Sunday, April 19, 2026
Home Daily Diary News क्रॉसिंग रिपब्लिक में हिंदू सम्मेलन का भव्य आयोजन, धर्म और संस्कृति...

क्रॉसिंग रिपब्लिक में हिंदू सम्मेलन का भव्य आयोजन, धर्म और संस्कृति के संरक्षण का लिया संकल्प

गाजियाबाद (क्रॉसिंग रिपब्लिक)।
हिंदू समाज की एकता, अखंडता एवं सांस्कृतिक चेतना को मजबूत करने के उद्देश्य से रामलीला मैदान, क्रॉसिंग रिपब्लिक में आयोजित हिंदू सम्मेलन रविवार को अत्यंत भव्य एवं सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम में क्षेत्र के हजारों नागरिकों ने परिवार सहित भाग लेकर आयोजन को ऐतिहासिक बना दिया।
सम्मेलन का शुभारंभ संतों के आशीर्वाद एवं विधिवत पूजा-अर्चना के साथ हुआ। इस अवसर पर परम पूज्य स्वामी चक्रपाणि महाराज जी, प्रमिला दीक्षित , डॉ. प्रवेश कुमार एवं देवेंद्र प्रताप ने समाज को धर्म, संस्कार एवं राष्ट्रभाव से जोड़ने वाले प्रेरणादायी विचार साझा किए।
वक्ताओं ने हिंदू समाज को संगठित रहने, अपनी आस्था व परंपराओं की रक्षा करने तथा युवा पीढ़ी को भारतीय संस्कृति से जोड़ने का आह्वान किया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने भी उपस्थित जनसमूह को भावविभोर कर दिया।
कार्यक्रम में महिलाओं, युवाओं एवं वरिष्ठ नागरिकों की उल्लेखनीय सहभागिता देखने को मिली। पूरे परिसर में “धर्म रक्षा – राष्ट्र रक्षा” के जयघोष गूंजते रहे और वातावरण श्रद्धा व उत्साह से ओतप्रोत रहा।
इस दौरान यहां पर ब्लड डोनेशन का कैंप भी लगाया गया जहां लोगों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया।
आयोजक हिंदू सम्मेलन समिति ने सभी संत-महात्माओं, अतिथियों एवं सहभागियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समाज को जागरूक और एकजुट करने का यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा। समापन अवसर पर सभी श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद एवं भोजन की व्यवस्था की गई।
यह सम्मेलन क्रॉसिंग रिपब्लिक क्षेत्र में हिंदू समाज की एकता और सांस्कृतिक जागरण का सशक्त संदेश बनकर उभरा।

RELATED ARTICLES

अंबेडकर जयंती पर आरजेएस पीबीएच ने आर्थिक विभाजन, निजीकरण के खतरों से बचने हेतु संविधान निर्माता को याद किया

नई दिल्ली -- डॉ. बी.आर. अंबेडकर की जयंती के अवसर पर, राम जानकी संस्थान पॉजिटिव ब्रॉडकास्टिंग हाउस (आरजेएस पीबीएच) के संस्थापक व राष्ट्रीय संयोजक...

मेरा सम्पूर्ण जीवन अहिंसा, शांति, सद्भावना, मानवता को समर्पित – आचार्य लोकेश

विश्व शांति केंद्र एवं अहिंसा विश्व भारती के संथापक जैन आचार्य लोकेशजी के जन्मोत्सव के अवसर पर विश्व शांति केंद्र गुरुग्राम में त्रिदिवसीय समारोह...

गीता-प्रसार का दिव्य संकल्प, आत्मबोध से लोककल्याण तक

सुकीर्ति गुप्ता “न हि ज्ञानेन सदृशं पवित्रमिह विद्यते” श्रीमद्भगवद्गीता का यह दिव्य वचन केवल श्लोक नहीं, बल्कि जीवन का सार है। जब किसी साधारण मन में...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

अंबेडकर जयंती पर आरजेएस पीबीएच ने आर्थिक विभाजन, निजीकरण के खतरों से बचने हेतु संविधान निर्माता को याद किया

नई दिल्ली -- डॉ. बी.आर. अंबेडकर की जयंती के अवसर पर, राम जानकी संस्थान पॉजिटिव ब्रॉडकास्टिंग हाउस (आरजेएस पीबीएच) के संस्थापक व राष्ट्रीय संयोजक...

मेरा सम्पूर्ण जीवन अहिंसा, शांति, सद्भावना, मानवता को समर्पित – आचार्य लोकेश

विश्व शांति केंद्र एवं अहिंसा विश्व भारती के संथापक जैन आचार्य लोकेशजी के जन्मोत्सव के अवसर पर विश्व शांति केंद्र गुरुग्राम में त्रिदिवसीय समारोह...

गीता-प्रसार का दिव्य संकल्प, आत्मबोध से लोककल्याण तक

सुकीर्ति गुप्ता “न हि ज्ञानेन सदृशं पवित्रमिह विद्यते” श्रीमद्भगवद्गीता का यह दिव्य वचन केवल श्लोक नहीं, बल्कि जीवन का सार है। जब किसी साधारण मन में...

भगवान महावीर के सिद्धांतों से अनेक वैश्विक समस्याओं का समाधान संभव – आचार्य लोकेश

नई दिल्ली: अहिंसा विश्व भारती एवं वर्ल्ड पीस सेंटर के संस्थापक जैन आचार्य लोकेशजी ने वर्धमान महावीर मेडिकल कॉलेज, सफदरजंग अस्पताल द्वारा आयोजित भगवान...

Recent Comments