Thursday, September 17, 2026
Home National PM मोदी से मां की गुहार, बेटी को दें नया मौका

PM मोदी से मां की गुहार, बेटी को दें नया मौका

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ कथित आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर चर्चा में आई 15 वर्षीय नाबालिग लड़की की मां ने भावुक होकर प्रधानमंत्री से अपील की है। उन्होंने कहा कि उनकी बेटी के जन्मदिन पर मिली माफी उसके लिए किसी नए जीवन से कम नहीं है।

बता दें कि लड़की की मां ने कहा, “आज मेरी बेटी का जन्मदिन है। प्रधानमंत्री मोदी ने उसे माफ कर उसके जीवन का सबसे बड़ा तोहफा दिया है। मैं हाथ जोड़कर उनसे विनती करती हूं कि जैसे वे देश के भविष्य को बेहतर बनाने का काम कर रहे हैं, वैसे ही मेरी बेटी को भी सही मार्गदर्शन देकर उसका भविष्य संवारने में मदद करें।”
उन्होंने कहा कि उनकी बेटी नाबालिग है, उससे गलती हुई है और अब उसे सही दिशा की जरूरत है। उन्होंने प्रधानमंत्री से बेटी को एक और मौका देने की अपील भी की।

बता दें कि 23 जुलाई को दिल्ली के जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन के दौरान एक वीडियो सामने आया था, जिसमें 15 वर्षीय लड़की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ कथित रूप से आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल करती नजर आई थी। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला सुर्खियों में आ गया।

इस पूरे घटनाक्रम पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया के जरिए प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि देश के कुछ बच्चे भटक सकते हैं, लेकिन उन्हें सही रास्ता दिखाना समाज की जिम्मेदारी है। उन्होंने नाबालिग को माफ करने की बात कही और युवाओं से सकारात्मक सोच, संयम और जिम्मेदार व्यवहार अपनाने का संदेश दिया।

RELATED ARTICLES

हिंदी दिवस व गणेश उत्सव पर अंतरराष्ट्रीय आरजेएस संगोष्ठी: युवा पीढ़ी की भाषा शैली,नागरी लिपि और संस्कारों के संरक्षण पर मंथन

नई दिल्ली हिंदी दिवस और गणेश चतुर्थी के अवसर पर आयोजित एक अंतरराष्ट्रीय आभासी संगोष्ठी में भारत और ब्रिटेन के विद्वानों, शिक्षकों तथा प्रवासी भारतीय...

Model With Voice Fashion Runway 2026 का शानदार आयोजन

  दिल्ली के होटल हयात में Model With Voice Fashion Runway 2026 का भव्य आयोजन किया गया। फैशन, टैलेंट और महिला सशक्तिकरण को समर्पित इस...

Different, Not Less: Why Ganpati Bappa is the Guiding Light of The Blessed Ones’ Mission

  How a 500-family therapy network across five cities found its most powerful symbol of inclusion in Lord Ganesha himself Every year, as Ganesh Chaturthi approaches,...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

हिंदी दिवस व गणेश उत्सव पर अंतरराष्ट्रीय आरजेएस संगोष्ठी: युवा पीढ़ी की भाषा शैली,नागरी लिपि और संस्कारों के संरक्षण पर मंथन

नई दिल्ली हिंदी दिवस और गणेश चतुर्थी के अवसर पर आयोजित एक अंतरराष्ट्रीय आभासी संगोष्ठी में भारत और ब्रिटेन के विद्वानों, शिक्षकों तथा प्रवासी भारतीय...

Model With Voice Fashion Runway 2026 का शानदार आयोजन

  दिल्ली के होटल हयात में Model With Voice Fashion Runway 2026 का भव्य आयोजन किया गया। फैशन, टैलेंट और महिला सशक्तिकरण को समर्पित इस...

Different, Not Less: Why Ganpati Bappa is the Guiding Light of The Blessed Ones’ Mission

  How a 500-family therapy network across five cities found its most powerful symbol of inclusion in Lord Ganesha himself Every year, as Ganesh Chaturthi approaches,...

क्रॉसिंग रिपब्लिक में 12 वर्षों से जारी सामूहिक हरतालिका तीज पूजा, महिलाओं ने रखा निर्जला व्रत

क्रॉसिंग रिपब्लिक स्थित स्काईटेक फेज-2 सोसाइटी में पूर्वांचल की महिलाओं ने सामूहिक रूप से हरतालिका तीज का पर्व पूरे विधि-विधान और श्रद्धा के साथ...

Recent Comments