Tuesday, June 30, 2026
Home Daily Diary News अंगदान महादान: हरिद्वार में सैकड़ों लोगों ने लिया जीवनदान का संकल्प

अंगदान महादान: हरिद्वार में सैकड़ों लोगों ने लिया जीवनदान का संकल्प

हरिद्वार में देवसंस्कृति विश्वविद्यालय और शांतिकुंज में आयोजित दधीचि अंगदान संकल्प अभियान के तहत राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण माननीय मंत्री जेपी नड्डा ने कहा कि अंगदान मानव सेवा का सर्वोच्च कार्य है, जिससे कई जरूरतमंद लोगों को नया जीवन मिल सकता है। उन्होंने बताया कि देश के 26 राज्यों में अंगदान को बढ़ावा देने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सनातन परंपरा त्याग, सेवा और समर्पण की भावना पर आधारित है। उन्होंने महर्षि दधीचि और राजा शिवि के उदाहरण देते हुए कहा कि भारतीय संस्कृति में परोपकार और मानव कल्याण को सर्वोच्च धर्म माना गया है।

संगोष्ठी की अध्यक्षता करते हुए देवसंस्कृति विश्वविद्यालय के प्रतिकुलपति डॉ. चिन्मय पण्ड्या ने कहा कि यज्ञ भारतीय संस्कृति का मेरुदण्ड है। उन्होंने कहा कि यज्ञ केवल धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि त्याग, सहयोग और लोकमंगल की भावना को जागृत करने वाली जीवन पद्धति है।

कार्यक्रम में मदन कौशिक, स्वामी दयामूर्त्यानंद, डॉ. अनिल कुमार सहित कई विशेषज्ञों ने अंगदान के वैज्ञानिक, कानूनी और सामाजिक पहलुओं पर अपने विचार रखे। वहीं वैदिक मंत्रोच्चार के बीच सैकड़ों लोगों ने अंगदान का संकल्प लिया।

RELATED ARTICLES

न्यू जर्सी के मेयर ने शांति मिशन पर अमेरिका पहुंचे जैन आचार्य लोकेशजी को किया सम्मानित

गुरुग्राम स्थित विश्व शांति केंद्र के संस्थापक जैन आचार्य लोकेशजी को पीस मिशन को लेकर अमेरिका के न्यू जर्सी एडिशन पहुंचने पर मेयर समीप...

अंगदान महादान: हरिद्वार में सैकड़ों लोगों ने लिया जीवनदान का संकल्प

हरिद्वार में देवसंस्कृति विश्वविद्यालय और शांतिकुंज में आयोजित दधीचि अंगदान संकल्प अभियान के तहत राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में केंद्रीय स्वास्थ्य...

सुप्रीम कोर्ट सख्त, आसाराम को फिलहाल राहत देने से इनकार

सुप्रीम कोर्ट ने स्वयंभू धर्मगुरु आसाराम की याचिका पर राजस्थान सरकार से जवाब मांगा है। आसाराम ने राजस्थान हाई कोर्ट के उस फैसले को...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

न्यू जर्सी के मेयर ने शांति मिशन पर अमेरिका पहुंचे जैन आचार्य लोकेशजी को किया सम्मानित

गुरुग्राम स्थित विश्व शांति केंद्र के संस्थापक जैन आचार्य लोकेशजी को पीस मिशन को लेकर अमेरिका के न्यू जर्सी एडिशन पहुंचने पर मेयर समीप...

अंगदान महादान: हरिद्वार में सैकड़ों लोगों ने लिया जीवनदान का संकल्प

हरिद्वार में देवसंस्कृति विश्वविद्यालय और शांतिकुंज में आयोजित दधीचि अंगदान संकल्प अभियान के तहत राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में केंद्रीय स्वास्थ्य...

सुप्रीम कोर्ट सख्त, आसाराम को फिलहाल राहत देने से इनकार

सुप्रीम कोर्ट ने स्वयंभू धर्मगुरु आसाराम की याचिका पर राजस्थान सरकार से जवाब मांगा है। आसाराम ने राजस्थान हाई कोर्ट के उस फैसले को...

आरजेएस पीबीएच ने कबीर जयंती पर, डिजिटल युग की नैतिकता पर चर्चा की

नई दिल्ली -- आध्यात्मिक दर्शन और आधुनिक मीडिया रणनीति के एक व्यापक संगम में, आरजेएस पीबीएच राम जानकी संस्थान पॉजिटिव ब्रॉडकास्टिंग हाउस ने उनतीस...

Recent Comments