Friday, August 21, 2026
Home Delhi NCR जनभागीदारी से सशक्त होगी यमुना: स्वच्छता अभियान में युवाओं ने निभाई अहम...

जनभागीदारी से सशक्त होगी यमुना: स्वच्छता अभियान में युवाओं ने निभाई अहम भूमिका

यमुना नदी के संरक्षण एवं पुनर्जीवन को जनआंदोलन का स्वरूप देने के उद्देश्य से युवा शक्ति (वाईएसएस फाउंडेशन) द्वारा युवा शक्ति घाट, कालिंदी कुंज, नई दिल्ली में एक व्यापक यमुना स्वच्छता अभियान आयोजित किया गया। अभियान में बड़ी संख्या में युवाओं, स्वयंसेवकों, पर्यावरण प्रेमियों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने सहभागिता करते हुए यमुना तट से प्लास्टिक एवं अन्य अपशिष्ट हटाकर स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

अभियान का नेतृत्व यमुना समन्वयक दिनेश कुमार ने किया। इस अवसर पर कर्नल अनुराग सिंह चौकसी, मेजर एल. के. शुक्ला, सूबेदार सर्वेश तिवारी, नायब सूबेदार महेंद्र रमोला, अशोक उपाध्याय (यमुना बाबा), युवा शक्ति के अध्यक्ष सचिन गुप्ता तथा वॉलंटियर सपोर्ट कोऑर्डिनेटर शीतल शर्मा सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों एवं स्वयंसेवकों ने सक्रिय भागीदारी निभाई।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी प्रतिभागियों ने यमुना को प्लास्टिक एवं प्रदूषण मुक्त बनाने का संकल्प लिया तथा नागरिकों से अपील की कि वे नदी में कचरा न डालें, एकल-उपयोग प्लास्टिक का प्रयोग कम करें और पर्यावरण संरक्षण को अपनी जीवनशैली का हिस्सा बनाएं।

युवा शक्ति के अध्यक्ष सचिन गुप्ता ने कहा कि “यमुना केवल एक नदी नहीं, बल्कि हमारी सांस्कृतिक, सामाजिक और पर्यावरणीय धरोहर है। इसके संरक्षण के लिए प्रत्येक नागरिक की भागीदारी आवश्यक है। जनसहयोग से ही यमुना पुनर्जीवन का लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है।”

इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि यमुना की स्वच्छता केवल सरकारी योजनाओं का विषय नहीं, बल्कि समाज के प्रत्येक वर्ग की साझा जिम्मेदारी है। युवाओं की ऊर्जा, अनुशासन और सेवा भावना इस अभियान को एक जनआंदोलन का रूप देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।

वाईएसएस फाउंडेशन ने सभी नागरिकों, शिक्षण संस्थानों, सामाजिक संगठनों और कॉर्पोरेट संस्थाओं से इस अभियान से जुड़ने तथा नियमित रूप से यमुना संरक्षण गतिविधियों में सहभागिता करने का आह्वान किया।

स्वच्छ यमुना, सुरक्षित भविष्य — आइए, जनभागीदारी से अपनी जीवनदायिनी नदी को पुनः स्वच्छ और निर्मल बनाएं।

RELATED ARTICLES

Asian Law College में Orientation Programme 2026, स्टूडेंट्स को मिला कानून और नेतृत्व का पाठ

कानून केवल अधिकारों और नियमों की समझ नहीं, बल्कि न्याय, जिम्मेदारी और समाज के प्रति अपने कर्तव्यों को समझने का माध्यम भी है। इसी...

बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद ने AAFT ओरिएंटेशन प्रोग्राम में स्टूडेंट्स को दिया सफलता का मंत्र

दिल्ली स्थित भारत मंडपम में एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन के ओरिएंटेशन प्रोग्राम 2026 का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन...

सकारात्मक मीडिया को जन-अभियान बनाने के संकल्प के साथ आरजेएस आजादी पर्व पखवाड़े के समापन पर सहयोगी सम्मानित

नई दिल्ली। आरजेएस पॉजिटिव ब्रॉडकास्टिंग हाउस(आरजेएस पीबीएच) द्वारा स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित 15 दिवसीय अंतरराष्ट्रीय आजादी पर्व पखवाड़े का समापन रविवार को...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Asian Law College में Orientation Programme 2026, स्टूडेंट्स को मिला कानून और नेतृत्व का पाठ

कानून केवल अधिकारों और नियमों की समझ नहीं, बल्कि न्याय, जिम्मेदारी और समाज के प्रति अपने कर्तव्यों को समझने का माध्यम भी है। इसी...

बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद ने AAFT ओरिएंटेशन प्रोग्राम में स्टूडेंट्स को दिया सफलता का मंत्र

दिल्ली स्थित भारत मंडपम में एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन के ओरिएंटेशन प्रोग्राम 2026 का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन...

सकारात्मक मीडिया को जन-अभियान बनाने के संकल्प के साथ आरजेएस आजादी पर्व पखवाड़े के समापन पर सहयोगी सम्मानित

नई दिल्ली। आरजेएस पॉजिटिव ब्रॉडकास्टिंग हाउस(आरजेएस पीबीएच) द्वारा स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित 15 दिवसीय अंतरराष्ट्रीय आजादी पर्व पखवाड़े का समापन रविवार को...

LPG ग्राहकों के लिए बड़ा अलर्ट! e-KYC नहीं कराया तो बंद हो सकती है बुकिंग

घरेलू एलपीजी उपभोक्ताओं के लिए जरूरी खबर है। जिन ग्राहकों ने अब तक अपने गैस कनेक्शन का e-KYC नहीं कराया है, उन्हें 16 अगस्त...

Recent Comments