Tuesday, February 17, 2026
Home Daily Diary News भारत लोक शिक्षा परिषद्, एकल अभियान दक्षिणी दिल्ली चैप्टर द्वारा 'श्रीमद् रामायण...

भारत लोक शिक्षा परिषद्, एकल अभियान दक्षिणी दिल्ली चैप्टर द्वारा ‘श्रीमद् रामायण ‘ कार्यक्रम का भव्य आयोजन

भारत लोक शिक्षा परिषद्, एकल अभियान दक्षिणी दिल्ली चैप्टर द्वारा NDMC कन्वेंशन सेंटर, दिल्ली में शिक्षित, स्वस्थ एवं समृद्ध भारत के निर्माण के लिए विनीत कुमार गुप्ता (ट्रस्टी), बासुदेव गर्ग (चेयरमैन), जगमंदर गुप्ता (प्रधान), अशोक अग्रवाल (महामंत्री), महिला विभाग एवं दक्षिणी दिल्ली चैप्टर टीम के नेतृत्व में श्रीमद् रामायण कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया, जिसमें लगभग 200 लोगों ने भाग लिया| दीप प्रज्वलन, एकल गीत एवं गणेश वंदना के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई |

इस कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण एवं आदिवासी क्षेत्रों में रहने वाले जरूरतमंद बच्चों तक शिक्षा पहुंचाने के लिए समाज के प्रतिष्ठित दानदाता बंधुओं को एकल से जोड़ना, एकल का प्रचार-प्रसार करना एवं एकल विद्यालय के लिए धन संग्रह करना था ।

कार्यक्रम में एकल विद्यालय के लिए समर्पित भाव से सहयोग करने वाले समाज के प्रतिष्ठित महाशतकवीर, शतकवीर एवं अन्य सहयोगियों को सम्मानित किया गया साथ ही गणमान्य अतिथियों को भी सम्मानित किया गया जो एकल विद्यालय के प्रति समर्पण का भाव रखते हैं|

कार्यक्रम में अति विशिष्ट अतिथि के रूप में अनिल वैद्य (Syndicate Developers) ने परिवार सहित अपनी उपस्थिति दर्ज कराकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई |

बता दें कि एकल सुर ताल टीम द्वारा भारतीय संस्कृति, धर्म, कला एवं संस्कारों की जीवंत प्रस्तुति दी गयी, जिसमें श्रीमद् रामायणम नृत्य-नाटिका ने दर्शकों को रामकथा के आदर्शों, मर्यादा, त्याग और राष्ट्रभाव से भाव-विभोर कर दिया।

नीरज रायजादा (राष्ट्रीय चेयरमैन, BLSP) ने एकल प्रजेंटेशन के माध्यम से बताया कि एकल समाज एवं राष्ट्र के निर्माण में किस तरह से योगदान कर रहा है|
जगमंदर गुप्ता (प्रधान, दक्षिणी दिल्ली चैप्टर) ने कार्यक्रम में आये हुए सभी बंधुओं का स्वागत और धन्यवाद किया, साथ ही राष्ट्र निर्माण के लिए समर्पित एकल अभियान से जुड़ने एवं एकल विद्यालय में सहयोग करने के लिए अपील भी की |
विनीत कुमार गुप्ता (ट्रस्टी) ने एकल अभियान के उद्देश्य, उसकी राष्ट्रनिर्माण में भूमिका तथा दूरस्थ, जनजातीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा, संस्कार के माध्यम से किए जा रहे कार्यों पर प्रकाश डाला ।

