Wednesday, July 22, 2026
Home Daily Diary News गाजियाबाद चित्रगुप्त सभा एवं अशोक फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में निःशुल्क...

गाजियाबाद चित्रगुप्त सभा एवं अशोक फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में निःशुल्क हेल्थ कैंप का आयोजन हुआ

रविवार सुबह डॉ. अमित श्रीवास्तव (ऑर्थोपेडिक विशेषज्ञ) एवं डॉ. नेहा गुप्ता (एंडोक्राइनोलॉजिस्ट) के नवनिर्मित क्लिनिक-बोनहोमी, योजना विहार में आयोजित स्वास्थ्य शिविर सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ । काफी लोगों ने पहुंचकर स्वास्थ्य परामर्श एवं उपचार सेवाओं का लाभ उठाया।
यह शिविर सभी प्रतिभागियों के लिए अत्यंत उपयोगी एवं लाभदायक रहा।
सभी प्रतिभागियों के लिए हड्डी , शुगर एवं थायरॉयड रोगों पे दोनों डॉक्टरों ने शिविर आये सभी लोगो को परामर्श एवं उपचार बताया। साथ ही सबों के लिए निःशुल्क ब्लड शुगर एवं ब्लड प्रेशर जांच की भी व्यवस्था थी।
कुल मिलाकर यह स्वास्थ्य शिविर अत्यंत सफल, उपयोगी एवं जनहितकारी रहा।
गाजियाबाद चित्रगुप्त सभा के मुख्य संयोजक अनुरंजन श्रीवास्तव ने बताया कि गाजियाबाद चित्रगुप्त सभा समाज सेवा के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहती है और वर्षभर विभिन्न सामाजिक परियोजनाओं के माध्यम से जनहित में कार्य करती है। उन्होंने कहा कि “मिशन: स्वस्थ समाज” इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जिसके तहत प्रत्येक माह अलग-अलग स्थानों पर विशेषज्ञ एवं अनुभवी चिकित्सकों के सहयोग से निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जाएंगे।
इस अवसर पर सभा के सदस्य संदीप श्रीवास्तव , नीरज कुमार,विशाल गौतम, डी के श्रीवास्तव, धीरज सहाय, विवेक शरण, सुनील सक्सेना, राजेश श्रीवास्तव, अमिताभ कुमार, बिमल श्रीवास्तव, सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।
सभा की इस पहल से क्षेत्र में स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ समाज सेवा के नए आयाम स्थापित होने की उम्मीद जताई जा रही है।

RELATED ARTICLES

मायरा भंडारी ने गुड़गांव में ‘हृदय रक्षक अभियान’ किया शुरू

गुरुग्राम | अचानक दिल का दौरा पड़ने (सडन कार्डियक अरेस्ट) की बढ़ती घटनाओं से निपटने और आपातकालीन स्थितियों के लिए तैयार इलाके बनाने की...

आचार्य लोकेश जी के सान्निध्य में विश्व शांति केंद्र में आयोजित हुआ संत समागम

गुरुग्राम | अहिंसा विश्व भारती द्वारा स्थापित विश्व शांति केंद्र, सेक्टर-39, गुरुग्राम में आध्यात्मिक चेतना, सद्भाव और विश्व शांति को समर्पित एक प्रेरणादायी संत...

लाठीचार्ज के बाद उबाल! क्या सुनी जाएगी छात्रों की मांग?

दिल्ली में छात्रों का आंदोलन अब सिर्फ एक विरोध प्रदर्शन नहीं, बल्कि शिक्षा व्यवस्था को लेकर उठ रहे बड़े सवालों का प्रतीक बन गया...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

मायरा भंडारी ने गुड़गांव में ‘हृदय रक्षक अभियान’ किया शुरू

गुरुग्राम | अचानक दिल का दौरा पड़ने (सडन कार्डियक अरेस्ट) की बढ़ती घटनाओं से निपटने और आपातकालीन स्थितियों के लिए तैयार इलाके बनाने की...

आचार्य लोकेश जी के सान्निध्य में विश्व शांति केंद्र में आयोजित हुआ संत समागम

गुरुग्राम | अहिंसा विश्व भारती द्वारा स्थापित विश्व शांति केंद्र, सेक्टर-39, गुरुग्राम में आध्यात्मिक चेतना, सद्भाव और विश्व शांति को समर्पित एक प्रेरणादायी संत...

लाठीचार्ज के बाद उबाल! क्या सुनी जाएगी छात्रों की मांग?

दिल्ली में छात्रों का आंदोलन अब सिर्फ एक विरोध प्रदर्शन नहीं, बल्कि शिक्षा व्यवस्था को लेकर उठ रहे बड़े सवालों का प्रतीक बन गया...

IBA की पहल रंग लाई: उद्योग विहार एक्सटेंशन, इकोटेक-2 में डोर-टू-डोर गार्बेज कलेक्शन का शुभारंभ, क्षेत्र के समग्र विकास का मार्ग प्रशस्त

ग्रेटर नोएडा। इंडस्ट्रियल बिजनेस एसोसिएशन (IBA), गौतम बुद्ध नगर द्वारा उद्योग विहार एक्सटेंशन, इकोटेक-2 औद्योगिक क्षेत्र की वर्षों पुरानी मूलभूत समस्याओं को लेकर ग्रेटर...

Recent Comments