Sunday, August 9, 2026
Home Uttar Pradesh गंगा-आगरा एक्सप्रेसवे का बड़ा खेल! यात्रियों से वसूला जा रहा Extra Toll?

गंगा-आगरा एक्सप्रेसवे का बड़ा खेल! यात्रियों से वसूला जा रहा Extra Toll?

गंगा एक्सप्रेसवे और आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर सफर करने वाले हजारों वाहन चालकों की जेब पर तकनीकी खामी भारी पड़ रही है। आरोप है कि दोनों एक्सप्रेसवे के टोल प्लाजा आपस में ऑनलाइन कनेक्ट न होने की वजह से यात्रियों से तय दूरी से ज्यादा टोल वसूला जा रहा है। इस समस्या को लेकर टोल प्लाजा पर आए दिन वाहन चालकों और कर्मचारियों के बीच बहस और विवाद भी देखने को मिल रहे हैं।

बता दें कि वाहन चालक चाहते हैं कि उनसे केवल उतनी ही दूरी का टोल लिया जाए, जितनी दूरी उन्होंने एक्सप्रेसवे पर तय की है। लेकिन दोनों एक्सप्रेसवे के टोल सिस्टम के बीच समन्वय न होने के कारण कई यात्रियों को अतिरिक्त शुल्क चुकाना पड़ रहा है।

फर्रुखाबाद निवासी दिलीप सिंह भी ऐसी ही परेशानी का सामना कर रहे हैं। वह सप्ताह में दो से तीन बार कार से लखनऊ का सफर करते हैं। उनकी यात्रा सरमाझला एंट्री प्वाइंट से गंगा एक्सप्रेसवे पर शुरू होती है और गौरायाकला से निकलकर आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर पहुंचती है। सरमाझला से गौरायाकला तक की कुल दूरी करीब 96 किलोमीटर है।

दिलीप सिंह का आरोप है कि इस दूरी के लिए उनसे 315 रुपये टोल वसूला जाता है, जबकि निर्धारित दर के हिसाब से उन्हें करीब 245 रुपये ही देने चाहिए। यानी हर यात्रा में लगभग 70 रुपये अतिरिक्त वसूले जा रहे हैं।
समस्या यहीं खत्म नहीं होती। गौरायाकला से आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर प्रवेश करने के बाद जब वह एलप टोल प्लाजा के पास से बाहर निकलते हैं, तो उनसे 90 रुपये के बजाय 120 रुपये या फिर आगरा से लखनऊ तक का पूरा टोल मांगा जाता है। वजह यह है कि टोल सिस्टम के पास वाहन के वास्तविक प्रवेश बिंदु की जानकारी उपलब्ध नहीं होती।

RELATED ARTICLES

25 वर्षों के अनुभवी शिक्षकों के साथ NEET-JEE में सफलता की पहली पसंद बना Vidyam Classes

दिल्ली के जनकपुरी स्थित Vidyam Classes Pvt. Ltd. NEET और JEE की तैयारी के क्षेत्र में सफलता का पर्याय बन चुका है। यहां हर...

आरजेएस पीबीएच ने इंस्पायरिंग इंडियन वूमेन के सहयोग से जेन जेड और जेन अल्फा डायस्पोरा को सेनानियों के इतिहास से जोड़ा

नई दिल्ली -- 80वें आजादी पर्व अंतरराष्ट्रीय पखवाड़ा के चौथे दिन युवाओं के सांस्कृतिक अलगाव और पश्चिमी जीवन शैली के बढ़ते प्रभाव पर चिंताओं...

विशेष जरूरतों वाले बच्चों की सुरक्षा के लिए The Blessed Ones ने लॉन्च किया ‘SafeScan’

पुणे। विशेष जरूरतों वाले बच्चों के लिए कार्यरत संस्था The Blessed Ones (TBO) ने 'SafeScan' नामक एक नई पहचान और इमरजेंसी अलर्ट प्रणाली लॉन्च...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

25 वर्षों के अनुभवी शिक्षकों के साथ NEET-JEE में सफलता की पहली पसंद बना Vidyam Classes

दिल्ली के जनकपुरी स्थित Vidyam Classes Pvt. Ltd. NEET और JEE की तैयारी के क्षेत्र में सफलता का पर्याय बन चुका है। यहां हर...

आरजेएस पीबीएच ने इंस्पायरिंग इंडियन वूमेन के सहयोग से जेन जेड और जेन अल्फा डायस्पोरा को सेनानियों के इतिहास से जोड़ा

नई दिल्ली -- 80वें आजादी पर्व अंतरराष्ट्रीय पखवाड़ा के चौथे दिन युवाओं के सांस्कृतिक अलगाव और पश्चिमी जीवन शैली के बढ़ते प्रभाव पर चिंताओं...

विशेष जरूरतों वाले बच्चों की सुरक्षा के लिए The Blessed Ones ने लॉन्च किया ‘SafeScan’

पुणे। विशेष जरूरतों वाले बच्चों के लिए कार्यरत संस्था The Blessed Ones (TBO) ने 'SafeScan' नामक एक नई पहचान और इमरजेंसी अलर्ट प्रणाली लॉन्च...

ए वन नटराज अकादमी के वार्षिक समारोह 2026 में बच्चों की प्रतिभा का भव्य उत्सव

कहा जाता है, हर बड़ी सफलता के पीछे किसी का सपना और वर्षों की मेहनत होती है। ऐसा ही सपना देखा था , ए...

Recent Comments