Monday, June 15, 2026
Home Daily Diary News जैन आचार्य लोकेशजी को सरदार वल्लभभाई पटेल स्मृति पुरस्कार से नवाजा गया

जैन आचार्य लोकेशजी को सरदार वल्लभभाई पटेल स्मृति पुरस्कार से नवाजा गया

अहिंसा विश्व भारती और विश्व शांति केंद्र के संस्थापक जैन आचार्य लोकेशजी को देश के प्रतिष्ठित सरदार वल्लभभाई पटेल स्मृति पुरस्कार से नवाजा गया।अहमदाबाद के फिल्म सिटी में आयोजित समारोह में उन्हें राष्ट्रीय चरित्र निर्माण, मानवीय मूल्यों के उत्थान एवं राष्ट्रीय एकता के विचारों को देशव्यापी फैलाने में महत्वपूर्ण योगदान के लिए शाल, स्मृति चिह्न एवं प्रशस्ति शिल्ड प्रदान कर सम्मानित किया गया।

अहिंसा विश्व भारती एवं विश्व शांति केंद्र के संस्थापक आचार्य लोकेशजी ने राष्ट्र की एकता-अखंडता के लिए अतुलनीय योगदान देने वाले सरदार वल्लभभाई पटेल पुरस्कार ग्रहण करते हुए लौहपुरुष के प्रति आदर और सम्मान व्यक्त किया एवं देश वासियों को उनके बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया।

विश्व शांतिदूत आचार्य लोकेश जी ने इस अवसर पर कहा कि यह सम्मान उन अतिविशिष्ट महानुभावों को समर्पित है जो नवाचार, सामाजिक उत्तरदायित्व और सकारात्मक परिवर्तन के माध्यम से एक सशक्त एवं समृद्ध राष्ट्र के निर्माण हेतु निरंतर कार्यरत हैं। युवा पीढ़ी का देश के विकास और सामाजिक सौहार्द बनाने में विशेष योगदान है | जीन व्यक्तियों ने अपने कार्यों और नेतृत्व से समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने का कार्य किया है उनको सम्मानित कर यह मंच अद्भुत कार्य कर रहा है।

पीपल मैन फाउंडेशन द्वारा अहमदबाद फिल्म सिटी में आयोजित सम्मान समारोह उन विशिष्ट व्यक्तित्वों एवं प्रेरणादायी नेताओं को समर्पित है, जिन्होंने सतत विकास, राष्ट्र निर्माण, सामाजिक प्रभाव, तथा उद्यमिता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देकर समाज और देश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है |

रघुराज पीपल मैन फाउंडेशन के संस्थापक डॉ. रघुराज प्रताप सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय एकता, सामाजिक समरसता, राष्ट्र निर्माण और सतत विकास के संदेश को जन-जन तक पहुँचाने वाले जैन आचार्य लोकेशजी को सम्मानित कर पुरस्कार स्वयं पुरस्कृत हुआ है।

इस अवसर पर देशभर से प्रतिष्ठित उद्योगपति, शिक्षाविद, समाजसेवी, युवा नेता, पर्यावरणविद एवं अनेक गणमान्य अतिथियों ने विचार साझा किए।

RELATED ARTICLES

R. माधवन का इमोशनल खुलासा: बेटे के लिए छोड़ा देश!

बॉलीवुड अभिनेता R. Madhavan ने हाल ही में अपनी पेरेंटिंग और बेटे के करियर को लेकर दिलचस्प खुलासा किया है। माधवन ने बताया कि वह...

सेजल पवार के विवादित बयान पर कॉलेज का बड़ा कदम

स्टैंड-अप कॉमेडी शो में किए गए विवादित मजाक के बाद MBBS छात्रा सेजल पवार पर कार्रवाई की गई है। KEM हॉस्पिटल और मेडिकल कॉलेज...

स्कूलों में शुरू होगा ‘कैच-अप शिक्षण’ अभियान, कमजोर छात्रों पर फोकस

सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों के लिए अच्छी खबर है। अब पढ़ाई में पीछे रह गए विद्यार्थियों को आगे लाने के लिए प्रदेश...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

R. माधवन का इमोशनल खुलासा: बेटे के लिए छोड़ा देश!

बॉलीवुड अभिनेता R. Madhavan ने हाल ही में अपनी पेरेंटिंग और बेटे के करियर को लेकर दिलचस्प खुलासा किया है। माधवन ने बताया कि वह...

सेजल पवार के विवादित बयान पर कॉलेज का बड़ा कदम

स्टैंड-अप कॉमेडी शो में किए गए विवादित मजाक के बाद MBBS छात्रा सेजल पवार पर कार्रवाई की गई है। KEM हॉस्पिटल और मेडिकल कॉलेज...

स्कूलों में शुरू होगा ‘कैच-अप शिक्षण’ अभियान, कमजोर छात्रों पर फोकस

सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों के लिए अच्छी खबर है। अब पढ़ाई में पीछे रह गए विद्यार्थियों को आगे लाने के लिए प्रदेश...

अखिलेश यादव का स्टाइलिश मेकओवर, सोशल मीडिया पर मची हलचल

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का एक नया अंदाज़ इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। सफेद कुर्ता-पायजामा...

Recent Comments