Wednesday, October 14, 2026
Home Daily Diary News Asian Law College में Orientation Programme 2026, स्टूडेंट्स को मिला कानून और...

Asian Law College में Orientation Programme 2026, स्टूडेंट्स को मिला कानून और नेतृत्व का पाठ

कानून केवल अधिकारों और नियमों की समझ नहीं, बल्कि न्याय, जिम्मेदारी और समाज के प्रति अपने कर्तव्यों को समझने का माध्यम भी है। इसी सोच के साथ नोएडा स्थित एशियन लॉ कॉलेज में ‘ ओरिएंटेशन प्रोग्राम 2026 ‘ की इनॉग्रल सेरेमनी का भव्य आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का उद्देश्य नए स्टूडेंट्स का स्वागत करने के साथ उन्हें कानून के क्षेत्र में बेहतर भविष्य और जिम्मेदार प्रोफेशनल बनने के लिए प्रेरित करना रहा।

कार्यक्रम में एशियन एजुकेशन ग्रुप के फाउंडर एंड चेयरमैन डॉक्टर संदीप मारवाह, रिपब्लिक ऑफ पलाऊ के भारत में ऑनरेरी कांसुल जनरल डॉक्टर नीरज ए शर्मा, रिपब्लिक ऑफ यूनियन ऑफ कोमोरोस के भारत में आनरेरी कांसुल जनरल कमांडर के एल गंजू, इंडियन आर्मी वेटरन सर्टिफाइड इंडिपेंडेंट डायरेक्टर एवं TEDx स्पीकर लेफ्टिनेंट जनरल अनिल मलिक, एशियन एजुकेशन ग्रुप के निदेशक डॉक्टर सौरभ शर्मा और एशियन एजुकेशन ग्रुप के निदेशक डॉक्टर गुरदीप सिंह मौजूद रहे।

इस अवसर पर डॉक्टर संदीप मारवाह ने स्टूडेंट्स को संबोधित करते हुए कहा कि कानून केवल करियर नहीं, बल्कि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी निभाने का माध्यम है। उन्होंने विद्यार्थियों से नैतिक मूल्यों, अनुशासन और नेतृत्व क्षमता को विकसित करने का आह्वान किया।

वहीं, डॉक्टर नीरज ए शर्मा ने कानून के क्षेत्र में वैश्विक अवसरों और नई सोच की आवश्यकता पर जोर दिया। साथ ही सीडीआर के एल गंजू ने अनुशासन, आत्मविश्वास और निरंतर सीखने का महत्व बताया । कार्यक्रम में लेफ्टिनेंट जनरल अनिल मलिक ने नेतृत्व, जिम्मेदारी और राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका पर विचार साझा किए।

कार्यक्रम में उपस्थित अतिथिगण द्वारा पोस्टर का अनावरण किया गया।

इस अवसर पर डॉक्टर संदीप मारवाह को ‘वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स ‘ का सर्टिफिकेट प्रदान कर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के अंत में डॉक्टर संदीप मारवाह द्वारा अतिथिगण को मोमेंटो भेंट कर सम्मानित किया गया।

RELATED ARTICLES

मुख्यमंत्री सैनी, जैन आचार्य लोकेशजी ने ड्रीम एंड ब्यूटी चैरिटेबल ट्रस्ट’ के 31वें स्थापना दिवस समारोह का उद्घाटन किया

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी एवं विश्व शांतिदूत जैन आचार्य लोकेश जी ने पंजाब के लुधियाना में ड्रीम एंड ब्यूटी चैरीटेबल ट्रस्ट...

संस्कार और राष्ट्र निर्माण के संकल्प के साथ संपन्न हुई एकल श्रीमद्भागवत कथा

भारत लोक शिक्षा परिषद्, उत्तरी दिल्ली चैप्टर द्वारा 2 अक्टूबर से 8 अक्टूबर 2026 तक जेएमडी टेंट जापानी पार्क, सेक्टर-10 रोहिणी दिल्ली में आयोजित...

World Mental Health Day: The Blessed Ones Calls for Empathy, Inclusion and Acceptance

On the occasion of World Mental Health Day, The Blessed Ones (TBO) has presented a thought-provoking perspective on mental health, neurodiversity and the need...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

मुख्यमंत्री सैनी, जैन आचार्य लोकेशजी ने ड्रीम एंड ब्यूटी चैरिटेबल ट्रस्ट’ के 31वें स्थापना दिवस समारोह का उद्घाटन किया

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी एवं विश्व शांतिदूत जैन आचार्य लोकेश जी ने पंजाब के लुधियाना में ड्रीम एंड ब्यूटी चैरीटेबल ट्रस्ट...

संस्कार और राष्ट्र निर्माण के संकल्प के साथ संपन्न हुई एकल श्रीमद्भागवत कथा

भारत लोक शिक्षा परिषद्, उत्तरी दिल्ली चैप्टर द्वारा 2 अक्टूबर से 8 अक्टूबर 2026 तक जेएमडी टेंट जापानी पार्क, सेक्टर-10 रोहिणी दिल्ली में आयोजित...

World Mental Health Day: The Blessed Ones Calls for Empathy, Inclusion and Acceptance

On the occasion of World Mental Health Day, The Blessed Ones (TBO) has presented a thought-provoking perspective on mental health, neurodiversity and the need...

TIMEX presents इंडिया बीच फैशन वीक सीज़न 12 का गोवा में आगाज़, फैशन, संगीत और संस्कृति का दिखा शानदार संगम

गोवा, 2026: TIMEX Presents इंडिया बीच फैशन वीक (IBFW) सीज़न 12 का आयोजन गोवा के अंजुना स्थित द वेस्टिन गोवा में शुरू हुआ। इस...

Recent Comments