Sunday, August 9, 2026
Home National केतन मर्डर केस: बहन बनी सच तक पहुंचने की सबसे बड़ी कड़ी

केतन मर्डर केस: बहन बनी सच तक पहुंचने की सबसे बड़ी कड़ी

देशभर में चर्चा का विषय बने केतन अग्रवाल केस में हर दिन नए खुलासे हो रहे हैं। 18 जून को लोहागढ़ किले में ट्रेकिंग के दौरान खाई में गिरने से केतन अग्रवाल की मौत हो गई थी।

शुरुआत में पुलिस ने इसे हादसा मानते हुए एक्सीडेंटल डेथ का मामला दर्ज किया था, लेकिन केतन की बहन को इस कहानी पर भरोसा नहीं हुआ।
परिवार के मुताबिक, केतन अपनी मंगेतर सिया गोयल के साथ ट्रेकिंग पर गया था। अंतिम संस्कार के बाद भी केतन की बहन लगातार घटना के बारे में जानकारी जुटाती रही। उसे सिया के बयानों में कई विरोधाभास नजर आए, जिससे उसका शक और गहरा हो गया।

जांच में यह भी सामने आया कि केतन और सिया 31 मई, 14 जून और 18 जून को तीन बार लोहागढ़ किले गए थे। परिवार ने पुलिस से मामले की दोबारा जांच की मांग की। इसके बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज, मोबाइल डेटा और अन्य तकनीकी साक्ष्यों की जांच शुरू की।
जांच आगे बढ़ने पर पुलिस को सिया गोयल और चेतन चौधरी के बीच कथित संबंधों की जानकारी भी मिली। इसके बाद मामले ने नया मोड़ ले लिया और हादसे की थ्योरी पर सवाल उठने लगे।

फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है। हालांकि, इस पूरे मामले में केतन की बहन की भूमिका सबसे अहम मानी जा रही है, जिसके शक ने कथित तौर पर इस मामले की परतें खोलने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

RELATED ARTICLES

व्यावहारिक प्रशिक्षण और एआई आधारित शिक्षा से युवाओं को उद्योग के लिए तैयार कर रहा है श्रेष्ठा आईटी : सागर श्रेष्ठा

नई दिल्ली। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और डेटा साइंस के बढ़ते प्रभाव के बीच युवाओं के लिए केवल सैद्धांतिक ज्ञान ही नहीं, बल्कि व्यावहारिक कौशल...

25 वर्षों के अनुभवी शिक्षकों के साथ NEET-JEE में सफलता की पहली पसंद बना Vidyam Classes

दिल्ली के जनकपुरी स्थित Vidyam Classes Pvt. Ltd. NEET और JEE की तैयारी के क्षेत्र में सफलता का पर्याय बन चुका है। यहां हर...

आरजेएस पीबीएच ने इंस्पायरिंग इंडियन वूमेन के सहयोग से जेन जेड और जेन अल्फा डायस्पोरा को सेनानियों के इतिहास से जोड़ा

नई दिल्ली -- 80वें आजादी पर्व अंतरराष्ट्रीय पखवाड़ा के चौथे दिन युवाओं के सांस्कृतिक अलगाव और पश्चिमी जीवन शैली के बढ़ते प्रभाव पर चिंताओं...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

व्यावहारिक प्रशिक्षण और एआई आधारित शिक्षा से युवाओं को उद्योग के लिए तैयार कर रहा है श्रेष्ठा आईटी : सागर श्रेष्ठा

नई दिल्ली। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और डेटा साइंस के बढ़ते प्रभाव के बीच युवाओं के लिए केवल सैद्धांतिक ज्ञान ही नहीं, बल्कि व्यावहारिक कौशल...

25 वर्षों के अनुभवी शिक्षकों के साथ NEET-JEE में सफलता की पहली पसंद बना Vidyam Classes

दिल्ली के जनकपुरी स्थित Vidyam Classes Pvt. Ltd. NEET और JEE की तैयारी के क्षेत्र में सफलता का पर्याय बन चुका है। यहां हर...

आरजेएस पीबीएच ने इंस्पायरिंग इंडियन वूमेन के सहयोग से जेन जेड और जेन अल्फा डायस्पोरा को सेनानियों के इतिहास से जोड़ा

नई दिल्ली -- 80वें आजादी पर्व अंतरराष्ट्रीय पखवाड़ा के चौथे दिन युवाओं के सांस्कृतिक अलगाव और पश्चिमी जीवन शैली के बढ़ते प्रभाव पर चिंताओं...

विशेष जरूरतों वाले बच्चों की सुरक्षा के लिए The Blessed Ones ने लॉन्च किया ‘SafeScan’

पुणे। विशेष जरूरतों वाले बच्चों के लिए कार्यरत संस्था The Blessed Ones (TBO) ने 'SafeScan' नामक एक नई पहचान और इमरजेंसी अलर्ट प्रणाली लॉन्च...

Recent Comments