Saturday, September 12, 2026
Home News न्यू जर्सी के मेयर ने शांति मिशन पर अमेरिका पहुंचे जैन आचार्य...

न्यू जर्सी के मेयर ने शांति मिशन पर अमेरिका पहुंचे जैन आचार्य लोकेशजी को किया सम्मानित

गुरुग्राम स्थित विश्व शांति केंद्र के संस्थापक जैन आचार्य लोकेशजी को पीस मिशन को लेकर अमेरिका के न्यू जर्सी एडिशन पहुंचने पर मेयर समीप ने सिटी हॉल में PROCLAMATION भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर आचार्य लोकेशजी के ‘वी सपोर्ट पीस’ अभियान का समर्थन करते हुए मेयर ने कहा कि वे सच्चे मायनों में “वर्ल्ड पीस एम्बेसडर” (विश्व शांति दूत) हैं। मेयर ने उनके शांति, सद्भावना और मानवीय मूल्यों के लिए वैश्विक योगदान की सराहना की | इस अवसर पर भारतीय समुदाय के नेता एवं AHG ग्रुप के चेयरमैन श्री हरीश अरोड़ा, सीईओ श्री कमल अरोड़ा, प्रख्यात समाजसेवी श्री पंकिल शाह सहित बड़ी संख्या में विशिष्ट हस्तियां मौजूद थीं।

मेयर जे समीप ने कहा कि आचार्य लोकेशजी ने विश्व शांति और सद्भावना की स्थापना के लिए अथक प्रयास कर रहे है | उनका ‘वी सपोर्ट पीस’ मिशन अब अमेरिका तक पहुँच चुका है।आचार्य लोकेशजी युद्ध रहित विश्व बनाने मे अपना योगदान दे रहे है।

अहिंसा विश्व भारती,विश्व शांति केंद्र के संस्थापक जैन आचार्य लोकेशजी ने कहा कि वे भारत की उस महान संस्कृति का प्रतिनिधित्व करते हैं जो “वसुधैव कुटुम्बकम्” अर्थात् “सम्पूर्ण विश्व एक परिवार है” के सिद्धांत में विश्वास करती है, भगवान महावीर का अहिंसा दर्शन एवं भारतीय संस्कृति सदैव मानवता के कल्याण का मार्ग प्रशस्त करती रही है |

आचार्य लोकेशजी ने अमेरिकी संसद भवन में 1 जुलाई को आयोजित हो रहे शांति सद्भावना सम्मेलन की जानकारी देते हुए कहा कि युद्ध और हिंसा किसी भी समस्या का समाधान नहीं हो सकते। हिंसा केवल प्रतिहिंसा को जन्म देती है, युद्ध मानवता के लिए अभिशाप हैं इसलिए विश्व के सभी देशों और समाजों को संवाद, समझदारी और परस्पर सम्मान के माध्यम से मतभेदों का समाधान खोजने की दिशा में आगे बढ़ना चाहिए। विश्व में शांति और सद्भावना के वातावरण से ही समग्र विकास संभव है।

इस अवसर पर AHG ग्रुप के सीईओ एवं चेयरमैन श्री कमल हरीश अरोड़ा ने कहा कि आचार्य लोकेशजी ने वैश्विक स्तर पर “वी सपोर्ट पीस” (We Support Peace) अभियान का शुभारंभ किया है, जिसका लक्ष्य “युद्ध-मुक्त विश्व” की स्थापना करना है। इस अभियान के माध्यम से विभिन्न देशों, संस्कृतियों और समुदायों के लोगों को शांति, सद्भावना और मानवीय मूल्यों के समर्थन में एकजुट किया जा रहा है, ताकि भावी पीढ़ियों को अधिक सुरक्षित, सुखी और समृद्ध विश्व प्रदान किया जा सके।

अंत में भारतीय समुदाय के नेता श्री पंकिल शाह, श्री नितिन व्यास, हेमेन्द्र सिंगला ने सभी नागरिकों से शांति को वैश्विक प्राथमिकता बनाने का आह्वान करते हुए कहा कि जब तक विश्व में शांति और सद्भावना का वातावरण नहीं बनेगा, तब तक समग्र विकास संभव नहीं है।

RELATED ARTICLES

भारत-ईरान मिलकर विश्व शांति के लिए करें प्रयास : आचार्य लोकेश जी

अहिंसा विश्व भारती एवं विश्व शांति केंद्र, गुरुग्राम के संस्थापक विश्व शांतिदूत जैन आचार्य लोकेश जी ने शुक्रवार देर रात को नई दिल्ली के...

हेल्थकेयर शिक्षा को नई दिशा, ग्रेटर नोएडा वेस्ट में GD Goenka Academy का शुभारंभ

  ग्रेटर नोएडा वेस्ट में स्वास्थ्य शिक्षा के क्षेत्र में नई पहल की शुरुआत हुई, जहां GD Goenka Healthcare Academy का भव्य ग्रैंड ओपनिंग समारोह...

राष्ट्रीय वन शहीद दिवस पर आरजेएस कार्यक्रम में विशेषज्ञों ने कहा -प्रकृति-उन्मुख जीवनशैली और रोजगार से पर्यावरण को मिलेगा संरक्षण

नई दिल्ली राष्ट्रीय वन शहीद दिवस 11 सितंबर के उपलक्ष्य में आयोजित आरजेएस पीबीएच संस्थापक उदय कुमार मन्ना द्वारा संचालित राष्ट्रीय संगोष्ठी में पर्यावरणविदों, शिक्षाविदों...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

भारत-ईरान मिलकर विश्व शांति के लिए करें प्रयास : आचार्य लोकेश जी

अहिंसा विश्व भारती एवं विश्व शांति केंद्र, गुरुग्राम के संस्थापक विश्व शांतिदूत जैन आचार्य लोकेश जी ने शुक्रवार देर रात को नई दिल्ली के...

हेल्थकेयर शिक्षा को नई दिशा, ग्रेटर नोएडा वेस्ट में GD Goenka Academy का शुभारंभ

  ग्रेटर नोएडा वेस्ट में स्वास्थ्य शिक्षा के क्षेत्र में नई पहल की शुरुआत हुई, जहां GD Goenka Healthcare Academy का भव्य ग्रैंड ओपनिंग समारोह...

राष्ट्रीय वन शहीद दिवस पर आरजेएस कार्यक्रम में विशेषज्ञों ने कहा -प्रकृति-उन्मुख जीवनशैली और रोजगार से पर्यावरण को मिलेगा संरक्षण

नई दिल्ली राष्ट्रीय वन शहीद दिवस 11 सितंबर के उपलक्ष्य में आयोजित आरजेएस पीबीएच संस्थापक उदय कुमार मन्ना द्वारा संचालित राष्ट्रीय संगोष्ठी में पर्यावरणविदों, शिक्षाविदों...

विनफास्ट ने वर्ल्ड ईवी डे पर VF 6 और VF 7 का अनावरण किया

वेलोसिटी फिनट्रस्ट, जो वैश्विक इलेक्ट्रिक वाहन निर्माता विनफास्ट का अधिकृत डीलर पार्टनर है, ने आज वर्ल्ड ईवी डे के अवसर पर नोएडा के सेक्टर...

Recent Comments