Wednesday, October 14, 2026
Home Delhi NCR बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद ने AAFT ओरिएंटेशन प्रोग्राम में स्टूडेंट्स को दिया...

बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद ने AAFT ओरिएंटेशन प्रोग्राम में स्टूडेंट्स को दिया सफलता का मंत्र

दिल्ली स्थित भारत मंडपम में एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन के ओरिएंटेशन प्रोग्राम 2026 का भव्य आयोजन किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन के साथ हुई। इस अवसर पर ऑफ्ट यूनिवर्सिटी के चांसलर डॉक्टर संदीप मारवाह, विशेष अतिथि के रूप में बॉलीवुड के अभिनेता, निर्माता एवं मानवतावादी सोनू सूद,
बिग बॉस अभिनेता एवं मोटिवेशनल स्पीकर विजय विक्रम सिंह, तिमोर-लेस्ते के राजदूत कार्लिटो नून्स और इक्वाडोर के राजदूत फर्नांडो बुचेली सहित कई गणमान्य अतिथि मौजूद रहे।
वहाँ उपस्थित सभी अतिथियों का बुके भेंट कर स्वागत किया गया।

कार्यक्रम में स्टूडेंट्स के लिए “ड्रीम्स डोंट वेट पावर टॉक”, सोनू सूद के साथ सेलिब्रिटी स्पॉटलाइट और लीडर्स डायलॉग – क्रिएटिविटी, इनोवेशन एंड फ्यूचर करियर्स जैसे खास सत्र आयोजित किए गए। इन सत्रों में स्टूडेंट्स को रचनात्मकता, इंडस्ट्री के बदलते स्वरूप और भविष्य के करियर अवसरों की जानकारी दी गई।

इस खास अवसर पर डॉक्टर संदीप मारवाह ने सभी लोगों का शुक्रिया किया और कहा,
ऑफ्ट स्टूडेंट्स को सपने देखने के साथ-साथ उन्हें पूरा करने का मंच भी देता है। फिल्म, मीडिया और क्रिएटिव इंडस्ट्री में अवसरों की कोई कमी नहीं है। जरूरत है तो प्रतिभा, अनुशासन और निरंतर मेहनत की।

वहीं बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद ने कहा,
जिंदगी में सपने देखना बहुत जरूरी है, लेकिन उन्हें हासिल करने के लिए लगातार मेहनत करनी पड़ती है। युवाओं को अपनी पहचान खुद बनानी चाहिए और असफलता से कभी नहीं डरना चाहिए।

कार्यक्रम में तिमोर-लेस्ते के राजदूत कार्लिटो नून्स ने विद्यार्थियों से वैश्विक सोच विकसित करने और अलग-अलग संस्कृतियों से सीखने का आह्वान किया। वहीं इक्वाडोर के राजदूत फर्नांडो बुचेली ने रचनात्मक शिक्षा और अंतरराष्ट्रीय सहयोग की भूमिका पर अपने विचार साझा किए।

कार्यक्रम के अंत में डॉक्टर संदीप मारवाह ने सभी अतिथियों को मोमेंटो भेंट कर सम्मानित किया।

RELATED ARTICLES

मुख्यमंत्री सैनी, जैन आचार्य लोकेशजी ने ड्रीम एंड ब्यूटी चैरिटेबल ट्रस्ट’ के 31वें स्थापना दिवस समारोह का उद्घाटन किया

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी एवं विश्व शांतिदूत जैन आचार्य लोकेश जी ने पंजाब के लुधियाना में ड्रीम एंड ब्यूटी चैरीटेबल ट्रस्ट...

संस्कार और राष्ट्र निर्माण के संकल्प के साथ संपन्न हुई एकल श्रीमद्भागवत कथा

भारत लोक शिक्षा परिषद्, उत्तरी दिल्ली चैप्टर द्वारा 2 अक्टूबर से 8 अक्टूबर 2026 तक जेएमडी टेंट जापानी पार्क, सेक्टर-10 रोहिणी दिल्ली में आयोजित...

World Mental Health Day: The Blessed Ones Calls for Empathy, Inclusion and Acceptance

On the occasion of World Mental Health Day, The Blessed Ones (TBO) has presented a thought-provoking perspective on mental health, neurodiversity and the need...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

मुख्यमंत्री सैनी, जैन आचार्य लोकेशजी ने ड्रीम एंड ब्यूटी चैरिटेबल ट्रस्ट’ के 31वें स्थापना दिवस समारोह का उद्घाटन किया

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी एवं विश्व शांतिदूत जैन आचार्य लोकेश जी ने पंजाब के लुधियाना में ड्रीम एंड ब्यूटी चैरीटेबल ट्रस्ट...

संस्कार और राष्ट्र निर्माण के संकल्प के साथ संपन्न हुई एकल श्रीमद्भागवत कथा

भारत लोक शिक्षा परिषद्, उत्तरी दिल्ली चैप्टर द्वारा 2 अक्टूबर से 8 अक्टूबर 2026 तक जेएमडी टेंट जापानी पार्क, सेक्टर-10 रोहिणी दिल्ली में आयोजित...

World Mental Health Day: The Blessed Ones Calls for Empathy, Inclusion and Acceptance

On the occasion of World Mental Health Day, The Blessed Ones (TBO) has presented a thought-provoking perspective on mental health, neurodiversity and the need...

TIMEX presents इंडिया बीच फैशन वीक सीज़न 12 का गोवा में आगाज़, फैशन, संगीत और संस्कृति का दिखा शानदार संगम

गोवा, 2026: TIMEX Presents इंडिया बीच फैशन वीक (IBFW) सीज़न 12 का आयोजन गोवा के अंजुना स्थित द वेस्टिन गोवा में शुरू हुआ। इस...

Recent Comments