Wednesday, July 22, 2026
Home Daily Diary News विश्व शांति केंद्र में ‘सनातन धर्म की जय हो’ गीत का प्रख्यात...

विश्व शांति केंद्र में ‘सनातन धर्म की जय हो’ गीत का प्रख्यात धर्माचार्यों ने किया लोकार्पण

गुरुग्राम 30 मई 2026 : अहिंसा विश्व भारती के संस्थापक जैन आचार्य लोकेशजी, कल्कि धाम के संस्थापक आचार्य प्रमोद कृष्णम जी, महामंडलेश्वर स्वामी धर्मदेवजी, स्वामी दीपांकर जी, महामंडलेश्वर नवल किशोर दास जी महंत लोकेश दास जी ने विश्व शांति केंद्र गुरुग्राम में ‘सनातन धर्म की जय हो’ गीत का लोकार्पण किया।

विश्व शांतिदूत आचार्य लोकेशजी ने कहा कि “सनातन धर्म की जय हो” केवल एक उद्घोष नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति, आध्यात्मिकता, मानवता और शाश्वत जीवन मूल्यों के प्रति आस्था एवं सम्मान की अभिव्यक्ति है | यह उद्घोष भारत की उस महान सांस्कृतिक विरासत का सम्मान है जिसने विश्व को “वसुधैव कुटुम्बकम्”, “सर्वे भवन्तु सुखिनः” और “अहिंसा परमो धर्मः” जैसे सार्वभौमिक आदर्श दिए हैं।

कल्कि धाम के संस्थापक आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा कि सनातन शाश्वत प्रकृति से निर्मित है | सनातन जीवन-दर्शन किसी व्यक्ति, कालखंड या विशेष परिस्थिति की देन नहीं, बल्कि प्रकृति के शाश्वत नियमों, सार्वभौमिक सत्य और सृष्टि के मूल सिद्धांतों पर आधारित है। सत्य, अहिंसा, करुणा, प्रेम, त्याग, तपस्या और बलिदान इसके स्तम्भ है |

महामंडलेश्वर स्वामी धर्मदेव एवं स्वामी दिपांकर जी ने कहा कि विश्व शांति केंद्र में सनातन एकता का एक अद्भुत दृश्य देखने को मिला | आचार्य लोकेश जी अमेरिका की शांति सद्भावना यात्रा के दौरान सनातन को विश्व जन्ममानस तक ले जाएंगे ऐसा हमें अटूट विश्वास है |

महंत नवलकिशोर दास जी एवं महंत लोकेशदास जी ने कहा कि सनातन युगों-युगों से मानवता को शांति, समरसता, संतुलन और आध्यात्मिक उन्नति का मार्ग दिखाती रही है, आज विश्व को इसकी आवश्यकता है ।

हरीश अरोडा क्रीऐशन द्वारा निर्मित गीत के लोकार्पण के अवसर पर फलाहारी बाबा, प्रख्यात समाजसेवी रुपसिंह नागर जी, डॉ.दिनेश उपाध्याय, श्री विकास शर्मा, श्री लोकेश शर्मा सहित अनेक सनातन प्रेमी उपस्थित थे |

RELATED ARTICLES

मायरा भंडारी ने गुड़गांव में ‘हृदय रक्षक अभियान’ किया शुरू

गुरुग्राम | अचानक दिल का दौरा पड़ने (सडन कार्डियक अरेस्ट) की बढ़ती घटनाओं से निपटने और आपातकालीन स्थितियों के लिए तैयार इलाके बनाने की...

आचार्य लोकेश जी के सान्निध्य में विश्व शांति केंद्र में आयोजित हुआ संत समागम

गुरुग्राम | अहिंसा विश्व भारती द्वारा स्थापित विश्व शांति केंद्र, सेक्टर-39, गुरुग्राम में आध्यात्मिक चेतना, सद्भाव और विश्व शांति को समर्पित एक प्रेरणादायी संत...

लाठीचार्ज के बाद उबाल! क्या सुनी जाएगी छात्रों की मांग?

दिल्ली में छात्रों का आंदोलन अब सिर्फ एक विरोध प्रदर्शन नहीं, बल्कि शिक्षा व्यवस्था को लेकर उठ रहे बड़े सवालों का प्रतीक बन गया...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

मायरा भंडारी ने गुड़गांव में ‘हृदय रक्षक अभियान’ किया शुरू

गुरुग्राम | अचानक दिल का दौरा पड़ने (सडन कार्डियक अरेस्ट) की बढ़ती घटनाओं से निपटने और आपातकालीन स्थितियों के लिए तैयार इलाके बनाने की...

आचार्य लोकेश जी के सान्निध्य में विश्व शांति केंद्र में आयोजित हुआ संत समागम

गुरुग्राम | अहिंसा विश्व भारती द्वारा स्थापित विश्व शांति केंद्र, सेक्टर-39, गुरुग्राम में आध्यात्मिक चेतना, सद्भाव और विश्व शांति को समर्पित एक प्रेरणादायी संत...

लाठीचार्ज के बाद उबाल! क्या सुनी जाएगी छात्रों की मांग?

दिल्ली में छात्रों का आंदोलन अब सिर्फ एक विरोध प्रदर्शन नहीं, बल्कि शिक्षा व्यवस्था को लेकर उठ रहे बड़े सवालों का प्रतीक बन गया...

IBA की पहल रंग लाई: उद्योग विहार एक्सटेंशन, इकोटेक-2 में डोर-टू-डोर गार्बेज कलेक्शन का शुभारंभ, क्षेत्र के समग्र विकास का मार्ग प्रशस्त

ग्रेटर नोएडा। इंडस्ट्रियल बिजनेस एसोसिएशन (IBA), गौतम बुद्ध नगर द्वारा उद्योग विहार एक्सटेंशन, इकोटेक-2 औद्योगिक क्षेत्र की वर्षों पुरानी मूलभूत समस्याओं को लेकर ग्रेटर...

Recent Comments