Wednesday, September 30, 2026
Home Tech स्वतंत्रता दिवस पर BSNL का बड़ा तोहफा, ₹1 में सिम के साथ...

स्वतंत्रता दिवस पर BSNL का बड़ा तोहफा, ₹1 में सिम के साथ 2GB डेटा रोजाना

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर बीएसएनएल अपने ग्राहकों को खास तोहफा देने की तैयारी में है। कंपनी की ओर से ग्राहकों को महज एक रुपये में सिम उपलब्ध कराने की योजना बनाई गई है। इस सिम की वैधता एक महीने की होगी। खास बात यह है कि ग्राहकों को प्रतिदिन 2 जीबी डेटा और 100 एसएमएस का लाभ भी मिलेगा।

बीएसएनएल के सभागार में आयोजित प्रेसवार्ता में प्रधान महाप्रबंधक व्यापार क्षेत्र रमाशंकर ने बताया कि देश में स्वदेशी तकनीक से तैयार बीएसएनएल की 4जी सेवा के विस्तार को लेकर तेजी से काम किया जा रहा है। जिले में पहले चरण के तहत 91 बीटीएस (बेस ट्रांसमिशन स्टेशन) स्थापित किए जा चुके हैं।
उन्होंने कहा कि बीएसएनएल का लक्ष्य ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में लोगों को तेज और बेहतर डेटा कनेक्टिविटी उपलब्ध कराना है। 4जी नेटवर्क के विस्तार से दूरदराज के इलाकों में भी इंटरनेट सेवाओं को मजबूती मिलने की उम्मीद है।

बता दें कि रमाशंकर ने बताया कि बीएसएनएल ‘भारत उद्यमी’ पहल के जरिए ग्रामीण युवाओं और उद्यमियों को डिजिटल क्षेत्र से जोड़ रहा है। इसके तहत ग्रामीण क्षेत्र के लोग बीएसएनएल से जुड़कर इंटरनेट सेवा प्रदाता के रूप में काम कर सकते हैं। उद्यमी अपनी ओएलटी (ऑप्टिकल लाइन टर्मिनल) लगाकर गांवों में बीएसएनएल की इंटरनेट सेवा उपलब्ध करा सकेंगे।

बीएसएनएल की यह पहल एक साथ दो मोर्चों पर काम करेगी—ग्राहकों को किफायती मोबाइल और डेटा सेवा उपलब्ध कराने के साथ-साथ ग्रामीण इलाकों में डिजिटल कनेक्टिविटी और रोजगार के नए अवसरों को बढ़ावा देना।

RELATED ARTICLES

CINEKIND Awards Poster Unveiled at Global Film Festival Noida, Putting Compassion for Animals in the Spotlight

Noida, India: The poster for the CINEKIND Awards was unveiled during the 19th Global Film Festival Noida 2026 at Marwah Studios, Film City, before...

अहिंसा विश्व भारती के गौरवशाली 20 वर्ष की पूर्णता पर आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री भाग लेंगे- आचार्य लोकेश

गुरुग्राम, 29सितंबर 2026, हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से जैन आचार्य लोकेशजी ने आज संत कबीर कुटीर निवास में भेंट कर राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय महत्व...

The Blessed Ones के विशेष बच्चों ने Dance से बिखेरा हुनर, Scratch to Scale Awards 2026 में दी मनमोहक प्रस्तुति

नागपुर, 27 सितंबर 2026। विशेष बच्चों की प्रतिभा और आत्मविश्वास को मंच देने की दिशा में नागपुर में Scratch to Scale Awards 2026 का...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

CINEKIND Awards Poster Unveiled at Global Film Festival Noida, Putting Compassion for Animals in the Spotlight

Noida, India: The poster for the CINEKIND Awards was unveiled during the 19th Global Film Festival Noida 2026 at Marwah Studios, Film City, before...

अहिंसा विश्व भारती के गौरवशाली 20 वर्ष की पूर्णता पर आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री भाग लेंगे- आचार्य लोकेश

गुरुग्राम, 29सितंबर 2026, हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से जैन आचार्य लोकेशजी ने आज संत कबीर कुटीर निवास में भेंट कर राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय महत्व...

The Blessed Ones के विशेष बच्चों ने Dance से बिखेरा हुनर, Scratch to Scale Awards 2026 में दी मनमोहक प्रस्तुति

नागपुर, 27 सितंबर 2026। विशेष बच्चों की प्रतिभा और आत्मविश्वास को मंच देने की दिशा में नागपुर में Scratch to Scale Awards 2026 का...

श्री अशोक सिंघल जी जन्म शताब्दी वर्ष के उद्घाटन समारोह को आचार्य लोकेश जी ने किया संबोधित

गुरुग्राम, 27 सितंबर 2026। विश्व हिंदू परिषद, हरियाणा द्वारा गुरुग्राम में श्रद्धेय श्री अशोक सिंघल जी के जन्म शताब्दी वर्ष समारोह के अवसर पर श्रद्धांजलि...

Recent Comments