Wednesday, October 14, 2026
Home Daily Diary News सकारात्मक मीडिया को जन-अभियान बनाने के संकल्प के साथ आरजेएस आजादी पर्व...

सकारात्मक मीडिया को जन-अभियान बनाने के संकल्प के साथ आरजेएस आजादी पर्व पखवाड़े के समापन पर सहयोगी सम्मानित

नई दिल्ली। आरजेएस पॉजिटिव ब्रॉडकास्टिंग हाउस(आरजेएस पीबीएच) द्वारा स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित 15 दिवसीय अंतरराष्ट्रीय आजादी पर्व पखवाड़े का समापन रविवार को एक विशेष वेबिनार के साथ हुआ। कार्यक्रम में अतिथियों का स्वागत करते हुए पटना से शिक्षिका डा.मुन्नी कुमारी ने कहा कि आरजेएस के सकारात्मक आंदोलन का दस्तावेजीकरण एक अद्भुत कार्य है। राष्ट्र प्रथम: वंदे मातरम् से वसुधैव कुटुम्बकम् तक की सकारात्मक सोच के साथ आज हम वैश्विक स्तर पर सकारात्मक क्रांति की ओर कदम बढ़ा चुके हैं।‌ उन्होंने सितंबर महीने में शिक्षा, न्याय और महापुरुषों के योगदान पर परिचर्चा आयोजित करने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं आफ्ट यूनिवर्सिटी मीडिया एंड आर्ट्स, मारवाह स्टूडियोज तथा नोएडा फिल्म सिटी के संस्थापक डॉ. संदीप मारवाह ने कहा कि आज देश में समाचार पत्रों, पत्रिकाओं, प्रसारण चैनलों और डिजिटल माध्यमों का दायरा अत्यधिक विस्तृत हो चुका है। ऐसे समय में मीडियाकर्मियों को प्रामाणिक जानकारी, शोध और सकारात्मक दृष्टिकोण के साथ समाज का मार्गदर्शन करना चाहिए। डॉ. मारवाह ने इस अवसर पर घोषणा की कि सोशल मीडिया और पत्रकारिता से जुड़े आरजेएस के साथियों को नई तकनीकों में दक्ष बनाने के लिए मारवाह स्टूडियोज में एक दिवसीय विशेष कार्यशाला आयोजित की जाएगी। उन्होंने आत्मनिर्भरता के विविध आयामों को रेखांकित करते हुए युवाओं से महत्वाकांक्षी, तकनीक-सक्षम, स्व-प्रेरित और परिणाम-उन्मुख बनने का आह्वान किया।

