Tuesday, February 17, 2026
Home News “संवाद से संकल्प तक” – मानव तस्करी के खिलाफ भारत सरकार का...

“संवाद से संकल्प तक” – मानव तस्करी के खिलाफ भारत सरकार का ऐतिहासिक संकल्प

देश की राजधानी दिल्ली के NDMC Convention सेंटर में आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी
“संवाद से संकल्प तक: For Every Woman and Child – Bharat@2047 –
अमृत काल में सशक्तिकरण एवं संरक्षण की भारत की रूपरेखा”
ने महिला एवं बाल अधिकारों के क्षेत्र में एक नया इतिहास रच दिया। एटसेक इंडिया (Action Against Trafficking in Sexual Exploitation) के तत्वावधान में आयोजित इस संगोष्ठी का शुभारंभ माननीय श्री प्रियंक कानूनगो, सदस्य – राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग, भारत सरकार, के कर-कमलों द्वारा सम्पन्न हुआ ।इस राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन बाल कल्याण संघ, झारखंड एवं युवा मंथन , दिल्ली द्वारा संयुक्त रूप से किया गया, जिसमें देश के 26 राज्यों से आए गैर-सरकारी संगठनों (CSOs) के प्रमुख, नीति विशेषज्ञ एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य “For Every Woman and Child विकसित – Bharat@2047” की परिकल्पना के अनुरूप महिलाओं और बच्चों के सशक्तिकरण, सुरक्षा, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं पुनर्वास से जुड़े मुद्दों पर गंभीर विचार-विमर्श करना था।

संगोष्ठी में यह भी स्पष्ट रूप से रेखांकित किया गया कि बदलते डिजिटल युग में महिलाओं और बच्चों के खिलाफ अपराधों के स्वरूप में तेज़ी से बदलाव आ रहा है।ऑनलाइन तस्करी, साइबर शोषण, भ्रामक विज्ञापन और डिजिटल माध्यमों से होने वाले अपराधों पर नियंत्रण के लिए मजबूत कानूनी ढांचे, व्यापक जागरूकता अभियान और सशक्त सामुदायिक निगरानी तंत्र की आवश्यकता है।

वक्ताओं ने विशेष रूप से इस बात पर जोर दिया कि महिला एवं बाल विकास मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा संचालित मिशन वात्सल्य और मिशन शक्ति जैसी योजनाएँ बच्चों की सुरक्षा, पुनर्वास, सशक्तिकरण और महिलाओं के संरक्षण के लिए एक मजबूत आधार प्रदान करती हैं।यदि सरकार, गैर-सरकारी संगठन और समाज इन योजनाओं के तहत समन्वित प्रयास करें, तो आने वाले वर्षों में भारत को एक सुरक्षित, संवेदनशील और महिला एवं बाल-अनुकूल राष्ट्र के रूप में स्थापित किया जा सकता है। संगोष्ठी के दौरान मानव तस्करी, बाल श्रम, बाल विवाह, महिला हिंसा, डिजिटल शोषण और सामाजिक असुरक्षा जैसे विषयों पर गहन चर्चा हुई।इन चर्चाओं से निकले निष्कर्षों और देशभर में किए जा रहे प्रयासों का समग्र विवरण आयोजक मंडल की पांच सदस्यीय टीम
द्वारा देश के लाखों बच्चों और महिलाओं के उत्थान हेतु तैयार किए गए “DELHI DECLARATION” के माध्यम से माननीय महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री, भारत सरकार, सावित्री ठाकुर को सौंपा गया।यह घोषणा-पत्र वर्ष 2047 तक एक सुरक्षित, सशक्त और समावेशी भारत के निर्माण की दिशा में एक ठोस रोडमैप प्रस्तुत करता है, जिसमें महिलाओं और बच्चों को केंद्र में रखा गया है।DELHI DECLARATION के अवलोकन के बाद माननीय मंत्री सावित्री ठाकुर ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री महिलाओं और बच्चों के मुद्दों को लेकर अत्यंत चिंतित और संवेदनशील हैं। सरकार का प्रयास है कि सभी कल्याणकारी योजनाएँ अंतिम व्यक्ति तक पहुँचें। इस दिशा में यह आयोजन अत्यंत सार्थक सिद्ध हो रहा है।

