Wednesday, October 14, 2026
Home Uttar Pradesh Marwah Studios में 80वें स्वतंत्रता दिवस का भव्य आयोजन, साइन लैंग्वेज राष्ट्रगान...

Marwah Studios में 80वें स्वतंत्रता दिवस का भव्य आयोजन, साइन लैंग्वेज राष्ट्रगान रहा आकर्षण का केंद्र

नोएडा स्थित मारवाह स्टूडियोज में इंटरनेशनल चैंबर ऑफ मीडिया एंड एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री (ICMEI) की ओर से 80वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण साइन लैंग्वेज में राष्ट्रगान का पुनः शुभारंभ रहा।

दीप प्रज्वलन और गणेश वंदना के साथ कार्यक्रम की भव्य शुरुआत हुई।

कार्यक्रम में एएएफटी यूनिवर्सिटी ऑफ मीडिया एंड आर्ट्स के चांसलर एवं ICMEI के प्रेसिडेंट डॉ. संदीप मारवाह, ग्लोबल प्रेसिडेंट इंटरनेशनल डिप्लोमैटिक क्लब ‘Amicability’ रूस डॉ. सर्गेई द्वोर्यानोव, मॉस्को, रूस से यूरी सफ्रोनोव, CEO, यूके विश्वनाथ कोक्कोंडा, फिल्ममेकर एवं फाउंडर, Brotherhood सतीश कपूर तथा SM, ब्रिगेडियर अक्षत अरोड़ा सहित कई गणमान्य अतिथियों की मौजूदगी रही।
कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया।

इस अवसर पर डॉ. संदीप मारवाह ने कहा कि साइन लैंग्वेज में राष्ट्रगान का यह प्रयास समावेशी भारत की भावना को मजबूत करता है और दिव्यांगजनों के प्रति सम्मान, समानता और सहभागिता का संदेश देता है।

वहीं उपस्थित अतिथिगण ने भी अपने विचार रखे। उन्होंने भारत की एकता, विविधता और स्वतंत्रता के महत्व पर प्रकाश डालते हुए समाज के प्रत्येक वर्ग को मुख्यधारा से जोड़ने की आवश्यकता पर जोर दिया।

कार्यक्रम के दौरान साइन लैंग्वेज में राष्ट्रगान की प्रस्तुति के साथ सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी आयोजित की गईं। इसके अलावा दिव्यांगता पर आधारित फिल्मों की स्क्रीनिंग और स्वतंत्रता दिवस की थीम पर तैयार की गई रील्स का प्रदर्शन किया गया।

कार्यक्रम के समापन पर डॉ. संदीप मारवाह द्वारा सभी उपस्थित अतिथियों को मोमेंटो भेंट कर सम्मानित किया गया। वहीं मॉस्को, रूस से यूरी सफ्रोनोव ने डॉ. संदीप मारवाह को ‘वर्ल्ड पीसमेकर’ अवॉर्ड से सम्मानित किया।

RELATED ARTICLES

मुख्यमंत्री सैनी, जैन आचार्य लोकेशजी ने ड्रीम एंड ब्यूटी चैरिटेबल ट्रस्ट’ के 31वें स्थापना दिवस समारोह का उद्घाटन किया

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी एवं विश्व शांतिदूत जैन आचार्य लोकेश जी ने पंजाब के लुधियाना में ड्रीम एंड ब्यूटी चैरीटेबल ट्रस्ट...

संस्कार और राष्ट्र निर्माण के संकल्प के साथ संपन्न हुई एकल श्रीमद्भागवत कथा

भारत लोक शिक्षा परिषद्, उत्तरी दिल्ली चैप्टर द्वारा 2 अक्टूबर से 8 अक्टूबर 2026 तक जेएमडी टेंट जापानी पार्क, सेक्टर-10 रोहिणी दिल्ली में आयोजित...

World Mental Health Day: The Blessed Ones Calls for Empathy, Inclusion and Acceptance

On the occasion of World Mental Health Day, The Blessed Ones (TBO) has presented a thought-provoking perspective on mental health, neurodiversity and the need...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

मुख्यमंत्री सैनी, जैन आचार्य लोकेशजी ने ड्रीम एंड ब्यूटी चैरिटेबल ट्रस्ट’ के 31वें स्थापना दिवस समारोह का उद्घाटन किया

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी एवं विश्व शांतिदूत जैन आचार्य लोकेश जी ने पंजाब के लुधियाना में ड्रीम एंड ब्यूटी चैरीटेबल ट्रस्ट...

संस्कार और राष्ट्र निर्माण के संकल्प के साथ संपन्न हुई एकल श्रीमद्भागवत कथा

भारत लोक शिक्षा परिषद्, उत्तरी दिल्ली चैप्टर द्वारा 2 अक्टूबर से 8 अक्टूबर 2026 तक जेएमडी टेंट जापानी पार्क, सेक्टर-10 रोहिणी दिल्ली में आयोजित...

World Mental Health Day: The Blessed Ones Calls for Empathy, Inclusion and Acceptance

On the occasion of World Mental Health Day, The Blessed Ones (TBO) has presented a thought-provoking perspective on mental health, neurodiversity and the need...

TIMEX presents इंडिया बीच फैशन वीक सीज़न 12 का गोवा में आगाज़, फैशन, संगीत और संस्कृति का दिखा शानदार संगम

गोवा, 2026: TIMEX Presents इंडिया बीच फैशन वीक (IBFW) सीज़न 12 का आयोजन गोवा के अंजुना स्थित द वेस्टिन गोवा में शुरू हुआ। इस...

Recent Comments