Thursday, July 16, 2026
Home Uttar Pradesh लखनऊ मेट्रो का बड़ा तोहफा: महिला यात्रियों के लिए ईवी बाइक सेवा...

लखनऊ मेट्रो का बड़ा तोहफा: महिला यात्रियों के लिए ईवी बाइक सेवा लॉन्च

महिला यात्रियों की सुरक्षा, सुविधा और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से लखनऊ मेट्रो शुक्रवार से विशेष ईवी बाइक सेवा ‘मायदीदी’ की शुरुआत करने जा रही है। इस सेवा के तहत महिला राइडर्स द्वारा महिला यात्रियों को उनके गंतव्य तक सुरक्षित पहुंचाया जाएगा।
इस पहल का शुभारंभ 5 जून, विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर सुबह 11 बजे विश्वविद्यालय मेट्रो स्टेशन पर यूपीएमआरसी के प्रबंध निदेशक सुशील कुमार करेंगे। सेवा की शुरुआत के मौके पर 5 जून से 13 जून 2026 तक सभी महिला यात्रियों को यह सुविधा निःशुल्क उपलब्ध कराई जाएगी।
यूपी मेट्रो के अनुसार, यह फीडर सेवा प्रारंभिक चरण में विश्वविद्यालय मेट्रो स्टेशन, आईटी कॉलेज मेट्रो स्टेशन, भूतनाथ मेट्रो स्टेशन और कृष्णा नगर मेट्रो स्टेशन पर उपलब्ध होगी। इसके माध्यम से महिला यात्री इन स्टेशनों से अपने गंतव्य तक 5 किलोमीटर की दूरी मात्र 15 रुपये में तय कर सकेंगी।
प्रबंध निदेशक सुशील कुमार ने बताया कि ‘मायदीदी’ ईवी बाइक सेवा महिलाओं की सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करने के साथ-साथ पर्यावरण के अनुकूल परिवहन को बढ़ावा देगी। इसके अलावा यह पहल महिला सशक्तिकरण की दिशा में भी महत्वपूर्ण कदम साबित होगी, क्योंकि इससे महिलाओं के लिए नए रोजगार के अवसर भी सृजित होंगे।
लखनऊ मेट्रो की यह पहल शहर में सुरक्षित, सुलभ और हरित परिवहन व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

RELATED ARTICLES

आरजेएस पीबीएच ने विश्व युवा कौशल दिवस पर कौशल,रोजगार, एआई और शैक्षिक जवाबदेही पर चर्चा की

नई दिल्ली -- विश्व युवा कौशल दिवस, पंद्रह जुलाई दो हज़ार छब्बीस के अवसर पर, राम जानकी संस्थान पॉजिटिव ब्रॉडकास्टिंग हाउस, RJS PBH के...

केतन अग्रवाल हत्याकांड: इंसाफ के लिए मां की पीएम मोदी से भावुक अपील

महाराष्ट्र के पुणे में रियल एस्टेट कारोबारी केतन अग्रवाल की हत्या के मामले में उनकी मां राखी अग्रवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ई-मेल...

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी डॉ. केशव पांडे के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर आधारित पुस्तक “सफलता के साक्षी” का भव्य विमोचन

ग्वालियर। वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी डॉ. केशव पांडे के समाजहित में किए गए उल्लेखनीय कार्यों, पत्रकारिता में उनके योगदान तथा सामाजिक सरोकारों पर आधारित...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

आरजेएस पीबीएच ने विश्व युवा कौशल दिवस पर कौशल,रोजगार, एआई और शैक्षिक जवाबदेही पर चर्चा की

नई दिल्ली -- विश्व युवा कौशल दिवस, पंद्रह जुलाई दो हज़ार छब्बीस के अवसर पर, राम जानकी संस्थान पॉजिटिव ब्रॉडकास्टिंग हाउस, RJS PBH के...

केतन अग्रवाल हत्याकांड: इंसाफ के लिए मां की पीएम मोदी से भावुक अपील

महाराष्ट्र के पुणे में रियल एस्टेट कारोबारी केतन अग्रवाल की हत्या के मामले में उनकी मां राखी अग्रवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ई-मेल...

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी डॉ. केशव पांडे के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर आधारित पुस्तक “सफलता के साक्षी” का भव्य विमोचन

ग्वालियर। वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी डॉ. केशव पांडे के समाजहित में किए गए उल्लेखनीय कार्यों, पत्रकारिता में उनके योगदान तथा सामाजिक सरोकारों पर आधारित...

Celebrating Chilean Kiwi with Creativity, Sustainability & Flavour

It was a privilege to lead an exclusive live culinary showcase at Food Stories ( Ambience mall vasantkunj ) celebrating the incredible versatility of...

Recent Comments