Monday, August 24, 2026
Home Politics महाराष्ट्र में 'ऑपरेशन तुतारी' की चर्चा तेज, शरद पवार-शिंदे मुलाकात से बढ़ीं...

महाराष्ट्र में ‘ऑपरेशन तुतारी’ की चर्चा तेज, शरद पवार-शिंदे मुलाकात से बढ़ीं सियासी अटकलें

महाराष्ट्र की राजनीति में एक बार फिर हलचल तेज हो गई है। ‘ऑपरेशन टाइगर’ की चर्चाओं के बाद अब ‘ऑपरेशन तुतारी’ को लेकर सियासी गलियारों में अटकलों का दौर शुरू हो गया है।

इन चर्चाओं को उस वक्त और बल मिला, जब राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) के अध्यक्ष शरद पवार ने बुधवार को विधानभवन में उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से मुलाकात की। बताया जा रहा है कि शरद पवार के पहुंचने की सूचना मिलते ही एकनाथ शिंदे ने अपनी चल रही बैठक कुछ देर के लिए रोककर उनसे मुलाकात की।

इससे पहले भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े और एनसीपी (शरद पवार गुट) के प्रदेश अध्यक्ष जयंत पाटिल की मुलाकात ने भी राजनीतिक चर्चाओं को हवा दी थी। लगातार हो रही इन बैठकों के बाद महाराष्ट्र में नए राजनीतिक समीकरण बनने की अटकलें तेज हो गई हैं।

बता दें कि एनसीपी (शरदचंद्र पवार) के एनडीए में शामिल होने की संभावनाओं को लेकर पार्टी के भीतर मतभेद की चर्चा है। जानकारी यह भी सामने आ रही है कि विधायक रोहित पवार किसी भी ऐसे राजनीतिक फैसले के पक्ष में नहीं हैं और इसका विरोध कर रहे हैं।

अब तक न तो शरद पवार और न ही एकनाथ शिंदे की ओर से इन चर्चाओं पर कोई आधिकारिक बयान सामने आया है। ऐसे में फिलहाल ‘ऑपरेशन तुतारी’ को लेकर सियासी अटकलें तो तेज हैं, लेकिन तस्वीर अभी पूरी तरह साफ नहीं हो सकी है।

RELATED ARTICLES

स्विस स्कूल ऑफ ब्यूटी ने नोएडा में ‘अनंतम 2026’ कॉन्क्लेव का किया आयोजन

नोएडा रेडिसन में स्विस स्कूल ऑफ ब्यूटी की ओर से वार्षिक कॉन्क्लेव ‘अनंतम 2026 – ब्यूटी बियॉन्ड इनफिनिटी’ का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम...

चीफ जस्टिस बी.आर. गवई पहुंचे Asian Law College, स्टूडेंट्स को बताया कानून का असली मतलब

कानून केवल अधिकारों और नियमों की जानकारी नहीं, बल्कि न्याय, जिम्मेदारी और समाज के प्रति अपने कर्तव्यों को समझने का माध्यम भी है। इसी...

Asian Law College में Orientation Programme 2026, स्टूडेंट्स को मिला कानून और नेतृत्व का पाठ

कानून केवल अधिकारों और नियमों की समझ नहीं, बल्कि न्याय, जिम्मेदारी और समाज के प्रति अपने कर्तव्यों को समझने का माध्यम भी है। इसी...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

स्विस स्कूल ऑफ ब्यूटी ने नोएडा में ‘अनंतम 2026’ कॉन्क्लेव का किया आयोजन

नोएडा रेडिसन में स्विस स्कूल ऑफ ब्यूटी की ओर से वार्षिक कॉन्क्लेव ‘अनंतम 2026 – ब्यूटी बियॉन्ड इनफिनिटी’ का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम...

चीफ जस्टिस बी.आर. गवई पहुंचे Asian Law College, स्टूडेंट्स को बताया कानून का असली मतलब

कानून केवल अधिकारों और नियमों की जानकारी नहीं, बल्कि न्याय, जिम्मेदारी और समाज के प्रति अपने कर्तव्यों को समझने का माध्यम भी है। इसी...

Asian Law College में Orientation Programme 2026, स्टूडेंट्स को मिला कानून और नेतृत्व का पाठ

कानून केवल अधिकारों और नियमों की समझ नहीं, बल्कि न्याय, जिम्मेदारी और समाज के प्रति अपने कर्तव्यों को समझने का माध्यम भी है। इसी...

बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद ने AAFT ओरिएंटेशन प्रोग्राम में स्टूडेंट्स को दिया सफलता का मंत्र

दिल्ली स्थित भारत मंडपम में एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन के ओरिएंटेशन प्रोग्राम 2026 का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन...

Recent Comments