उन्होंने यह भी घोषणा की कि आगामी 9 मार्च को महिलाओं एवं बच्चों के लिए कार्य करने वाले सभी संगठनों के प्रमुख को सम्मानित किया जाएगा। जिससे कि मानव तस्करी जैसी कुरीतियों के खिलाफ इस तरह के संगठन और संवेदनशील हो कर कार्य करें।

RELATED ARTICLES

दिल्ली में शिक्षा महोत्सव: करियर काउंसलिंग से स्टूडेंट्स को मिली सही दिशा

करियर काउंसलिंग के माध्यम से स्टूडेंट्स को सही दिशा देने के उद्देश्य से नई दिल्ली स्थित ली मेरिडियन होटल में आयोजित शिक्षा महोत्सव एक...

दिल्ली में 500वीं वर्ल्डवाइड पैड यात्रा संपन्न, मेंस्ट्रुएशन हाइजीन पर बना नया वर्ल्ड रिकॉर्ड

दिल्ली में मेंस्ट्रुएशन हाइजीन को लेकर आयोजित 500वीं वर्ल्डवाइड पैड यात्रा सफलतापूर्वक संपन्न हुई। यह ऐतिहासिक यात्रा इंटरनेशनल पैडमैन लीजेंड लीडर प्रोफेसर डॉक्टर बिरेन...

जूनियर चैंप्स प्ले स्कूल का वार्षिक समारोह ‘बचपन’ थीम पर धूमधाम से सम्पन्न

जूनियर चैंप्स प्ले स्कूल का बहुप्रतीक्षित वार्षिक समारोह ए.बी.एस.आई.टी. कॉलेज के ऑडिटोरियम में हर्षोल्लास और गरिमामय वातावरण में सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। कार्यक्रम स्कूल...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

दिल्ली में शिक्षा महोत्सव: करियर काउंसलिंग से स्टूडेंट्स को मिली सही दिशा

करियर काउंसलिंग के माध्यम से स्टूडेंट्स को सही दिशा देने के उद्देश्य से नई दिल्ली स्थित ली मेरिडियन होटल में आयोजित शिक्षा महोत्सव एक...

दिल्ली में 500वीं वर्ल्डवाइड पैड यात्रा संपन्न, मेंस्ट्रुएशन हाइजीन पर बना नया वर्ल्ड रिकॉर्ड

दिल्ली में मेंस्ट्रुएशन हाइजीन को लेकर आयोजित 500वीं वर्ल्डवाइड पैड यात्रा सफलतापूर्वक संपन्न हुई। यह ऐतिहासिक यात्रा इंटरनेशनल पैडमैन लीजेंड लीडर प्रोफेसर डॉक्टर बिरेन...

जूनियर चैंप्स प्ले स्कूल का वार्षिक समारोह ‘बचपन’ थीम पर धूमधाम से सम्पन्न

जूनियर चैंप्स प्ले स्कूल का बहुप्रतीक्षित वार्षिक समारोह ए.बी.एस.आई.टी. कॉलेज के ऑडिटोरियम में हर्षोल्लास और गरिमामय वातावरण में सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। कार्यक्रम स्कूल...

चिराग पासवान ने किया 52वें डेयरी उद्योग सम्मेलन का उद्घाटन, वर्ल्ड डेयरी समिट 2027 की ऐतिहासिक घोषणा

इंडियन डेयरी एसोसिएशन (नॉर्थ ज़ोन) ने आईडीए यूपी वेस्ट चैप्टर के सहयोग से आज नई दिल्ली के यशोभूमि कन्वेंशन सेंटर में 52वें डेयरी उद्योग...

Recent Comments