहुत प्यार करते हैं। हम चाहते हैं कि सबको श्रीजी की कृपा प्राप्त हो।”
उन्होंने भावुक शब्दों में आगे कहा कि,
“हम आएं न आएं, बिना बोले भी तुम्हारे दिमाग में हम रहेंगे। गुरुदेव हमेशा साथ रहेंगे।”
संत प्रेमानंद ने बताया कि उनका मौन व्रत और एकांतवास केवल उनके लिए नहीं, बल्कि भक्तों के कल्याण के लिए है। उन्होंने कहा कि जो होना था वह हो चुका है और अब जो कुछ भी हो रहा है, वह भक्तों के हित और कल्याण के लिए हो रहा है।
बता दें कि श्रीराधा केलिकुंज आश्रम ने भीषण गर्मी को देखते हुए भक्तों से फिलहाल आश्रम न आने की अपील की है। आश्रम की ओर से कहा गया है कि संत प्रेमानंद की पदयात्रा, एकांतिक दर्शन और वार्ता अगले आदेश तक स्थगित रहेंगे।
अपने संदेश के अंत में संत प्रेमानंद ने भक्तों को भजन और नाम जप का संदेश देते हुए कहा,
“नाम जप करो, भजन करो, राधारानी के आश्रित रहो और सुखी रहो।”

RELATED ARTICLES

Celebrating Chilean Kiwi with Creativity, Sustainability & Flavour

It was a privilege to lead an exclusive live culinary showcase at Food Stories ( Ambience mall vasantkunj ) celebrating the incredible versatility of...

The Blessed Ones का बिहार में बड़ा विस्तार, पटना में खुलेगा 9वां सेंटर

स्पेशल बच्चों के सशक्तिकरण की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुए The Blessed Ones बिहार की राजधानी पटना में अपना 9वां सेंटर शुरू...

आरजेएस परिवार 15 जुलाई को विश्व युवा कौशल दिवस और 17 जुलाई को भारत रत्न नेल्सन मंडेला डे मनाएगा

नई दिल्ली - राम जानकी संस्थान पॉजिटिव ब्रॉडकास्टिंग हाउस (आरजेएस पीबीएच) ने 11 जुलाई 2026 को अपना ऐतिहासिक 600वां सकारात्मक मीडिया कार्यक्रम आयोजित किया।...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Celebrating Chilean Kiwi with Creativity, Sustainability & Flavour

It was a privilege to lead an exclusive live culinary showcase at Food Stories ( Ambience mall vasantkunj ) celebrating the incredible versatility of...

The Blessed Ones का बिहार में बड़ा विस्तार, पटना में खुलेगा 9वां सेंटर

स्पेशल बच्चों के सशक्तिकरण की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुए The Blessed Ones बिहार की राजधानी पटना में अपना 9वां सेंटर शुरू...

आरजेएस परिवार 15 जुलाई को विश्व युवा कौशल दिवस और 17 जुलाई को भारत रत्न नेल्सन मंडेला डे मनाएगा

नई दिल्ली - राम जानकी संस्थान पॉजिटिव ब्रॉडकास्टिंग हाउस (आरजेएस पीबीएच) ने 11 जुलाई 2026 को अपना ऐतिहासिक 600वां सकारात्मक मीडिया कार्यक्रम आयोजित किया।...

आचार्य लोकेशजी ने विश्व शांति केंद्र गुरुग्राम में किया ‘अहिंसा आरोग्य केंद्र’ का उद्घाटन

गुरुग्राम । अहिंसा विश्व भारती के संस्थापक एवं विश्व शांतिदूत पूज्य आचार्य लोकेश जी ने विश्व शांति केंद्र, सेक्टर-39, गुरुग्राम में अत्याधुनिक सुविधाओं से...

Recent Comments