इस कार्यक्रम में ट्रस्टी सुभाष अग्रवाल , ट्रस्टी विनीत कुमार गुप्ता “लोहिया जी”, ट्रस्टी सुरेन्द्र कुमार जिंदल , संजीव गोयल, सुरेन्द्र पाल गुप्ता, राष्ट्रीय चेयरमैन नीरज रायजादा , राष्ट्रीय महामंत्री राजीव अग्रवाल, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष विजय गुप्ता, राष्ट्रीय संयुक्त महामंत्री सुनील गुप्ता , दक्षिणी दिल्ली चैप्टर के पदाधिकारी बासुदेव गर्ग (चेयरमैन) जगमंदर गुप्ता (प्रधान), अशोक अग्रवाल (महामंत्री), अवधेश कुमार गर्ग (उप प्रधान), राम बिलास बंसल (उप प्रधान) , वेंकटेश गुप्ता (उप प्रधान), अनुराग गर्ग (उप प्रधान), आई. पी. चारला (संयुक्त सचिव), दीपचंद कौशिक (कोषाध्यक्ष), साउथ दिल्ली महिला समिति राष्ट्रीय महिला विभाग की राष्ट्रीय चेयरपर्सन सोनल रासीवासिया, राष्ट्रीय उपप्रधान माधुरी अग्रवाल एवं अन्य सभी संगठनों और चैप्टरों से आये हुए सम्मानित महानुभावों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

RELATED ARTICLES

दिल्ली में शिक्षा महोत्सव: करियर काउंसलिंग से स्टूडेंट्स को मिली सही दिशा

करियर काउंसलिंग के माध्यम से स्टूडेंट्स को सही दिशा देने के उद्देश्य से नई दिल्ली स्थित ली मेरिडियन होटल में आयोजित शिक्षा महोत्सव एक...

दिल्ली में 500वीं वर्ल्डवाइड पैड यात्रा संपन्न, मेंस्ट्रुएशन हाइजीन पर बना नया वर्ल्ड रिकॉर्ड

दिल्ली में मेंस्ट्रुएशन हाइजीन को लेकर आयोजित 500वीं वर्ल्डवाइड पैड यात्रा सफलतापूर्वक संपन्न हुई। यह ऐतिहासिक यात्रा इंटरनेशनल पैडमैन लीजेंड लीडर प्रोफेसर डॉक्टर बिरेन...

जूनियर चैंप्स प्ले स्कूल का वार्षिक समारोह ‘बचपन’ थीम पर धूमधाम से सम्पन्न

जूनियर चैंप्स प्ले स्कूल का बहुप्रतीक्षित वार्षिक समारोह ए.बी.एस.आई.टी. कॉलेज के ऑडिटोरियम में हर्षोल्लास और गरिमामय वातावरण में सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। कार्यक्रम स्कूल...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

दिल्ली में शिक्षा महोत्सव: करियर काउंसलिंग से स्टूडेंट्स को मिली सही दिशा

करियर काउंसलिंग के माध्यम से स्टूडेंट्स को सही दिशा देने के उद्देश्य से नई दिल्ली स्थित ली मेरिडियन होटल में आयोजित शिक्षा महोत्सव एक...

दिल्ली में 500वीं वर्ल्डवाइड पैड यात्रा संपन्न, मेंस्ट्रुएशन हाइजीन पर बना नया वर्ल्ड रिकॉर्ड

दिल्ली में मेंस्ट्रुएशन हाइजीन को लेकर आयोजित 500वीं वर्ल्डवाइड पैड यात्रा सफलतापूर्वक संपन्न हुई। यह ऐतिहासिक यात्रा इंटरनेशनल पैडमैन लीजेंड लीडर प्रोफेसर डॉक्टर बिरेन...

जूनियर चैंप्स प्ले स्कूल का वार्षिक समारोह ‘बचपन’ थीम पर धूमधाम से सम्पन्न

जूनियर चैंप्स प्ले स्कूल का बहुप्रतीक्षित वार्षिक समारोह ए.बी.एस.आई.टी. कॉलेज के ऑडिटोरियम में हर्षोल्लास और गरिमामय वातावरण में सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। कार्यक्रम स्कूल...

चिराग पासवान ने किया 52वें डेयरी उद्योग सम्मेलन का उद्घाटन, वर्ल्ड डेयरी समिट 2027 की ऐतिहासिक घोषणा

इंडियन डेयरी एसोसिएशन (नॉर्थ ज़ोन) ने आईडीए यूपी वेस्ट चैप्टर के सहयोग से आज नई दिल्ली के यशोभूमि कन्वेंशन सेंटर में 52वें डेयरी उद्योग...

Recent Comments