Thursday, September 17, 2026
Home Daily Diary News शिप्रा रिवेरा सोसाइटी, इंदिरापुरम में निःशुल्क कैंसर जांच एवं परामर्श शिविर का...

शिप्रा रिवेरा सोसाइटी, इंदिरापुरम में निःशुल्क कैंसर जांच एवं परामर्श शिविर का सफल आयोजन

समाज में कैंसर के प्रति जागरूकता बढ़ाने तथा समय पर जांच एवं उपचार को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से द अशोक फाउंडेशन द्वारा युवराज सिंह फाउंडेशन के सहयोग से आज इंदिरापुरम स्थित शिप्रा रिवेरा सोसाइटी में निःशुल्क कैंसर जांच एवं परामर्श शिविर का सफल आयोजन किया गया।
इस शिविर के आयोजन में शिप्रा रिवेरा सोसाइटी ए.ओ.ए का विशेष सहयोग रहा। शिविर में सैकड़ों की संख्या में महिलाओं एवं पुरुषों ने भाग लेकर ब्रेस्ट कैंसर, ओरल कैंसर एवं सर्वाइकल कैंसर की निःशुल्क जांच एवं विशेषज्ञ चिकित्सकीय परामर्श का लाभ उठाया।
शिविर के दौरान लोगों को कैंसर के लक्षण, जोखिम कारकों, बचाव के उपाय तथा समय पर जांच एवं शीघ्र निदान के महत्व के बारे में भी विस्तार से जागरूक किया गया। विशेषज्ञों ने बताया कि प्रारंभिक अवस्था में कैंसर की पहचान होने पर उपचार की सफलता की संभावना कई गुना बढ़ जाती है।
द अशोक फाउंडेशन के संस्थापक अनुरंजन श्रीवास्तव अपनी टीम के सदस्यों डॉ विवेक, प्रकाश कर्ण, विशाल गौतम, वरुण सक्सेना, सुयश प्रसाद, सुनील सक्सेना, संदीप श्रीवास्तव, विवेक वर्मा , पुनीत सक्सेना एवं अन्य स्वयंसेवकों के साथ पूरे समय उपस्थित रहे और कैंसर जागरूकता अभियान को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभाई।
युवराज सिंह फाउंडेशन की ओर से डॉ. रितिका सिंह ने अपनी विशेषज्ञ टीम के साथ कैंसर जांच एवं परामर्श सेवाओं का कुशलतापूर्वक संचालन किया, जिसकी प्रतिभागियों ने सराहना की।
इस आयोजन को सफल बनाने में शिप्रा रिवेरा ए ओ ए के पदाधिकारियों खासकर शिशिर कानूनो, नागेश भट्ट, विवेक तिवारी, विवेक वर्मा, ललित नेगी , विवेक बंसल,सचिन सिंगला ,श्रुति ठाकुर ,सुमन वशिष्ठ ,सीमा यादव ,अनीता रावत ,ज्योति भदौरिया , मोनालिसा एवं सारिका का उल्लेखनीय सहयोग रहा। उनकी सक्रिय भागीदारी एवं उत्कृष्ट व्यवस्थाओं के कारण शिविर का सफल संचालन संभव हो सका।
द अशोक फाउंडेशन एवं युवराज सिंह फाउंडेशन ने भविष्य में भी गाजियाबाद एवं आसपास के क्षेत्रों में ऐसे निःशुल्क कैंसर जांच एवं जागरूकता शिविर आयोजित करने की प्रतिबद्धता दोहराई, ताकि अधिक से अधिक लोग समय रहते जांच करवाकर स्वस्थ जीवन की ओर अग्रसर हो सकें। RWA के सचिव शिशिर कानूनगो जी का कहना है स्थल के कार्यक्रम हम अपने सोसाइटी में आगे भी करते रहेंगे एवं इसके साथ-साथ वैक्सीनेशन का कार्यक्रम भी करवाया जाएगा, अशोक फाउंडेशन एवं युवराज सिंह जी के फाउंडेशन को RWA की तरफ से कोटि-कोटि धन्यवाद दिया गया।
विशेष उपस्थिति श्री अनुज त्यागी,निगम पार्षद जी की रही। उन्होंने कैंप में आए सभी डॉक्टरों और टेक्नीशियन को पौधा देकर सम्मानित किया
इस अवसर पर अनुरंजन श्रीवास्तव ने कहा कि “कैंसर के खिलाफ सबसे प्रभावी हथियार जागरूकता, नियमित जांच और समय पर उपचार है। हमारा उद्देश्य प्रत्येक व्यक्ति तक निःशुल्क स्क्रीनिंग एवं सही मार्गदर्शन पहुंचाना है, ताकि किसी भी परिवार को देर से पहचान के कारण अपूरणीय क्षति न उठानी पड़े।”
“जागरूकता, समय पर जांच और सही उपचार—यही कैंसर पर विजय का सबसे प्रभावी मार्ग है।”

RELATED ARTICLES

हिंदी दिवस व गणेश उत्सव पर अंतरराष्ट्रीय आरजेएस संगोष्ठी: युवा पीढ़ी की भाषा शैली,नागरी लिपि और संस्कारों के संरक्षण पर मंथन

नई दिल्ली हिंदी दिवस और गणेश चतुर्थी के अवसर पर आयोजित एक अंतरराष्ट्रीय आभासी संगोष्ठी में भारत और ब्रिटेन के विद्वानों, शिक्षकों तथा प्रवासी भारतीय...

Model With Voice Fashion Runway 2026 का शानदार आयोजन

  दिल्ली के होटल हयात में Model With Voice Fashion Runway 2026 का भव्य आयोजन किया गया। फैशन, टैलेंट और महिला सशक्तिकरण को समर्पित इस...

Different, Not Less: Why Ganpati Bappa is the Guiding Light of The Blessed Ones’ Mission

  How a 500-family therapy network across five cities found its most powerful symbol of inclusion in Lord Ganesha himself Every year, as Ganesh Chaturthi approaches,...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

हिंदी दिवस व गणेश उत्सव पर अंतरराष्ट्रीय आरजेएस संगोष्ठी: युवा पीढ़ी की भाषा शैली,नागरी लिपि और संस्कारों के संरक्षण पर मंथन

नई दिल्ली हिंदी दिवस और गणेश चतुर्थी के अवसर पर आयोजित एक अंतरराष्ट्रीय आभासी संगोष्ठी में भारत और ब्रिटेन के विद्वानों, शिक्षकों तथा प्रवासी भारतीय...

Model With Voice Fashion Runway 2026 का शानदार आयोजन

  दिल्ली के होटल हयात में Model With Voice Fashion Runway 2026 का भव्य आयोजन किया गया। फैशन, टैलेंट और महिला सशक्तिकरण को समर्पित इस...

Different, Not Less: Why Ganpati Bappa is the Guiding Light of The Blessed Ones’ Mission

  How a 500-family therapy network across five cities found its most powerful symbol of inclusion in Lord Ganesha himself Every year, as Ganesh Chaturthi approaches,...

क्रॉसिंग रिपब्लिक में 12 वर्षों से जारी सामूहिक हरतालिका तीज पूजा, महिलाओं ने रखा निर्जला व्रत

क्रॉसिंग रिपब्लिक स्थित स्काईटेक फेज-2 सोसाइटी में पूर्वांचल की महिलाओं ने सामूहिक रूप से हरतालिका तीज का पर्व पूरे विधि-विधान और श्रद्धा के साथ...

Recent Comments