Saturday, March 28, 2026
Home Daily Diary News माननीय मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने किया ‘जन-जन जागे, कैंसर भागे’ अभियान का...

माननीय मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने किया ‘जन-जन जागे, कैंसर भागे’ अभियान का शुभारंभ

विश्व कैंसर दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय सेवा भारती से संबद्ध “समर्पण फाउंडेशन ट्रस्ट” द्वारा आयोजित ‘जन-जन जागे, कैंसर भागे’ जन-जागरूकता अभियान का शुभारंभ माननीय मुख्यमंत्री, दिल्ली सरकार रेखा गुप्ता द्वारा किया गया।

समर्पण फाउंडेशन ट्रस्ट कुष्ठ रोगियों, दीन-दुखियों एवं असहायों की सेवा में समर्पित एक सामाजिक संगठन है, जो स्वास्थ्य, सेवा और मानवीय संवेदनाओं के क्षेत्र में निरंतर कार्यरत है। यह कार्यक्रम माननीय मुख्यमंत्री, दिल्ली सरकार रेखा गुप्ता सहित अनेक गणमान्य अतिथियों के पावन सानिध्य में संपन्न हुआ।

अभियान का मुख्य उद्देश्य आमजन को कैंसर जैसी गंभीर बीमारी के प्रति जागरूक करना, समय पर जांच के महत्व को समझाना तथा यह संदेश देना रहा कि सही जानकारी, जागरूकता और जीवनशैली में सुधार से कैंसर की रोकथाम एवं समय रहते उपचार संभव है।

कार्यक्रम के माध्यम से लोगों को नियमित स्वास्थ्य जांच एवं प्रारंभिक लक्षणों को अनदेखा न करने के लिए प्रेरित किया गया।
इस अवसर पर ट्रस्ट के संस्थापक एवं प्रेसिडेंट श्री रवि प्रकाश जी ने सभी को इस कार्यक्रम के बारे में बताया और आए हुए अतिथियों का स्वागत करते हुए सब का धन्यवाद किया।

कार्यक्रम में सेंथिल कुमार अखिल भारतीय सह-सेवा प्रमुख, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अनिल शर्मा ,माननीय विधायक, आर.के. पुरम संजय गोयल , माननीय विधायक शाहदरा, डॉ. सुधीर रावल , चिकित्सा निदेशक RGCIRC तथा डॉ. अनिल त्यागी चेयरमैन न्यूबर्ग औद्योगिक समूह की गरिमामयी उपस्थिति रही।

कार्यक्रम में माननीय मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता ने समर्पण फाउंडेशन ट्रस्ट द्वारा किए जा रहे सेवा और स्वास्थ्य क्षेत्र के कार्यों की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए एक सकारात्मक, प्रेरणादायक एवं अनुकरणीय पहल बताया।

कार्यक्रम के दौरान विशेषज्ञों द्वारा कैंसर की रोकथाम, शीघ्र पहचान एवं समय पर उपचार के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला गया। संस्था ने भविष्य में भी इस प्रकार के जनकल्याणकारी और स्वास्थ्य जागरूकता अभियानों को निरंतर जारी रखने का संकल्प व्यक्त किया तथा कार्यक्रम की सफलता में योगदान देने वाले सभी अतिथियों, सहयोगी संस्थाओं, स्वयंसेवकों एवं मीडिया प्रतिनिधियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

RELATED ARTICLES

आचार्य लोकेश जी ने दिल्ली विश्व विद्यालय में ‘संस्कृति, जलवायु और इतिहास’ अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन किया

नई दिल्ली। अहिंसा विश्व भारती एवं विश्व शांति केंद्र के संस्थापक जैन आचार्य लोकेशजी ने दिल्ली विश्वविद्यालय में दो दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन “विशाल भारत...

राम नवमी पर HEE Foundation की पहल, बच्चों को शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण के प्रति किया जागरूक

नोएडा। राम नवमी के पावन अवसर पर HEE Foundation द्वारा आयोजित “नवरात्रि विशेष पहल” का आयोजन सेक्टर 119 स्थित कम्युनिटी हॉल में सफलतापूर्वक संपन्न...

नोएडा में दिव्यांग सशक्तीकरण का बड़ा अभियान, 6000 से अधिक लोगों को मिला नया जीवन सहारा

उत्तर प्रदेश की “शो विंडो” कहे जाने वाले नोएडा शहर में स्पार्क मिंडा फाउंडेशन द्वारा आयोजित 8 दिवसीय दिव्यांग सशक्तीकरण मेगा कैंप का भव्य...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

आचार्य लोकेश जी ने दिल्ली विश्व विद्यालय में ‘संस्कृति, जलवायु और इतिहास’ अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन किया

नई दिल्ली। अहिंसा विश्व भारती एवं विश्व शांति केंद्र के संस्थापक जैन आचार्य लोकेशजी ने दिल्ली विश्वविद्यालय में दो दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन “विशाल भारत...

राम नवमी पर HEE Foundation की पहल, बच्चों को शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण के प्रति किया जागरूक

नोएडा। राम नवमी के पावन अवसर पर HEE Foundation द्वारा आयोजित “नवरात्रि विशेष पहल” का आयोजन सेक्टर 119 स्थित कम्युनिटी हॉल में सफलतापूर्वक संपन्न...

नोएडा में दिव्यांग सशक्तीकरण का बड़ा अभियान, 6000 से अधिक लोगों को मिला नया जीवन सहारा

उत्तर प्रदेश की “शो विंडो” कहे जाने वाले नोएडा शहर में स्पार्क मिंडा फाउंडेशन द्वारा आयोजित 8 दिवसीय दिव्यांग सशक्तीकरण मेगा कैंप का भव्य...

एकादशी पर तुलसी पूजन का सही तरीका: करें ये उपाय, मिलेगा सुख-समृद्धि का आशीर्वाद

एकादशी तिथि भगवान विष्णु को समर्पित होती है और हर माह में दो बार आती है। इस दिन तुलसी पूजन का विशेष महत्व माना...

Recent Comments