Friday, September 18, 2026
Home Daily Diary News 24वें श्रीकृष्ण जन्माष्टमी समारोह में उमड़ा आस्था का सैलाब, 2500 से अधिक...

24वें श्रीकृष्ण जन्माष्टमी समारोह में उमड़ा आस्था का सैलाब, 2500 से अधिक लोगों ने की सहभागिता

नई दिल्ली। भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति, संस्कृति और सामाजिक एकता के संदेश के साथ श्री वैश्य वार्ष्णेय कृष्ण जन्माष्टमी समारोह सभा की ओर से 24वें श्रीकृष्ण जन्माष्टमी समारोह का भव्य आयोजन दिल्ली के द विवान बैंकट हॉल, सी.बी.डी. ग्राउंड, कड़कड़डूमा में आयोजित किया गया।
समारोह में करीब 2500 लोगों ने सहभागिता की।

कार्यक्रम में घोंडा छेत्र के विधायक श्री अजय महावर, शाहदरा छेत्र के विधायक श्री संजय गोयल, नार्थ जोन mcd चैयरमेन श्री पंकज लूथरा सहित कई गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति रही।

मुख्य अतिथि वार्ष्णेय रत्न इंजी. देवेंद्र गुप्ता तथा उद्घाटनकर्ता श्री तन्मय गुप्ता रहे।
समारोह में श्री गंगा प्रसाद सुमन, अखिल भारतवर्षीय महासभा के अध्यक्ष इंजीनियर सुशील कु. वार्ष्णेय, इस्लाम नगर के पूर्व चैयरमेन श्री वीरेंद्र वार्ष्णेय ‘लीडर जी’, प्रसिद्ध समाज सेवक श्री नीरज गुप्ता , डॉ. प्रीति गुप्ता सभासद घोंडा छेत्र, विकास वार्ष्णेय जिला उपाध्यक्ष भाजपा ( संभल), प्रसिद्ध व्यवसायी श्री राघवेंद्र वार्ष्णेय, CA आशीष गुप्ता, कोसी से प्रमुख समाजसेवी श्री कमल किशोर जी, CA रवि भारती, प्रसिद्ध व्यवसायी श्री चंद्रशेखर जी , CA उमेश आर्य सहित अन्य विशिष्ट अतिथियों ने भी सहभागिता की।
आयोजन को सफल बनाने में संरक्षक डॉ. ओ.पी. वार्ष्णेय , श्री प्रमोद गुप्ता, श्री शिवनारायण वार्ष्णेय, श्री ब्रज मोहन गुप्ता, श्री राम कुमार गुप्ता व श्री प्रमोद कुमार वार्ष्णेय का मार्गदर्शन रहा। वहीं मंच की जिम्मेदारी संरक्षक सी.ए. शरद वार्ष्णेय ने बहुत अच्छी तरह से निभाई।

कार्यक्रम के चेयरमैन मुकेश गुप्ता जालीवाले, अध्यक्ष सी.ए. प्रदीप वार्ष्णेय, महासचिव विकास वार्ष्णेय और कोषाध्यक्ष कमल कुमार गुप्ता सहित आयोजन समिति के सदस्यों ने समारोह की व्यवस्थाओं में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
कार्यक्रम में संयोजक की भूमिका शैलेश वार्ष्णेय जी ने निभाई।।

सांस्कृतिक सचिव श्रीमती अनुप्रिया गुप्ता एवं सहसचिव श्रीमती भावना गुप्ता ने मातृशक्तियों के द्वारा रंगारंग प्रस्तुति एवं बच्चों के द्वारा प्रस्तुत मनमोहक कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई ।

भक्ति संगीत, कृष्ण भजनों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया।

मुस्कान राजपूत और निकुंज कामरा की प्रस्तुतियों ने भी दर्शकों का मन मोह लिया।

इस समारोह में वार्ष्णेय जन्माष्टमी की वेबसाइट का उदघाटन प्रसिद्ध व्यवसायी श्री संजय गुप्ता जी के द्वारा किया गया । वेबसाइट को बनाने में श्री मोहित गुप्ता वैशाली वालों पूर्ण योगदान रहा । वेबसाइट का लिंक
varshneyjanmashtami.com बनाया गया।

आयोजकों ने कहा कि यह आयोजन केवल धार्मिक उत्सव नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति, सामाजिक एकता और आपसी सद्भाव को मजबूत करने का माध्यम भी है।

24वें श्रीकृष्ण जन्माष्टमी समारोह में बड़ी संख्या में लोगों की सहभागिता ने आयोजन को यादगार बना दिया।

RELATED ARTICLES

24वें श्रीकृष्ण जन्माष्टमी समारोह में उमड़ा आस्था का सैलाब, 2500 से अधिक लोगों ने की सहभागिता

नई दिल्ली। भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति, संस्कृति और सामाजिक एकता के संदेश के साथ श्री वैश्य वार्ष्णेय कृष्ण जन्माष्टमी समारोह सभा की ओर से...

इंफ्रास्ट्रक्चर विस्तार के बीच भारतीय मशीनरी कंपनियों का फोकस बढ़ा, TORSA ने रखा 500 करोड़ का लक्ष्य

ग्रेटर नोएडा | देश में इंफ्रास्ट्रक्चर और निर्माण गतिविधियों के बढ़ते दायरे के साथ क्रशिंग, स्क्रीनिंग और मटेरियल प्रोसेसिंग से जुड़ी मशीनरी की मांग...

कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न सिर्फ शारीरिक हरकत नहीं, अवांछित व्यवहार भी कानून के दायरे में: अंजनी कुमार झा

कार्यस्थल पर महिलाओं की गरिमा, सुरक्षा एवं सम्मान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिला हब फॉर एम्पावरमेंट ऑफ विमेन (DHEW), मिशन शक्ति, मधुबनी, महिला...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

24वें श्रीकृष्ण जन्माष्टमी समारोह में उमड़ा आस्था का सैलाब, 2500 से अधिक लोगों ने की सहभागिता

नई दिल्ली। भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति, संस्कृति और सामाजिक एकता के संदेश के साथ श्री वैश्य वार्ष्णेय कृष्ण जन्माष्टमी समारोह सभा की ओर से...

इंफ्रास्ट्रक्चर विस्तार के बीच भारतीय मशीनरी कंपनियों का फोकस बढ़ा, TORSA ने रखा 500 करोड़ का लक्ष्य

ग्रेटर नोएडा | देश में इंफ्रास्ट्रक्चर और निर्माण गतिविधियों के बढ़ते दायरे के साथ क्रशिंग, स्क्रीनिंग और मटेरियल प्रोसेसिंग से जुड़ी मशीनरी की मांग...

कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न सिर्फ शारीरिक हरकत नहीं, अवांछित व्यवहार भी कानून के दायरे में: अंजनी कुमार झा

कार्यस्थल पर महिलाओं की गरिमा, सुरक्षा एवं सम्मान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिला हब फॉर एम्पावरमेंट ऑफ विमेन (DHEW), मिशन शक्ति, मधुबनी, महिला...

हिंदी दिवस व गणेश उत्सव पर अंतरराष्ट्रीय आरजेएस संगोष्ठी: युवा पीढ़ी की भाषा शैली,नागरी लिपि और संस्कारों के संरक्षण पर मंथन

नई दिल्ली हिंदी दिवस और गणेश चतुर्थी के अवसर पर आयोजित एक अंतरराष्ट्रीय आभासी संगोष्ठी में भारत और ब्रिटेन के विद्वानों, शिक्षकों तथा प्रवासी भारतीय...

Recent Comments