यमुना परिवार काउंसिल के तत्वावधान में माँ यमुना जन्मोत्सव का आयोजन दक्षिण दिल्ली स्थित आर्य सभागार (इस्कॉन मंदिर के निकट) में श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में यमुना भक्तों, श्रद्धालुओं एवं समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों की उपस्थिति रही।
कार्यक्रम का संचालन काउंसिल के निदेशक श्री कपिल गर्ग ने किया। इस अवसर पर पूज्य आचार्य 108 श्री युदुनाथ जी महाराज ने ‘यमुना कथा’ के माध्यम से उपस्थित श्रद्धालुओं को माँ यमुना के प्रति भक्ति और आस्था का संदेश दिया। सांस्कृतिक कार्यक्रम के अंतर्गत श्री विवेकी उपाध्याय द्वारा कृष्ण-कालिंदी विवाह की सुंदर प्रस्तुति दी गई, जिसने सभी को भाव-विभोर कर दिया।
कार्यक्रम में आचार्य डॉ. लोकेश मुनि जी की विशेष उपस्थिति रही। उन्होंने अपने संबोधन में यमुना स्वच्छता, संरक्षण और जनसहभागिता पर जोर देते हुए सभी को इस दिशा में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।
इस अवसर पर प्रमुख अतिथियों में पूर्व राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविंद जी का शुभकामना संदेश प्राप्त हुआ। साथ ही श्री प्रेमचंद अग्रवाल जी, श्री श्याम जाजू जी, श्री आदेश गुप्ता जी, श्री विजय कुमार सिंह जी, डॉ. विजय जौली जी सहित कई गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति रही, जिन्होंने कार्यक्रम की गरिमा को बढ़ाया।
कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं को ‘यमुना स्वच्छता एवं सेवा संकल्प’ दिलाया गया, जिसमें यमुना नदी की स्वच्छता और संरक्षण के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया गया। अंत में आयोजकों द्वारा सभी अतिथियों, संतों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया गया।
धूमधाम से मनाया गया माँ यमुना जन्मोत्सव, संतों व गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति
RELATED ARTICLES

