Wednesday, October 14, 2026
Home Daily Diary News Economy LPG ग्राहकों के लिए बड़ा अलर्ट! e-KYC नहीं कराया तो बंद हो...

LPG ग्राहकों के लिए बड़ा अलर्ट! e-KYC नहीं कराया तो बंद हो सकती है बुकिंग

घरेलू एलपीजी उपभोक्ताओं के लिए जरूरी खबर है। जिन ग्राहकों ने अब तक अपने गैस कनेक्शन का e-KYC नहीं कराया है, उन्हें 16 अगस्त के बाद एलपीजी सिलिंडर बुक कराने में परेशानी हो सकती है। e-KYC पूरा नहीं होने पर गैस कनेक्शन की सेवाएं प्रभावित होने के साथ-साथ एलपीजी सब्सिडी का लाभ भी रुक सकता है।

एलपीजी कनेक्शन को एक्टिव रखने के लिए पुराने और नए, दोनों तरह के उपभोक्ताओं के लिए e-KYC जरूरी बताया गया है। हालांकि, जिन ग्राहकों ने हाल ही में e-KYC कराया है, उन्हें दोबारा यह प्रक्रिया कराने की जरूरत नहीं होगी।

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को भी e-KYC कराना जरूरी है। वहीं भारत गैस, इंडेन और एचपी गैस—तीनों कंपनियों के घरेलू उपभोक्ताओं पर यह प्रक्रिया लागू होगी।

बता दें कि उपभोक्ता 16 अगस्त तक सामान्य रूप से एलपीजी सिलिंडर बुक कर सकते हैं। इसके बाद जिन ग्राहकों का e-KYC पूरा नहीं होगा, उन्हें पहले e-KYC कराना पड़ सकता है और उसके बाद ही सिलिंडर की बुकिंग की सुविधा मिल सकेगी।
e-KYC की प्रक्रिया ऑनलाइन और ऑफलाइन, दोनों माध्यमों से पूरी की जा सकती है। इसके लिए आधार कार्ड, पैन कार्ड और फोटो जैसे जरूरी दस्तावेज उपलब्ध रखने होंगे।

अगर आप ऑफलाइन e-KYC कराना चाहते हैं तो अपनी संबंधित गैस एजेंसी के कार्यालय में जाकर प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। गैस एजेंसी जाते समय आवश्यक दस्तावेज साथ ले जाना न भूलें।

RELATED ARTICLES

मुख्यमंत्री सैनी, जैन आचार्य लोकेशजी ने ड्रीम एंड ब्यूटी चैरिटेबल ट्रस्ट’ के 31वें स्थापना दिवस समारोह का उद्घाटन किया

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी एवं विश्व शांतिदूत जैन आचार्य लोकेश जी ने पंजाब के लुधियाना में ड्रीम एंड ब्यूटी चैरीटेबल ट्रस्ट...

संस्कार और राष्ट्र निर्माण के संकल्प के साथ संपन्न हुई एकल श्रीमद्भागवत कथा

भारत लोक शिक्षा परिषद्, उत्तरी दिल्ली चैप्टर द्वारा 2 अक्टूबर से 8 अक्टूबर 2026 तक जेएमडी टेंट जापानी पार्क, सेक्टर-10 रोहिणी दिल्ली में आयोजित...

World Mental Health Day: The Blessed Ones Calls for Empathy, Inclusion and Acceptance

On the occasion of World Mental Health Day, The Blessed Ones (TBO) has presented a thought-provoking perspective on mental health, neurodiversity and the need...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

मुख्यमंत्री सैनी, जैन आचार्य लोकेशजी ने ड्रीम एंड ब्यूटी चैरिटेबल ट्रस्ट’ के 31वें स्थापना दिवस समारोह का उद्घाटन किया

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी एवं विश्व शांतिदूत जैन आचार्य लोकेश जी ने पंजाब के लुधियाना में ड्रीम एंड ब्यूटी चैरीटेबल ट्रस्ट...

संस्कार और राष्ट्र निर्माण के संकल्प के साथ संपन्न हुई एकल श्रीमद्भागवत कथा

भारत लोक शिक्षा परिषद्, उत्तरी दिल्ली चैप्टर द्वारा 2 अक्टूबर से 8 अक्टूबर 2026 तक जेएमडी टेंट जापानी पार्क, सेक्टर-10 रोहिणी दिल्ली में आयोजित...

World Mental Health Day: The Blessed Ones Calls for Empathy, Inclusion and Acceptance

On the occasion of World Mental Health Day, The Blessed Ones (TBO) has presented a thought-provoking perspective on mental health, neurodiversity and the need...

TIMEX presents इंडिया बीच फैशन वीक सीज़न 12 का गोवा में आगाज़, फैशन, संगीत और संस्कृति का दिखा शानदार संगम

गोवा, 2026: TIMEX Presents इंडिया बीच फैशन वीक (IBFW) सीज़न 12 का आयोजन गोवा के अंजुना स्थित द वेस्टिन गोवा में शुरू हुआ। इस...

Recent Comments