Monday, August 24, 2026
Home Bihat Bihar पटना में The Blessed Ones का 9वां सेंटर, स्पेशल बच्चों के सपनों...

पटना में The Blessed Ones का 9वां सेंटर, स्पेशल बच्चों के सपनों को मिलेगी नई उड़ान

बिहार में विशेष बच्चों और उनके परिवारों के लिए एक बड़ी और सकारात्मक पहल होने जा रही है। विशेष बच्चों के विकास, शिक्षा और पुनर्वास के क्षेत्र में कई सालों से कार्यरत संस्था The Blessed Ones अब अपनी सेवाओं का विस्तार करते हुए बिहार की राजधानी पटना में अपना 9वां सेंटर शुरू करने जा रही है। ‘पाटलिपुत्र कॉलोनी ‘ स्थित यह सेंटर अगस्त माह से संचालित होगा ।

इस सेंटर में ऑटिज़्म, डाउन सिंड्रोम, ADHD, सेरेब्रल पाल्सी और अन्य विशेष आवश्यकताओं वाले बच्चों के लिए विशेषज्ञों की देखरेख में स्पीच थेरेपी, ऑक्यूपेशनल थेरेपी, बिहेवियर थेरेपी, विशेष शिक्षा, स्किल डेवलपमेंट और व्यक्तिगत प्रशिक्षण जैसी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी। इसके साथ ही अभिभावकों के लिए नियमित काउंसलिंग, पैरेंट गाइडेंस और विशेषज्ञ सलाह की व्यवस्था भी रहेगी, जिससे बच्चों के विकास में परिवार की भागीदारी और अधिक प्रभावी बन सके।

The Blessed Ones & Coables के संस्थापक अमितेज प्रियदर्शी ने कहा कि हर विशेष बच्चे में अनगिनत संभावनाएं होती हैं। यदि उन्हें सही मार्गदर्शन, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, विशेषज्ञ सहायता और समाज का सहयोग मिले, तो वे भी अपनी अलग पहचान बना सकते हैं। उन्होंने कहा कि संस्था का उद्देश्य केवल थेरेपी और शिक्षा उपलब्ध कराना नहीं, बल्कि ऐसा समावेशी वातावरण तैयार करना है जहां विशेष बच्चे सम्मान, आत्मविश्वास और समान अवसरों के साथ आगे बढ़ सकें।
इसी सोच के साथ The Blessed Ones बिहार में अपनी सेवाओं की शुरुआत कर रहा है।

RELATED ARTICLES

स्विस स्कूल ऑफ ब्यूटी ने नोएडा में ‘अनंतम 2026’ कॉन्क्लेव का किया आयोजन

नोएडा रेडिसन में स्विस स्कूल ऑफ ब्यूटी की ओर से वार्षिक कॉन्क्लेव ‘अनंतम 2026 – ब्यूटी बियॉन्ड इनफिनिटी’ का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम...

चीफ जस्टिस बी.आर. गवई पहुंचे Asian Law College, स्टूडेंट्स को बताया कानून का असली मतलब

कानून केवल अधिकारों और नियमों की जानकारी नहीं, बल्कि न्याय, जिम्मेदारी और समाज के प्रति अपने कर्तव्यों को समझने का माध्यम भी है। इसी...

Asian Law College में Orientation Programme 2026, स्टूडेंट्स को मिला कानून और नेतृत्व का पाठ

कानून केवल अधिकारों और नियमों की समझ नहीं, बल्कि न्याय, जिम्मेदारी और समाज के प्रति अपने कर्तव्यों को समझने का माध्यम भी है। इसी...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

स्विस स्कूल ऑफ ब्यूटी ने नोएडा में ‘अनंतम 2026’ कॉन्क्लेव का किया आयोजन

नोएडा रेडिसन में स्विस स्कूल ऑफ ब्यूटी की ओर से वार्षिक कॉन्क्लेव ‘अनंतम 2026 – ब्यूटी बियॉन्ड इनफिनिटी’ का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम...

चीफ जस्टिस बी.आर. गवई पहुंचे Asian Law College, स्टूडेंट्स को बताया कानून का असली मतलब

कानून केवल अधिकारों और नियमों की जानकारी नहीं, बल्कि न्याय, जिम्मेदारी और समाज के प्रति अपने कर्तव्यों को समझने का माध्यम भी है। इसी...

Asian Law College में Orientation Programme 2026, स्टूडेंट्स को मिला कानून और नेतृत्व का पाठ

कानून केवल अधिकारों और नियमों की समझ नहीं, बल्कि न्याय, जिम्मेदारी और समाज के प्रति अपने कर्तव्यों को समझने का माध्यम भी है। इसी...

बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद ने AAFT ओरिएंटेशन प्रोग्राम में स्टूडेंट्स को दिया सफलता का मंत्र

दिल्ली स्थित भारत मंडपम में एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन के ओरिएंटेशन प्रोग्राम 2026 का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन...

Recent Comments