लंदन से जुड़े आरजेएस पॉजिटिव ब्रांच के मानद प्रभारी और इंडियन वेजिटेरियन एंड वीगन सोसाइटी के संस्थापक नितिन मेहता ने कहा कि विदेशों में रहने वाले भारतीय अपनी संस्कृति, योग और शाकाहार के प्रसार के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय मंचों पर देश की सही छवि प्रस्तुत करने में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं। विदेशी समाचार माध्यमों में आने वाली एकतरफा या भ्रामक खबरों का तथ्यात्मक जवाब देने के लिए प्रवासी समाज लगातार सक्रिय रहता है। उन्होंने यह भी रेखांकित किया कि बच्चों में नैतिक मूल्यों और संस्कारों की नींव घर और परिवार से ही मजबूत होती है, इसलिए हम इसपर नये संकल्पों के साथ कार्य करेंगे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए टेम्पल ऑफ अंडरस्टैंडिंग इंडिया फाउंडेशन के महासचिव डॉ. ए. के. मर्चेंट ने राष्ट्र-प्रथम और वसुधैव कुटुंबकम के सिद्धांतों को एक-दूसरे का पूरक बताया। उन्होंने शिक्षा और पर्यावरण के क्षेत्र में जमीनी स्तर पर कार्य करने की आवश्यकता पर बल दिया। डॉ. मर्चेंट ने कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी के जरिए सरकारी स्कूलों में हो रहे सुधारों और कौशल विकास मंत्रालय के अंतर्गत संचालित प्रशिक्षण केंद्रों के आंकड़ों का उल्लेख किया। इसके साथ ही उन्होंने जानकारी दी कि टेम्पल ऑफ अंडरस्टैंडिंग ने युवाओं को सामाजिक सरोकारों से जोड़ने के लिए मानव रचना विश्वविद्यालय के साथ जो समझौता है,उससे आरजेएस परिवार को जोड़ने का संकल्प जल्दी ही परिणाम दायक होगा।
कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय मीडिया समन्वयक दीप माथुर ने आजादी पर्व अंतरराष्ट्रीय पखवाड़े में सक्रिय सहभागिता निभाने वाले व्यक्तियों और संस्थाओं के लिए डिजिटल सम्मान पत्रों की घोषणा की। इनमें आरजेएस युवा पटना, नोएडा शाखा, लंदन शाखा, इंस्पायरिंग इंडियन वुमेन, लंदन & भारत, दिल्ली मेट्रोपॉलिटन एजुकेशन नोएडा और दिल्ली मेट्रोपोलिटन एजुकेशन, नोएडा, आरजेएस टेक्निकल और क्रिएटिव टीम, आरडी फूड प्रोडक्ट्स, ग्रेटर नोएडा,दिल्ली डायरी न्यूज़ आदि शामिल हैं।
इस अवसर पर कार्यक्रम का संचालन करते हुए आरजेएस के संस्थापक एवं राष्ट्रीय संयोजक उदय कुमार मन्ना ने आगामी योजनाओं का विवरण प्रस्तुत‌ किया और बताया कि पाॅजिटिव मीडिया आंदोलन को अब विद्यालयों और शैक्षणिक संस्थानों तक ले जाया जाएगा, इससे जन आंदोलन का आगाज होगा।
दिल्ली मेट्रोपोलिटन एजुकेशन, नोएडा में 7 अगस्त को आजादी पर्व का मुख्य कार्यक्रम लगभग सौ युवाओं के साथ करके लक्ष्य निर्धारित कर दिया गया।

न्यूज फोल्डर के संपादक गुलशन सैफी ने कहा कि समाधानपरक और सकारात्मक पत्रकारिता ही समाज को सही दिशा दे सकती है। उन्होंने वंदे मातरम और राष्ट्रभक्ति के विषयों को विवादों से दूर रखकर राष्ट्रीय एकता को सर्वोपरि रखने का आह्वान किया।

आरजेएस के संस्थापक एवं राष्ट्रीय संयोजक उदय कुमार मन्ना ने आगामी योजनाओं का विवरण प्रस्तुत करते हुए बताया कि आंदोलन को अब विद्यालयों और शैक्षणिक संस्थानों तक ले जाया जाएगा। उन्होंने बताया कि गणतंत्र दिवस को ध्यान में रखते हुए टीम रिपब्लिक डे पहल के माध्यम से समाज में सकारात्मक योगदान देने वाले लोगों को मंच प्रदान किया जाएगा। इसके अतिरिक्त 1 अक्टूबर को राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस की पूर्व संध्या पर 30 सितंबर को नई दिल्ली स्थित भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी के सभागार में एक राष्ट्रीय मीडिया सम्मेलन आयोजित करने का निर्णय लिया गया है।

वेबिनार में स्वतंत्रता संग्राम के अमर सेनानियों बाजी राउत, खुदीराम बोस, करतार सिंह सराभा, अनंत लक्ष्मण कान्हेरे, प्रफुल्ल चंद्र चाकी, रानी लक्ष्मीबाई और झलकारी बाई के बलिदान को याद किया गया। इसके अलावा रामकृष्ण परमहंस, सुभद्रा कुमारी चौहान और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

