Sunday, September 20, 2026
Home Daily Diary News 24वें श्रीकृष्ण जन्माष्टमी समारोह में उमड़ा आस्था का सैलाब, 2500 से अधिक...

24वें श्रीकृष्ण जन्माष्टमी समारोह में उमड़ा आस्था का सैलाब, 2500 से अधिक लोगों ने की सहभागिता

नई दिल्ली। भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति, भारतीय संस्कृति और सामाजिक एकता के संदेश के साथ श्री वैश्य वार्ष्णेय कृष्ण जन्माष्टमी समारोह सभा की ओर से 24वें श्रीकृष्ण जन्माष्टमी समारोह का भव्य आयोजन दिल्ली के द विवान बैंकट हॉल, सीबीडी ग्राउंड, कड़कड़डूमा में किया गया। समारोह में करीब 2500 से अधिक लोगों ने सहभागिता की।

कार्यक्रम में घोंडा क्षेत्र के विधायक अजय महावर, शाहदरा क्षेत्र के विधायक संजय गोयल और नॉर्थ जोन एमसीडी के चेयरमैन पंकज लूथरा सहित कई गणमान्य अतिथियों ने शिरकत की। समारोह के मुख्य अतिथि वार्ष्णेय रत्न इंजीनियर देवेंद्र गुप्ता रहे, जबकि उद्घाटनकर्ता तन्मय गुप्ता थे।

समारोह में गंगा प्रसाद सुमन, अखिल भारतवर्षीय महासभा के अध्यक्ष इंजीनियर सुशील कुमार वार्ष्णेय, इस्लाम नगर के पूर्व चेयरमैन वीरेंद्र वार्ष्णेय ‘लीडर जी’, समाजसेवी नीरज गुप्ता, डॉ. प्रीति गुप्ता, सभासद घोंडा क्षेत्र, विकास वार्ष्णेय, जिला उपाध्यक्ष भाजपा (संभल), व्यवसायी राघवेंद्र वार्ष्णेय, सीए आशीष गुप्ता, कोसी के प्रमुख समाजसेवी कमल किशोर, सीए रवि भारती, व्यवसायी चंद्रशेखर और सीए उमेश आर्य सहित अन्य विशिष्ट अतिथि मौजूद रहे।

आयोजन को सफल बनाने में संरक्षक डॉ. ओ.पी. वार्ष्णेय, प्रमोद गुप्ता, शिवनारायण वार्ष्णेय, ब्रज मोहन गुप्ता, राम कुमार गुप्ता और प्रमोद कुमार वार्ष्णेय का मार्गदर्शन रहा। मंच संचालन की जिम्मेदारी संरक्षक सीए शरद वार्ष्णेय ने निभाई।

कार्यक्रम के चेयरमैन मुकेश गुप्ता जालीवाले, अध्यक्ष सीए प्रदीप वार्ष्णेय, महासचिव विकास वार्ष्णेय और कोषाध्यक्ष कमल कुमार गुप्ता सहित आयोजन समिति के सदस्यों ने व्यवस्थाओं को सुचारु बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कार्यक्रम के संयोजक शैलेश वार्ष्णेय रहे।

सांस्कृतिक सचिव अनुप्रिया गुप्ता और सहसचिव भावना गुप्ता के मार्गदर्शन में मातृशक्तियों और बच्चों ने रंगारंग एवं मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। भक्ति संगीत और कृष्ण भजनों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। मुस्कान राजपूत और निकुंज कामरा की प्रस्तुतियों ने भी दर्शकों का मन मोह लिया।

इस अवसर पर वार्ष्णेय जन्माष्टमी की वेबसाइट का उद्घाटन प्रसिद्ध व्यवसायी संजय गुप्ता द्वारा किया गया। वेबसाइट के निर्माण में वैशाली निवासी मोहित गुप्ता का महत्वपूर्ण योगदान रहा। वेबसाइट varshneyjanmashtami.com के माध्यम से समारोह से जुड़ी जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी।

आयोजकों के अनुसार, यह आयोजन केवल धार्मिक उत्सव तक सीमित नहीं है, बल्कि भारतीय संस्कृति, सामाजिक एकता और आपसी सद्भाव को मजबूत करने का माध्यम भी है। 24वें श्रीकृष्ण जन्माष्टमी समारोह में बड़ी संख्या में लोगों की सहभागिता ने आयोजन को यादगार बना दिया।

RELATED ARTICLES

भारतीय निशानेबाजी में कोचिंग से लेकर हितों के टकराव तक उठे सवाल, SAI की जांच के बीच विजय कुमार ने PMO का दरवाजा खटखटाया

  नई दिल्ली। एशियाई खेलों से पहले भारतीय निशानेबाजी से जुड़ी व्यवस्थाओं और कोचों की नियुक्ति को लेकर सवाल उठ रहे हैं। एक ओर चेन्नई...

24वें श्रीकृष्ण जन्माष्टमी समारोह में उमड़ा आस्था का सैलाब, 2500 से अधिक लोगों ने की सहभागिता

नई दिल्ली। भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति, भारतीय संस्कृति और सामाजिक एकता के संदेश के साथ श्री वैश्य वार्ष्णेय कृष्ण जन्माष्टमी समारोह सभा की ओर...

24वें श्रीकृष्ण जन्माष्टमी समारोह में उमड़ा आस्था का सैलाब, 2500 से अधिक लोगों ने की सहभागिता

नई दिल्ली। भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति, संस्कृति और सामाजिक एकता के संदेश के साथ श्री वैश्य वार्ष्णेय कृष्ण जन्माष्टमी समारोह सभा की ओर से...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

भारतीय निशानेबाजी में कोचिंग से लेकर हितों के टकराव तक उठे सवाल, SAI की जांच के बीच विजय कुमार ने PMO का दरवाजा खटखटाया

  नई दिल्ली। एशियाई खेलों से पहले भारतीय निशानेबाजी से जुड़ी व्यवस्थाओं और कोचों की नियुक्ति को लेकर सवाल उठ रहे हैं। एक ओर चेन्नई...

24वें श्रीकृष्ण जन्माष्टमी समारोह में उमड़ा आस्था का सैलाब, 2500 से अधिक लोगों ने की सहभागिता

नई दिल्ली। भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति, भारतीय संस्कृति और सामाजिक एकता के संदेश के साथ श्री वैश्य वार्ष्णेय कृष्ण जन्माष्टमी समारोह सभा की ओर...

24वें श्रीकृष्ण जन्माष्टमी समारोह में उमड़ा आस्था का सैलाब, 2500 से अधिक लोगों ने की सहभागिता

नई दिल्ली। भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति, संस्कृति और सामाजिक एकता के संदेश के साथ श्री वैश्य वार्ष्णेय कृष्ण जन्माष्टमी समारोह सभा की ओर से...

इंफ्रास्ट्रक्चर विस्तार के बीच भारतीय मशीनरी कंपनियों का फोकस बढ़ा, TORSA ने रखा 500 करोड़ का लक्ष्य

ग्रेटर नोएडा | देश में इंफ्रास्ट्रक्चर और निर्माण गतिविधियों के बढ़ते दायरे के साथ क्रशिंग, स्क्रीनिंग और मटेरियल प्रोसेसिंग से जुड़ी मशीनरी की मांग...

Recent Comments