Friday, October 23, 2026
Home Daily Diary News क्रॉसिंग रिपब्लिक में क्रॉसिंग के निवासियों द्वारा ही मंचित रामलीला का भव्य...

क्रॉसिंग रिपब्लिक में क्रॉसिंग के निवासियों द्वारा ही मंचित रामलीला का भव्य समापन: राजतिलक के साथ नम आँखों से सारे कलाकारों ने मंच को कहा अलविदा

​क्रॉसिंग रिपब्लिक, गाजियाबाद:
क्रॉसिंग रिपब्लिक सांस्कृतिक समिति, CROMA और CIPL के तत्वावधान में आयोजित 10 दिवसीय भव्य श्रीरामलीला का कल प्रभु श्री राम के राजतिलक एवं भव्य ‘श्रीराम दरबार’ के साथ श्रद्धा और उल्लासपूर्ण वातावरण में समापन हुआ।

क्रॉसिंग रिपब्लिक की यह रामलीला पूरे क्षेत्र में अपनी अनूठी मिसाल के लिए प्रसिद्ध है, जिसका मंचन किसी पेशेवर मंडली द्वारा नहीं, बल्कि यहीं के स्थानीय निवासियों द्वारा किया जाता है।

​इस मंचन की सबसे बड़ी विशेषता पीढ़ियों का यह अद्भुत संगम है, जहाँ बच्चों और युवाओं से लेकर बुजुर्गों तक ने विभिन्न पात्रों को मंच पर जीवंत किया। इतना ही नहीं, कई दृश्यों में तो पूरे-पूरे परिवार एक साथ मंच पर अभिनय करते नज़र आए।

​विगत 3 महीनों की कड़ी रिहर्सल और स्थानीय संजीदा परिवारों के दिन-रात के सामूहिक सहयोग से यह भव्य आयोजन सफल हो सका।

​समापन समारोह के अवसर पर क्रॉसिंग रिपब्लिक सांस्कृतिक समिति द्वारा सभी कलाकारों, सहयोगी परिवारों और व्यवस्थापकों को स्मृति चिह्न (मोमेंटो) एवं उपहार भेंट कर सम्मानित किया गया और उनके प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया गया।

​समापन का क्षण अत्यंत भावुक रहा। लगातार 3 महीने के अभ्यास और 10 दिनों के मंचन के दौरान जो अपनापन और पारिवारिक माहौल बना, विदाई के समय उसके चलते सभी कलाकारों की आँखें नम हो गईं। साझा की गई खूबसूरत यादों को समेटे सभी निवासी अपने दैनिक जीवन की ओर लौटे, साथ ही अगले वर्ष इस मंचन को और भी अधिक भव्य व दिव्य स्वरूप देने के संकल्प के साथ पावन मंच को नमन किया।

RELATED ARTICLES

क्रॉसिंग रिपब्लिक में क्रॉसिंग के निवासियों द्वारा ही मंचित रामलीला का भव्य समापन: राजतिलक के साथ नम आँखों से सारे कलाकारों ने मंच को...

​क्रॉसिंग रिपब्लिक, गाजियाबाद: क्रॉसिंग रिपब्लिक सांस्कृतिक समिति, CROMA और CIPL के तत्वावधान में आयोजित 10 दिवसीय भव्य श्रीरामलीला का कल प्रभु श्री राम के राजतिलक...

प्राकृतिक आहार प्रणाली एनडीएस डिटाॅक्स सेंटर, उचाना का 24 अक्टूबर से दिल्ली में तीन दिन के स्वास्थ्य शिविर की घोषणा, पंजीकरण प्रारंभ

नई दिल्ली. कच्चे प्राकृतिक आहार और आंतरिक शारीरिक शुद्धि के जरिए स्वास्थ्य सुधार का दावा करने वाली संस्था नैचुरल डाइट सिस्टम (एनडीएस, उचाना, हरियाणा) ने...

अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस पर मधुबनी में जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित, विभिन्न प्रतियोगिताओं में बालिकाओं ने दिखाई प्रतिभा

मधुबनी, दिनांक 16 अक्टूबर 2026 अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर दिनांक 16 अक्टूबर 2026 को जिला मुख्यालय स्थित डीआरडीए परिसर, मधुबनी में जिला स्तरीय...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

मुख्यमंत्री सैनी, जैन आचार्य लोकेशजी ने ड्रीम एंड ब्यूटी चैरिटेबल ट्रस्ट’ के 31वें स्थापना दिवस समारोह का उद्घाटन किया

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी एवं विश्व शांतिदूत जैन आचार्य लोकेश जी ने पंजाब के लुधियाना में ड्रीम एंड ब्यूटी चैरीटेबल ट्रस्ट...

Recent Comments