सत्र के दौरान विभिन्न प्रतिभागियों ने आगामी महीनों के लिए अपने संकल्प घोषित किए। नोएडा शाखा के प्रभारी उदय शंकर सिंह कुशवाहा ने पर्यावरण संरक्षण और युवा पीढ़ी पर आधारित कार्यक्रमों की घोषणा की। नागपुर से कविता परिहार ने छह माह पर्यावरण जागरूकता पर कार्य करने का संकल्प लिया। नीति अरोड़ा ने रेड क्रॉस रक्तदान जागरूकता और युवाओं को डिजिटल रूप से सशक्त बनाने की दिशा में कार्य करने की बात कही। पूर्व शिक्षिका सरिता कपूर ने विद्यालयों में नैतिक शिक्षा के प्रसार पर बल दिया, स्वीटी पॉल ने संस्थागत विस्तार का सुझाव रखा और प्रभात फूड प्रोडक्ट्स के निदेशक लक्ष्मण प्रसाद ने भावी सामाजिक आयोजनों में सहयोग का संकल्प दोहराया।
कार्यक्रम का विधिवत समापन डॉ. मुन्नी कुमारी द्वारा प्रस्तुत धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ, जिसमें सभी सहयोगियों, तकनीकी दल और प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया। उन्होंने कहा कि हम सब यहां बस एक किरदार है , जिसका नाटक खत्म होते ही पर्दा गिर जाता है।

RELATED ARTICLES

मुख्यमंत्री सैनी, जैन आचार्य लोकेशजी ने ड्रीम एंड ब्यूटी चैरिटेबल ट्रस्ट’ के 31वें स्थापना दिवस समारोह का उद्घाटन किया

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी एवं विश्व शांतिदूत जैन आचार्य लोकेश जी ने पंजाब के लुधियाना में ड्रीम एंड ब्यूटी चैरीटेबल ट्रस्ट...

संस्कार और राष्ट्र निर्माण के संकल्प के साथ संपन्न हुई एकल श्रीमद्भागवत कथा

भारत लोक शिक्षा परिषद्, उत्तरी दिल्ली चैप्टर द्वारा 2 अक्टूबर से 8 अक्टूबर 2026 तक जेएमडी टेंट जापानी पार्क, सेक्टर-10 रोहिणी दिल्ली में आयोजित...

World Mental Health Day: The Blessed Ones Calls for Empathy, Inclusion and Acceptance

On the occasion of World Mental Health Day, The Blessed Ones (TBO) has presented a thought-provoking perspective on mental health, neurodiversity and the need...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

मुख्यमंत्री सैनी, जैन आचार्य लोकेशजी ने ड्रीम एंड ब्यूटी चैरिटेबल ट्रस्ट’ के 31वें स्थापना दिवस समारोह का उद्घाटन किया

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी एवं विश्व शांतिदूत जैन आचार्य लोकेश जी ने पंजाब के लुधियाना में ड्रीम एंड ब्यूटी चैरीटेबल ट्रस्ट...

संस्कार और राष्ट्र निर्माण के संकल्प के साथ संपन्न हुई एकल श्रीमद्भागवत कथा

भारत लोक शिक्षा परिषद्, उत्तरी दिल्ली चैप्टर द्वारा 2 अक्टूबर से 8 अक्टूबर 2026 तक जेएमडी टेंट जापानी पार्क, सेक्टर-10 रोहिणी दिल्ली में आयोजित...

World Mental Health Day: The Blessed Ones Calls for Empathy, Inclusion and Acceptance

On the occasion of World Mental Health Day, The Blessed Ones (TBO) has presented a thought-provoking perspective on mental health, neurodiversity and the need...

TIMEX presents इंडिया बीच फैशन वीक सीज़न 12 का गोवा में आगाज़, फैशन, संगीत और संस्कृति का दिखा शानदार संगम

गोवा, 2026: TIMEX Presents इंडिया बीच फैशन वीक (IBFW) सीज़न 12 का आयोजन गोवा के अंजुना स्थित द वेस्टिन गोवा में शुरू हुआ। इस...

Recent Comments