Monday, May 25, 2026
Home Daily Diary News भगवान महावीर के अनेकांतवादी संवाद से युद्ध विराम संभव - आचार्य लोकेश

भगवान महावीर के अनेकांतवादी संवाद से युद्ध विराम संभव – आचार्य लोकेश

नई दिल्ली | भारत सरकार के वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री श्री पीयूष गोयल ने पार्लियामेंट परिसर में अहिंसा विश्व भारती एवं विश्व शांति केंद्र के संस्थापक जैन आचार्य लोकेशजी के पावन सान्निध्य में संगोष्ठी को संबोधित करते हुए कहा कि भगवान महावीर के बताए मार्ग से ही विश्व में शांति व सद्भावना संभव हैं |

केन्द्रीय मंत्री श्री पीयूष गोयल ने जैन समाज को भगवान महावीर जयंती की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भारतीय सभ्यता में जैन धरोहर एक विशिष्ट स्थान रखती है | समकालीन वैश्विक परिस्थितियों में आचार्य लोकेशजी विश्व शांति केंद्र के माध्यम से भगवान महावीर का संदेश जनमानस और नीति निर्धारकों के पास लेजाकर विश्व शांति और सद्भावना कि दिशा में उल्लेखनीय योगदान दे रहे है |

जैन आचार्य लोकेशजी ने इस अवसर पर कहा कि समकालीन वैश्विक व्यवस्था एक ऐसे दौर से गुजर रही है, जिसमें अस्थिरता और अनिश्चितता तेजी से बढ़ रही है। युद्द व हिंसा किसी समस्या का हल नहीं है, शांति वार्ता के द्वारा हर समस्या को सुलझाया जा सकता है | ऐसे परिप्रेक्ष्य में भगवान महावीर के अनेकांतवादी संवाद और अहिंसा के सिद्धांत से युद्ध विराम संभव है |

इस अवसर पर जैन समाज के वरिष्ठ नेता श्री सुभाष जैन ओसवाल ने कहा कि मौजूदा समय में भगवान महावीर के विचार अधिक प्रासंगिक हैं |

मनोनीत पार्षद एवं समाज सेवी श्री मनोज जैन ने 5 अप्रैल को पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद जी एवं जैन आचार्य लोकेशजी की पावन उपस्थिति में भारत मण्डपम में राजीव जैन सीए की आयोजित महावीर कथा के बारे जानकारी दी|

जैन समाज के कर्मठ समाजसेवी श्री पंकज जैन ने दिल्ली विधानसभा द्वारा पूज्य जैन आचार्य लोकेशजी एवं आचार्य प्रज्ञसागर के सानिध्य एवं विधान सभा अध्यक्ष श्री विजेंद्र गुप्ता और मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता की उपस्थिति में आयोजित भगवान महावीर जन्मोत्सव के बारे में जानकारी दी।

RELATED ARTICLES

कलकत्ता पहुंचने पर जैन आचार्य लोकेशजी का मंत्री दिलीप घोष ने भावपूर्ण स्वागत किया

23 मई 2026 चैम्पियन ऑफ़ पीस एंड जस्टिस अवार्ड से सम्मानित होकर पश्चिम बंगाल पहुंचने पर जैन आचार्य लोकेशजी का वरिष्ठ मंत्री श्री दिलीप...

श्री सालासर बालाजी की कृपा से शुरू हुआ विशाल प्रसाद वितरण, दारूका परिवार रोज़ करा रहा 400 लोगों को भोजन

नई दिल्ली। पूर्वी दिल्ली के स्वास्थ्य विहार स्थित ए-106 में दारूका परिवार द्वारा श्री सालासर बालाजी के पावन सानिध्य में विशाल प्रसाद वितरण एवं भंडारे...

नई दिल्ली में आयोजित हुआ ‘इन्क्लूसिव इंडिया समिट 2026’, दिव्यांगजन सशक्तिकरण पर हुआ मंथन

नई दिल्ली: वैश्विक सुगम्यता जागरूकता दिवस के अवसर पर NAB Delhi द्वारा इंडिया हैबिटेट सेंटर के सिल्वर ओक हॉल में “इन्क्लूसिव इंडिया समिट 2026”...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

कलकत्ता पहुंचने पर जैन आचार्य लोकेशजी का मंत्री दिलीप घोष ने भावपूर्ण स्वागत किया

23 मई 2026 चैम्पियन ऑफ़ पीस एंड जस्टिस अवार्ड से सम्मानित होकर पश्चिम बंगाल पहुंचने पर जैन आचार्य लोकेशजी का वरिष्ठ मंत्री श्री दिलीप...

श्री सालासर बालाजी की कृपा से शुरू हुआ विशाल प्रसाद वितरण, दारूका परिवार रोज़ करा रहा 400 लोगों को भोजन

नई दिल्ली। पूर्वी दिल्ली के स्वास्थ्य विहार स्थित ए-106 में दारूका परिवार द्वारा श्री सालासर बालाजी के पावन सानिध्य में विशाल प्रसाद वितरण एवं भंडारे...

नई दिल्ली में आयोजित हुआ ‘इन्क्लूसिव इंडिया समिट 2026’, दिव्यांगजन सशक्तिकरण पर हुआ मंथन

नई दिल्ली: वैश्विक सुगम्यता जागरूकता दिवस के अवसर पर NAB Delhi द्वारा इंडिया हैबिटेट सेंटर के सिल्वर ओक हॉल में “इन्क्लूसिव इंडिया समिट 2026”...

विश्व जैव विविधता दिवस पर मनोरंजन प्रसाद कुशवाहा की स्मृति में आरजेसियन्स ने वन महोत्सव में वृक्षारोपण का संकल्प लिया

नई दिल्ली -- राम जानकी संस्थान पॉजिटिव ब्रॉडकास्टिंग हाउस (RJS PBH) ने जैविक विविधता के लिए अंतर्राष्ट्रीय दिवस से पहले 20 मई 2026 को...

Recent Comments