Wednesday, September 30, 2026
Home Daily Diary News गीतांजली सहज योग में हरियाली तीज का भव्य आयोजन, योग और संस्कृति...

गीतांजली सहज योग में हरियाली तीज का भव्य आयोजन, योग और संस्कृति का अनोखा संगम

पंचशील पार्क विलाज, क्राॅसिंग रिपब्लिक, गाज़ियाबाद स्थित गीतांजली सहज योग में हरियाली तीज का आयोजन बड़े ही हर्षोल्लास, उमंग और सांस्कृतिक रंगों के साथ मनाया गया। इस अवसर पर योग, नृत्य और मनोरंजन का सुंदर संगम देखने को मिला, जिसने पूरे वातावरण को उत्सवमय बना दिया।

योग संस्थान की संस्थापिका एवं योगाचार्या गीत, संचालक तथा वरिष्ठ योग शिक्षक अतुल चौहान तथा प्रबन्धक संस्कृत शिक्षाविद वेदव्रत शास्त्री ने सभी योग साधकों के साथ मिलकर तीज का उत्सव मनाया। इस दौरान योग, नृत्य प्रदर्शन और विभिन्न खेलों का आयोजन किया गया, जिसमें सभी प्रतिभागियों ने अत्यंत मनोभाव के साथ भाग लिया।

कार्यक्रम की गरिमा उस समय और बढ़ गई जब मुख्य अतिथि ए॰सी॰पी॰ प्रियाश्री पाल ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। उन्होंने नारी शक्ति के सशक्तिकरण पर प्रेरणादायक संदेश देते हुए सभी को आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया।

योग शिक्षिका आकृति ने अपने प्रभावशाली दीपयोग प्रदर्शन से सभी का मन मोह लिया। वहीं प्रिशा और संचिता ने शानदार एरियल योग प्रदर्शन कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कुमारी अंशिका ने कार्यक्रम का संचालन किया।

बता दें कि इस खास अवसर पर SHO श्वेता ने सभी प्रतिभागियो को पुरस्कृत किया। अन्य कार्यकर्ताओं में प्रीति, मान्या, अजय, अंजली तथा सैयद शाकिर अली ने कार्यक्रम में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया।

सम्पूर्ण कार्यक्रम में खुशी, उत्साह और आपसी सौहार्द का वातावरण देखने को मिला। यह आयोजन केवल एक त्योहार नहीं, बल्कि योग, संस्कृति, नारीशक्ति और भारतीय परंपराओं के सुंदर समन्वय का प्रतीक बन गया।

गीतांजली सहज योग परिवार ने सभी को हरियाली तीज की हार्दिक शुभकामनाएँ दी और संदेश दिया—
“योग से स्वास्थ्य, संस्कृति से संस्कार और मिलकर मनाएं हर त्योहार।”

RELATED ARTICLES

CINEKIND Awards Poster Unveiled at Global Film Festival Noida, Putting Compassion for Animals in the Spotlight

Noida, India: The poster for the CINEKIND Awards was unveiled during the 19th Global Film Festival Noida 2026 at Marwah Studios, Film City, before...

अहिंसा विश्व भारती के गौरवशाली 20 वर्ष की पूर्णता पर आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री भाग लेंगे- आचार्य लोकेश

गुरुग्राम, 29सितंबर 2026, हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से जैन आचार्य लोकेशजी ने आज संत कबीर कुटीर निवास में भेंट कर राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय महत्व...

The Blessed Ones के विशेष बच्चों ने Dance से बिखेरा हुनर, Scratch to Scale Awards 2026 में दी मनमोहक प्रस्तुति

नागपुर, 27 सितंबर 2026। विशेष बच्चों की प्रतिभा और आत्मविश्वास को मंच देने की दिशा में नागपुर में Scratch to Scale Awards 2026 का...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

CINEKIND Awards Poster Unveiled at Global Film Festival Noida, Putting Compassion for Animals in the Spotlight

Noida, India: The poster for the CINEKIND Awards was unveiled during the 19th Global Film Festival Noida 2026 at Marwah Studios, Film City, before...

अहिंसा विश्व भारती के गौरवशाली 20 वर्ष की पूर्णता पर आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री भाग लेंगे- आचार्य लोकेश

गुरुग्राम, 29सितंबर 2026, हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से जैन आचार्य लोकेशजी ने आज संत कबीर कुटीर निवास में भेंट कर राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय महत्व...

The Blessed Ones के विशेष बच्चों ने Dance से बिखेरा हुनर, Scratch to Scale Awards 2026 में दी मनमोहक प्रस्तुति

नागपुर, 27 सितंबर 2026। विशेष बच्चों की प्रतिभा और आत्मविश्वास को मंच देने की दिशा में नागपुर में Scratch to Scale Awards 2026 का...

श्री अशोक सिंघल जी जन्म शताब्दी वर्ष के उद्घाटन समारोह को आचार्य लोकेश जी ने किया संबोधित

गुरुग्राम, 27 सितंबर 2026। विश्व हिंदू परिषद, हरियाणा द्वारा गुरुग्राम में श्रद्धेय श्री अशोक सिंघल जी के जन्म शताब्दी वर्ष समारोह के अवसर पर श्रद्धांजलि...

Recent Comments